Sunday, August 2खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

SIR के बाद 6 राज्यों की वोटर लिस्ट जारी… गुजरात में सबसे ज्यादा 68 लाख और MP में हटाए गए 34.25 लाख नाम

SIR के बाद 6 राज्यों की वोटर लिस्ट जारी… गुजरात में सबसे ज्यादा 68 लाख और MP में हटाए गए 34.25 लाख नाम

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India- ECI) ने देश के छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों (Voter lists) के 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (Special Intensive Revision - SIR) का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया है। शनिवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर बदलाव दर्ज किए गए हैं। लाखों की संख्या में अपात्र मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। एसआईआर के आंकड़ों में सबसे चौंकाने वाली गिरावट गुजरात में देखी गई है। यहां कुल 68,12,711 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। पुनरीक्षण से पहले गुजरात में मतदाताओं की संख्या 5,08,43,436 थी, जो अब घटकर 4,40,30,725 रह गई है। यह कुल मतदाता संख्या में 13.40% की भारी गिरावट है। गुजरात के बाद मध्य प्रदेश में भी मतदाता सूची में बड़ी शुद्धि की गई है। यहां 34,25,078 नाम हटाए गए, ज...
PM मोदी आज UP के मेरठ शहर को देंगे हाईस्पीड रीजनल ट्रेन और मेट्रो की सौगात

PM मोदी आज UP के मेरठ शहर को देंगे हाईस्पीड रीजनल ट्रेन और मेट्रो की सौगात

राष्ट्रीय
मेरठ । क्रांति की धरती मेरठ (Meerut.) एक बार फिर ऐतिहासिक पल का गवाह बनने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) रविवार को मेरठ के 135 मिनट के प्रवास के दौरान 'नमो भारत' (RRTS) और 'मेरठ मेट्रो' (Meerut Metro) की बड़ी सौगात देंगे। यह न केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि वैश्विक स्तर पर परिवहन तकनीक का एक अनूठा उदाहरण भी है। प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की जा रही इस परियोजना की कई ऐसी विशेषताएं हैं जो इसे देश के अन्य शहरों से अलग बनाती हैं। भारत में पहली बार एक ही इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रैक पर 'नमो भारत' (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) और 'मेरठ मेट्रो' का संचालन होगा। मेरठ मेट्रो देश की सबसे तेज मेट्रो सेवाओं में से एक होगी, जिसकी डिजाइन स्पीड 135 किमी/घंटा और ऑपरेशनल स्पीड 120 किमी/घंटा तक हो सकती है। साहिबाबाद से मेरठ के बीच का सफर अब मिनटों ...
MVA में राज्यसभा सीट पर खींचतान तेज, उद्धव सेना का दावा; शरद पवार की ‘वापसी’ की चर्चा

MVA में राज्यसभा सीट पर खींचतान तेज, उद्धव सेना का दावा; शरद पवार की ‘वापसी’ की चर्चा

राष्ट्रीय
मुंबई। महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (MVA) के भीतर राज्यसभा की एकमात्र संभावित सीट को लेकर सियासी रस्साकशी शुरू हो गई है। Shiv Sena (उद्धव ठाकरे गुट) ने इस सीट पर अपना दावा ठोक दिया है, जिससे गठबंधन सहयोगियों के बीच बातचीत और मोलभाव के संकेत मिल रहे हैं। आदित्य ठाकरे ने संख्या बल का दिया हवालापार्टी नेता Aaditya Thackeray ने कहा कि विधानसभा में विधायकों की संख्या के आधार पर यह सीट उनकी पार्टी के हिस्से में आनी चाहिए।उन्होंने स्पष्ट किया कि सीट बंटवारे पर अभी गठबंधन के घटकों—Indian National Congress और Nationalist Congress Party—के साथ औपचारिक चर्चा नहीं हुई है, लेकिन बातचीत इसी दिशा में आगे बढ़ेगी। MVA केवल एक सीट जीतने की स्थिति मेंमौजूदा संख्याबल के हिसाब से MVA महाराष्ट्र की सात राज्यसभा सीटों में से केवल एक सीट ही जीत सकता है। यही वजह है कि गठबंधन के भीतर यह तय करना अहम हो गया ...
गौरव गोगोई विवाद पर प्रियंका गांधी का हमला, बोलीं-परिवार और बच्चों को राजनीति में घसीटना गलत

गौरव गोगोई विवाद पर प्रियंका गांधी का हमला, बोलीं-परिवार और बच्चों को राजनीति में घसीटना गलत

यात्रा, राष्ट्रीय
गुवाहाटी। कांग्रेस नेता गौरव गोगोई (Priyanka Gandhi Vadra) ने असम में चल रहे सियासी विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी नेता के परिवार और बच्चों को निशाना बनाना “गलत राजनीति” है। गौरव गोगोई पर आरोपों को लेकर बयानअसम कांग्रेस अध्यक्ष Gaurav Gogoi पर लगाए गए कथित आरोपों के संदर्भ में प्रियंका गांधी ने कहा कि राजनीति में दो तरह के नेता होते हैं—एक जो सकारात्मक मुद्दों पर बात करते हैं और दूसरे जो समाज को ध्रुवीकृत करने की कोशिश करते हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा समय में राज्य में ध्रुवीकरण की राजनीति की जा रही है, जबकि जनता रोजगार, युवाओं और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर जवाब चाहती है। “परिवार को निशाना बनाना ठीक नहीं” प्रियंका गांधी ने कहा कि किसी भी राजनीतिक ने...
पेट्रोल पंप पर खतरनाक हरकत, लाइटर से बाइक की टंकी में लगाई आग; बड़ा हादसा टला

