Thursday, July 30खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

Bihar:हिजाब हटाने के विवाद में 23 दिन बाद डॉ. नुसरत परवीन ने ज्वाइन की नौकरी..

Bihar:हिजाब हटाने के विवाद में 23 दिन बाद डॉ. नुसरत परवीन ने ज्वाइन की नौकरी..

राज्य, राष्ट्रीय
पटना। बिहार ( Bihar) की आयुष चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन (Ayush physician Dr. Nusrat Parveen) ने आखिरकार 23 दिनों के बाद नौकरी ज्वाइन कर ली है। गर्दनीबाग स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में उन्होंने मंगलवार को योगदान दे दिया। इस बाबत सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार ने बताया कि उनकी तैनाती सदर पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) में की गई है। उन्होंने योगदान के लिए आवेदन दिया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया। डॉ. नुसरत परवीन को संविदा पर यह नौकरी मिली है। पहले उन्हें 31 दिसंबर तक ही योगदान करना था। डॉ. नुसरत परवीन उस समय चर्चा में आई थी, जब 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री सचिवालय में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान हिजाब हटाए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। डॉ. नुसरत परवीन पटना स्थित राजकीय तिब्बी कॉलेज से एमडी पीजी की पढ़ाई कर रही हैं। राजकीय तिब्बी कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य महफू...
सुर्खियों में JNU… विवादित नारों के विरोध में ABVP ने पुतला फूंककर किया प्रदर्शन

सुर्खियों में JNU… विवादित नारों के विरोध में ABVP ने पुतला फूंककर किया प्रदर्शन

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (Jawaharlal Nehru University- JNU) एक बार फिर अपने नारों और विरोध प्रदर्शनों की वजह से चर्चा के केंद्र में है। बुधवार को कैंपस के भीतर उस समय माहौल गरमा गया जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (All India Students' Council- ABVP) के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के खिलाफ हुई विवादास्पद नारेबाजी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। एबीवीपी ने इस दौरान न केवल नारेबाजी का कड़ा विरोध किया, बल्कि कथित 'राष्ट्रविरोधी तत्वों' का पुतला फूंककर अपना आक्रोश भी जाहिर किया। 'बेलगाम घोड़े' की तरह व्यवहार कर रहा है वामपंथी ईकोसिस्टम: मनीष चौधरीप्रदर्शन के दौरान अपनी बात रखते हुए एबीवीपी के उपाध्यक्ष मनीष चौधरी ने तीखे हमले किए। उन्होंने हालिया नारेबाजी को लोकतंत्र के लिए खतरा बताते ह...
सुप्रीम कोर्ट ने MP के न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द की, जानिए पूरा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने MP के न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द की, जानिए पूरा मामला

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि किसी न्यायिक अधिकारी के खिलाफ सिर्फ इसलिए कठोर कार्रवाई नहीं की जा सकती क्योंकि उसके आदेश में कोई गलती है। इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने मध्य प्रदेश के एक जिला न्यायाधीश की बर्खास्तगी रद्द कर दी। इस जिला न्यायाधीश ने आबकारी अधिनियम के तहत आरोपियों को जमानत देने में अलग-अलग मापदंड अपनाए थे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एक निडर न्यायाधीश एक स्वतंत्र न्यायपालिका की आधारशिला है। ठीक उसी तरह जैसे एक स्वतंत्र न्यायपालिका स्वयं वह नींव है जिस पर कानून का शासन टिका हुआ है। काम का होता है भारी दबावजस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने कहा कि एक न्यायिक अधिकारी को मामलों का फैसला करने का कठिन कर्तव्य सौंपा जाता है। अनिवार्य रूप से, मामले में एक पक्ष को हार का सामना करना पड़ता है तथा वह असंतुष्ट होकर वापस लौटता है। बेंच ने कहा कि इनमें से असंतुष्ट...
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले-जहां-जहां भी गजनी का नाम आता है, उसे हटा देना चाहिए

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले-जहां-जहां भी गजनी का नाम आता है, उसे हटा देना चाहिए

