Tuesday, June 9खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

MP के बालाघाट जिले में 14 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

MP के बालाघाट जिले में 14 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बालाघाट जिले (Balaghat district) में 14 लाख रुपए के इनामी महिला नक्सली (Female Naxalite Reward Rs 14 lakh) ने सरेंडर कर दिया। सुनीता नाम की यह नक्सली प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की केंद्रीय समिति की सदस्य थी। उस पर छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से 14 लाख रुपए का इनाम घोषित था। सीएम मोहन यादव ने इसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा नक्सलियों को दी गई कड़ी चेतावनी का असर बताया। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि मध्य प्रदेश के बालाघाट में 14 लाख रुपए के इनामी महिला नक्सली ने सरेंडर कर दिया है। होंने बताया कि सुनीता ने एक नवंबर को मध्य प्रदेश पुलिस की विशेष नक्सल विरोधी इकाई हॉक फोर्स के सहायक कमांडर रूपेंद्र धुर्वे के सामने सरेंडर किया। अधिकारी ने बताया कि सुनीता प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट...
Haryana में कांग्रेस को बड़ा झटका… पूर्व मंत्री संपत सिंह ने छोड़ी पार्टी

Haryana में कांग्रेस को बड़ा झटका… पूर्व मंत्री संपत सिंह ने छोड़ी पार्टी

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस (Haryana Congress) को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री संपत सिंह (Former minister Sampat Singh) ने कांग्रेस (Congress) छोड़ दी है। आज उन्होंने अपना इस्तीफा (Resign) कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) को भेज दिया। पार्टी छोड़ने का फैसले को उन्होंने पूरी तरह से व्यक्तिगत बताया है और किसी अन्य पार्टी में जाने पर अभी कोई विचार नहीं किया है। संपत सिंह ताऊ देवीलाल के जन्मदिवस पर 25 सितंबर को रोहतक में हुई इनेलो की रैली में गए थे। वह इनेलो से ही कांग्रेस में आए थे। हालांकि अभी उन्होंने किसी भी पार्टी को ज्वाइन करने के बारे में नहीं बताया है। उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर भी सवाल उठाए थे। संपत सिंह का इस्तीफा हरियाणा कांग्रेस के लिए बड़ा झटका साबित होगा। लगातार अनदेखी और राज्य नेतृत्व पर सवाल उठाएसंपत सिं...
कौन हैं भारतीय दंपति जिन पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध; मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

कौन हैं भारतीय दंपति जिन पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध; मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

राष्ट्रीय
वाशिंगटन। भारत में जन्मे एक दंपति विक्रांत भारद्वाज और उनकी पत्नी इंदु रानी अब अमेरिकी वित्त मंत्रालय की जांच के घेरे में हैं। अमेरिका के ट्रेजरी विभाग के ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल (OFAC) ने गुरुवार को इन दोनों को एक बड़े मानव तस्करी नेटवर्क का मास्टरमाइंड घोषित किया है। यह कार्रवाई उस समय सामने आई जब अमेरिका ने 'भारद्वाज ह्यूमन स्मगलिंग ऑर्गनाइजेशन' (HSO) के खिलाफ व्यापक प्रतिबंध लगाए। यह गिरोह कथित तौर पर हजारों अवैध प्रवासियों को अमेरिका में दाखिल कराने का काम करता था। इनमें भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, OFAC ने बताया कि विक्रांत और इंदु रानी नई दिल्ली में जन्मे भारतीय नागरिक हैं, जो अब मेक्सिको के कैनकुन में एक आलीशान जीवन जी रहे थे। उनका नेटवर्क तीन देशों में फैला हुआ था, जिसमें कम से कम चार भारतीय कंपनियां और 16 फ्रंट एंटिटीज शामिल थीं। इनकी मदद से गिरोह मे...
AP: श्रीकाकुलम में बुजुर्ग ने अपनी जमीन पर बनवाया मिनी तिरुपति मंदिर, भगदड़ में 10 लोगों की मौत

AP: श्रीकाकुलम में बुजुर्ग ने अपनी जमीन पर बनवाया मिनी तिरुपति मंदिर, भगदड़ में 10 लोगों की मौत

