हर शहर को सुरक्षित, समावेशी और भविष्य के लिए तैयार बनाना होगा: तोखन साहू
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (एजेंसी)। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि यदि हम लचीलापन में निवेश करें, स्थानीय निकायों को सशक्त बनाएं और जनसहभागिता पर आधारित साझेदारी को बढ़ावा दें, तो हमारे शहर न केवल संकटों से उबर पाएंगे बल्कि विकास के सशक्त केंद्र बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत का लक्ष्य हर शहर को सुरक्षित, समावेशी, टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार बनाना है।
आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने मंगलवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में विश्व आवास दिवस 2025 मनाया। इस वर्ष का विषय था ‘संकट से निपटने के लिए शहरी समाधान’, जिसका उद्देश्य शहरों को अधिक लचीला, समावेशी और स्थायी बनाना रहा।
कार्यक्रम में मंत्रालय के सचिव श्रीनिवास कतिकीथला, अतिरिक्त सचिव सतिंदर पाल सिंह, संयुक्त सचिव कुलदीप नारायण, संयुक्त राष्ट्र भारत के प्रतिनिधि शॉम्बी शार्प सहित मंत्रालय और उसकी विभिन्न संस्...