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
नरसिंहपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने सोमनाथ मंदिर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत में जहां-जहां भी गजनी का नाम आता है, उसे हटा देना चाहिए। अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, 'प्रधानमंत्री जी ने जो ट्वीट पोस्ट किया है, वह हजार वर्ष पहले की घटना के बारे में है, जिसमें सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण होने का दर्द व्यक्त किया गया है। एक व्यक्ति था महमूद गजनवी, जो अपनी सेना के छोटे-से दल के साथ आया और मंदिर को क्षति पहुंचाई। वहां पूजा करने वाले पुजारियों को उसने नुकसान पहुंचाया, भक्तों को चोट पहुंचाई। उसने यह सोचकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश की कि अगर मंदिर और मूर्तियां नष्ट कर दी जाएं तो सोमनाथ नष्ट हो जाएगा।' स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आगे कहा कि यह प्रयास हजार वर्ष पहले किया गया था। उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी की ओर से प...
युवक के साथ बेरहमी से मारपीट कर प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाला

युवक के साथ बेरहमी से मारपीट कर प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाला

राष्ट्रीय
समस्तीपुर । बिहार के एक थाने में युवक के साथ हैवानियत की हदें पार करने का आरोप लगा है। समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना कस्टडी में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट और अमानवीय व्यवहार किए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है। जख्मी युवक मनीष कुमार की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे ताजपुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मनीष भेरोखड़ा गांव निवासी संजय पोद्दार का पुत्र है। पीड़ित मनीष ने बताया कि वह ताजपुर बाजार स्थित सोनी ज्वेलर्स में काम करता था। कुछ दिन पूर्व दुकान में हुई चोरी के बाद संदेह के आधार पर दुकानदार ने उसे बुलाकर बंधक बनाया, पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। मनीष का आरोप है कि पुलिस ने उसे चार दिनों तक हिरासत में रखकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। उसने दावा किया कि कस्टडी में उसकी बेरहमी से पिटाई की गई, यहां तक क...
नेस्ले के शिशु उत्पादों में जहरीले पदार्थ की आशंका… कंपनी ने चुनिंदा बैंचों की पूरी खेप की रिकॉल

नेस्ले के शिशु उत्पादों में जहरीले पदार्थ की आशंका… कंपनी ने चुनिंदा बैंचों की पूरी खेप की रिकॉल

राष्ट्रीय
न्यूयार्क। विश्व की सबसे बड़ी खाद्य कंपनी नेस्ले (World's largest food company, Nestlé) ने कई देशों में अपने लोकप्रिय शिशु फॉर्मूला उत्पादों (Infant formula products) के चुनिंदा बैचों को वापस मंगाने (रिकॉल) की घोषणा की है। यह कदम एक संभावित विषैले पदार्थ सेरेउलाइड (Cereulide) की मौजूदगी की आशंका के कारण उठाया गया है, जो बैक्टीरिया ( Bacillus Cereus ) के कुछ स्ट्रेन द्वारा उत्पन्न होता है। यह रिकॉल मुख्य रूप से ब्रिटेन, आयरलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, इटली, डेनमार्क, स्वीडन, फिनलैंड, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड जैसे देशों में लागू है। प्रभावित ब्रांडों में SMA (ब्रिटेन), BEBA (जर्मनी), NAN और अन्य शामिल हैं। रिकॉल का कारण है 'सेरेउलाइड'बताया गया कि इस रिकॉल का मुख्य कारण इन उत्पादों में 'सेरेउलाइड' नामक विषैले पदार्थ की संभावित उपस्थिति है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह टॉक्सिन शिशुओं के स्वास...
अडानी टॉप-20 अरबपतियों की सूची से बाहर… एलन मस्क और मुकेश अंबानी को भी बड़ा झटका

अडानी टॉप-20 अरबपतियों की सूची से बाहर… एलन मस्क और मुकेश अंबानी को भी बड़ा झटका

राष्ट्रीय
वाशिंगटन। दुनिया के सबसे अमीर एलन मस्क (World's Richest man Elon Musk) और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी (Asia's Richest man, Mukesh Ambani), दोनों को मंगलवार को बड़ा झटका लगा। दोनों ब्लूमबर्ग बिलेनियर लिस्ट में मंगलवार के टॉप लूजर रहे। एलन मस्क की संपत्ति 13.48 अरब डॉलर कम हो गई तो मुकेश अंबानी के नेटवर्थ में 4.37 अरब डॉलर की कमी आई। अडानी 313 मिलियन डॉलर गंवाने के बाद 85.4 अरब डॉलर के साथ टॉप-20 से बाहर हो गए हैं। अंबानी के पास अभी 103 अरब डॉलर की संपत्ति है। क्यों आई गिरावटदरअसल एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयरों में मंगलवार को 4 पर्सेंट से अधिक की गिरावट आई। मस्क की संपत्ति का अधिकांश हिस्सा टेस्ला के शेयरों से आता है। इस वजह से उनकी संपत्ति में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों भी 4 पर्सेंट से अधिक की गिरावट हुई। इसलिए इनकी दौलत भी घट ...
आरक्षण पर SC का बड़ा फैसला… एक बार कोटे का लाभ लेने वाले का सामान्य सीट पर कोई हक नहीं

