छत्तीसगढ़ में 36 लड़कियों की अश्लील तस्वीरें बनाने के मामले में आरोपित छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज
रायपुर, 9 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ट्रिपल आईटी (इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी)रायपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष के छात्र ने संस्थान की 36 लड़कियों की अश्लील तस्वीरें एआई तकनीक के माध्यम तैयार की थी। राखी थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपित छात्र सैय्यद रहीम अदनान अली के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
प्रबंधन की लिखित शिकायत के बाद राखी थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आइटी एक्ट की धारा 66(ई) (निजता का उल्लंघन), 67, 67(ए) (अश्लील सामग्री प्रसारित करना) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया है कि तस्वीरें फिलहाल सोशल मीडिया या किसी और माध्यम से वायरल नहीं हुई हैं। कॉलेज प्रशासन इस मामले में कोई ठोस जानकारी देगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्र...