राष्ट्रीय
बेंगलुरु। आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के श्रीकाकुलम (Srikakulam) में वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर (Venkateswara Swamy Temple) में मची भगदड़ के चलते 10 लोगों की मौत हो गई। निर्माणाधीन मंदिर, एक ही प्रवेश व निकास द्वार और एकादशी की भीड़ को इसकी मुख्य वजह बताया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, 80 वर्षीय मुकुंद पांडा ने अपनी जमीन पर भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित यह मंदिर बनवाया। चार महीने पहले ही भक्तों के लिए इसे खोला गया था। मंदिर को तिरुमाला के भव्य श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर की तर्ज पर बनाया गया। इसीलिए इसे 'मिनी तिरुपति' भी कहा जाता है। रिपोर्ट में बताया गया कि मंदिर में एक ही प्रवेश और निकास द्वार है। संकरी गली के दोनों ओर रेलिंग लगी हुई है। यहीं पर शनिवार को भगदड़ मची, जब एकादशी पूजा के लिए सैकड़ों भक्त मंदिर में उमड़ पड़े। टेंपल मैनेजमेंट की ओर से एकादशी की भीड़ के बारे में प्रशासन को सू...
महाराष्ट्र : BJP के मंत्री ने ‘शिवसेना को ठाकरे और NCP को बताया शरद पवार की पार्टी

महाराष्ट्र : BJP के मंत्री ने ‘शिवसेना को ठाकरे और NCP को बताया शरद पवार की पार्टी

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
मुम्बई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में शिवसेना (Shiv Sena) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) के गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई देखने को मिल रही है। इस बीच, राज्य सरकार में भाजपा के मंत्री (BJP minister ) चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शिवसेना को उद्धव ठाकरे की पार्टी के रूप में जाना जाता है और यही बात एनसीपी व उसके संस्थापक शरद पवार के लिए भी सच है। भाजपा नेता की इस टिप्पणी से सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन असहज हो सकता है। वैसे वह यह समझाने का प्रयास कर रहे थे कि बीजेपी को उसके कार्यकर्ताओं की पार्टी के रूप में जाना जाता है, जबकि शिवसेना और राकांपा को उनके नेताओं के नाम से जाना जाता है। भाजपा वर्तमान में महायुति गठबंधन के हिस्से के रूप में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजीत पवार के नेतृत्व वाली NCP के साथ राज्य में सत...
ISRO लॉन्च कर रहा अब तक का सबसे भारी रॉकेट, जानिए LVM3-M5 की खासियत

ISRO लॉन्च कर रहा अब तक का सबसे भारी रॉकेट, जानिए LVM3-M5 की खासियत

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organization- ISRO) जल्द ही एक और कारनामा करने वाला है। 4,000 किलोग्राम से अधिक वजनी संचार उपग्रह (Heavy Communication Satellite) CMS-03 रविवार को इस अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किए जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि लगभग 4,410 किलोग्राम वजन वाला यह उपग्रह भारत की धरती से जीटीओ में प्रक्षेपित होने वाला सबसे भारी उपग्रह होगा। यह सैटेलाइट एलवीएम3-एम5 रॉकेट के जरिए लॉन्च किया जाएगा, जिसे इसकी भारी भारोत्तोलन क्षमता के लिए बाहुबली नाम दिया गया है। बेंगलुरु स्थित अंतरिक्ष एजेंसी ने शनिवार को बताया कि प्रक्षेपण यान को पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है। अंतरिक्ष यान के साथ एकीकृत कर दिया गया है। इसे प्रक्षेपण-पूर्व कार्यों के लिए दूसरे प्रक्षेपण स्थल पर ले जाया गया है। इसरो ने बताया कि 4,000 किलोग्राम तक ...
भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग में गिरावट…2004 के मुकाबले 5 पायदान नीचे खिसकी

भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग में गिरावट…2004 के मुकाबले 5 पायदान नीचे खिसकी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं (World's fastest growing Economies) में शुमार भारत का पासपोर्ट (Indian Passport) आज वैश्विक मंच पर एक कटु सत्य का सामना कर रहा है। इस साल की शुरुआत में एक भारतीय ट्रैवल इन्फ्लुएंसर (Indian Travel Influencer) का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने भारत के 'कमजोर पासपोर्ट' को लेकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि भूटान और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देश भारतीय पर्यटकों का स्वागत अधिक खुले दिल से करते हैं, लेकिन पश्चिमी और यूरोपीय देशों की यात्रा के लिए वीजा पाना अब भी बेहद कठिन है। दरअसल हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2025 के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारतीय पासपोर्ट 85वें स्थान पर खिसक गया है, जो पिछले साल के 80वें स्थान से पूरे पांच पायदान नीचे है। इसका मतलब है कि भारतीय नागरिक अब केवल 57 देशों में वीजा-मुक्त या वीजा-ऑन-अराइवल या...
Pak ने कोई ‘कायराना हरकत’ की कोशिश की तो भारतीय सेनाएं ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार: थल सेना प्रमुख

Pak ने कोई ‘कायराना हरकत’ की कोशिश की तो भारतीय सेनाएं ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार: थल सेना प्रमुख

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
रीवा। पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam terror attack) के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के जरिए पाकिस्तान (Pakistan) को घर में घुसकर मारने के बाद पड़ोसी मुल्क को एक बार फिर साफ चेतावनी दे दी गई है। थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी (Army Chief General Upendra Dwivedi) ने शुक्रवार को कहा कि यदि पाकिस्तान ने किसी 'कायराना हरकत' की कोशिश की तो भारत की सशस्त्र सेनाएं ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए पूरी तरह तैयार हैं और कठोरता से जवाब दिया जाएगा। सेना प्रमुख ने यह बात रीवा सैनिक स्कूल दौरे के समय कही, जहां उन्होंने और वर्तमान नेवी चीफ एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने कभी एक साथ पढ़ाई की थी। सैनिक स्कूल रीवा और नेशनल डिफेंस अकैडमी में बैचमेट रह चुके द्विवेदी और त्रिपाठी शुक्रवार को एक विशेष समारोह में हिस्सा लेने के लिए अपने स्कूल में पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में जनरल द्विवेदी...
प. बंगालः दार्जिलिंग में गहरी खाई में गिरी कार, 3 लोगों की मौत और 5 घायल

प. बंगालः दार्जिलिंग में गहरी खाई में गिरी कार, 3 लोगों की मौत और 5 घायल

राज्य, राष्ट्रीय
दार्जिलिंग। पश्चिम बंगाल (West Bengal) के दार्जिलिंग जिले (Darjeeling district) में एक दर्दनाक सड़क हादसे (Road Accidents) में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए. यह हादसा गुरुवार देर रात दार्जिलिंग से कुर्सियांग जा रहे एक वाहन के गहरी खाई (Vehicle falls Deep Ditch) में गिर जाने से हुआ। एक रिपोर्ट के मुताबिक हादसे के वक्त पहाड़ी रास्ते पर बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी थी, जिससे वाहन चालक एक तीखे मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी खाई में जा गिरी. कार में सवार थे 8 लोगप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन में कुल आठ लोग सवार थे. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया. हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घायलों को कुर्सियांग के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो लोगो...
Weather : MP में तीन दिन तक बारिश की संभावना… आज इन 10 जिलों में अलर्ट

Weather : MP में तीन दिन तक बारिश की संभावना… आज इन 10 जिलों में अलर्ट

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल । मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में नवंबर का पहला हफ्ता बारिश (Rain) और ठंड (Cold) दोनों लेकर आया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। रविवार को इंदौर (Indore), नर्मदापुरम (Narmadapuram) और जबलपुर संभाग (Jabalpur divisions) के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन में दिनभर बादल छाए रहने के आसार हैं। दो सिस्टम एक्टिव, लेकिन असर सीमित रहेगाअरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने दो निम्न दाब क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) फिलहाल एक्टिव हैं। हालांकि, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के मुताबिक, इनका सीधा प्रभाव मध्यप्रदेश में ज्यादा नहीं दिखेगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल प्रदेश में हल्की फुहारें जारी रहेंगी, लेकिन भारी बारिश की संभावना नहीं है। बीते तीन-चा...