आरक्षण पर SC का बड़ा फैसला… एक बार कोटे का लाभ लेने वाले का सामान्य सीट पर कोई हक नहीं

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने मंगलवार को कहा कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा (Union Public Service Commission (UPSC) examination) में आवेदक ने यदि एक बार आरक्षण (Reservation) का लाभ ले लिया है तो वह सामान्य श्रेणी की सीटों पर नियुक्ति पाने का हकदार नहीं है। भले ही उसका कुल अंक सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार से अधिक हो। शीर्ष अदालत ने कर्नाटक हाईकोर्ट (Karnataka High Court) के फैसले के खिलाफ केंद्र सरकार की अपील स्वीकार करते हुए यह फैसला दिया है। जस्टिस जे.के. माहेश्वरी और विजय बिश्नोई की पीठ ने भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अनारक्षित कैडर में एक अनुसूचित जाति के उम्मीदवार की नियुक्ति की मांग पर विचार करने से इनकार कर दिया, क्योंकि उक्त आवेदक ने आरंभिक परीक्षा में आरक्षण का लाभ उठाया था। पीठ ने फैसले में कहा कि एक बार जब किसी आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार ने आरक्षण का ला...
KCR की नाक के नीचे हुए घोटाले, के कविता के पिता पर गंभीर आरोप

KCR की नाक के नीचे हुए घोटाले, के कविता के पिता पर गंभीर आरोप

राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। भारत राष्ट्र समिति (BRS) की निलंबित विधानसभा परिषद सदस्य के कविता ने अपनी पिता की पार्टी को छोड़ने का ऐलान कर दिया है। सोमवार को विधान परिषद के से विदाई के मौके पर वह भावुक हो गईं और उन्होंने कहा कि अब बीआरएस से उनका रास्ता अलग हहो रहा है। उन्होंने कहा कि पिता केसीआर के विरोध के बाद भी राज्य में कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम बढ़ता चला गया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके खिलाफ साजिश शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि राज्य में बहुत ही कमजोर निर्माण हो रहे हं और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। 1969 के आंदोलन के लोगों को भी नजर अंदाज किया गया और सच बोलने वालों को किनारे लगा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों की पोल खुलने के बाद भी उनपर कार्रवाई नहीं होती थी। के कविता ने कहा था कि उन्होंने टीआरएस का नाम बदलकर बीआरएस करने का विरोध किया था। उनका कहना था कि स्वार्थ के चलते ही तेलंगाना...
नए साल के जश्न में डूबे रहे अफसर, इधर जेल से दो कैदी फरार; जेलर समेत 5 सस्पेंड

नए साल के जश्न में डूबे रहे अफसर, इधर जेल से दो कैदी फरार; जेलर समेत 5 सस्पेंड

राष्ट्रीय
कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज के अनौगी स्थित जिला जेल में लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। रविवार की रात अफसर और सुरक्षाकर्मी नए साल का जश्न मनाते रहे और दो बंदी कंबलों की रस्सी बनाकर जेल की दीवार फांद फरार हो गए। सोमवार की सुबह नियमित गिनती में बंदियों के मौजूद न होने का खुलासा हुआ तो हड़कंप मच गया। अधिकारियों से लेकर सुरक्षाकर्मियों तक हर कोई बंदियों का पता लगाने में जुट गया। जब दोनों के जेल से भाग जाने की पुष्टि हो गई तो इस बारे में उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया। मामले में लापरवाही पर जेलर और डिप्टी जेलर सहित पांच को सस्पेंड कर दिया गया है। जेल सूत्रों के अनुसार अंकित पुत्र प्रेमचंद्र निवासी हजरापुर थाना तालग्राम चोरी और डम्पी उर्फ शिवा पुत्र चमन लाल निवासी मलगवा थाना ठठिया पॉक्सो एक्ट के तहत जेल में बंद थे। रविवार की रात जेल परिसर में नए साल का जश्न मनाया जा रहा था। जेलकर...