पेट्रोल पंप पर खतरनाक हरकत, लाइटर से बाइक की टंकी में लगाई आग; बड़ा हादसा टला

अपराध, राष्ट्रीय
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur) के बिरगांव इलाके में पेट्रोल पंप (Petrol Pump) पर लापरवाही की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां पेट्रोल भरवाने आए एक युवक ने सिगरेट पीने से रोके जाने पर गुस्से में लाइटर से आग लगा दी, जिससे बाइक की टंकी और नोजल पाइप में अचानक लपटें उठने लगीं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सिगरेट पीने से मना करने पर भड़का युवकबताया जा रहा है कि दो दोस्त बाइक से पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। इस दौरान एक युवक बाइक से उतरकर सिगरेट पीने लगा। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने उसे सुरक्षा नियमों का हवाला देते हुए धूम्रपान से मना किया। इसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई और आरोप है कि युवक ने हाथ में मौजूद लाइटर से पेट्रोल नोजल के पास ही आग लगा दी। कुछ ही सेकंड में फैल गई आगवीडियो में दिख रहा है कि आग तेजी से बाइक की टंकी और पाइप तक फैल गई। वहां मौजूद कर...
टीवी की आवाज को लेकर शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, पत्नी पर पति की हत्या का आरोप

टीवी की आवाज को लेकर शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, पत्नी पर पति की हत्या का आरोप

राष्ट्रीय
गुंटूर। आंध्र प्रदेश के मंगलागिरी (Mangalagiri) इलाके में घरेलू विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जहां टीवी की आवाज कम करने को लेकर शुरू हुई कहासुनी कथित तौर पर हत्या तक पहुंच गई। पुलिस ने मामले में पत्नी के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामूली बहस से बढ़ा तनावघटना आंध्रप्रदेश के गुंटूर जिले की एक हाउसिंग कॉलोनी में हुई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय शेख अहमद के रूप में हुई है, जो एयर कंडीशनिंग मैकेनिक का काम करता था और अपनी पत्नी के साथ सरकारी आवासीय परिसर में रह रहा था।बताया जा रहा है कि पति ने पत्नी से टीवी की आवाज धीमी करने को कहा, जिस पर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। गुस्से में किया चाकू से हमला पुलिस के अनुसार, विवाद अचानक हिंसक हो गया और आरोप है कि पत्नी ने घर में मौजूद चाकू से पति पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस व एंबुलें...
AI समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर भड़के कुमार विश्वास, कहा-“आपसे न हो पाएगा”

AI समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर भड़के कुमार विश्वास, कहा-“आपसे न हो पाएगा”

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। राजधानी नई दिल्‍ली (New Delhi) में आयोजित एआई (AI Sumit) से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर कवि विश्‍वास सारंग (Kumar Vishwas) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने शर्टलेस प्रदर्शन को विपक्ष की “मुद्दाविहीन राजनीति” करार देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। सम्मेलन स्थल पर हुआ विरोध प्रदर्शनयह प्रदर्शन राष्‍ट्रीय यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम भारत मंडपम में आयोजित था, जहां प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की।यूथ कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह विरोध सम्मेलन के खिलाफ नहीं, बल्कि अमेरिका के साथ हुए अंतरिम व्यापार समझौते और किसानों-युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर था। संगठन के अध्यक्ष उदय भानू ने कहा कि जब रोजगार और कृषि जैसे सवालों पर चिंता हो, तब विरोध दर्ज कराना लोकतांत्रिक अधिकार है। कु...
US राजदूत बोले- जल्द होगी मोदी और ट्रंप की मीटिंग.. नहीं बताई निश्चित समय-सीमा

US राजदूत बोले- जल्द होगी मोदी और ट्रंप की मीटिंग.. नहीं बताई निश्चित समय-सीमा

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Indian Prime Minister Narendra Modi) और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) की मुलाकात कब होगी? इस सवाल पर अमेरिकी राजदूत (US Ambassador) ने जवाब दिया है। उन्होंने कहाकि यह मुलाकात जल्द होगी, हालांकि उन्होंने कोई निश्चित समय-सीमा नहीं बताई है। इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 (India AI Impact Summit 2026) में बोलते हुए सर्जियो गोर ने यह बात कही। उन्होंने कहाकि नजर बनाए रखिए। मुझे पूरी उम्मीद है कि सही वक्त आने पर दोनों की मीटिंग होगी। गौरतलब है कि दोनों राष्ट्रप्रमुखों की मुलाकात को एक साल हो चुका है। दोनों अंतिम बार अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में मिले थे। पिछले कुछ वक्त से भारत और अमेरिका के बीच थोड़ा तनाव भी था। इसकी वजह, अमेरिका द्वारा भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाना था। हालांकि दोनों देशों के बीच ट्रेड डील के...
RBI का बड़ा ऐलान… साइबर फ्रॉड के पीड़ितों को मिलेगा 25000 रुपये तक मुआवजा

RBI का बड़ा ऐलान… साइबर फ्रॉड के पीड़ितों को मिलेगा 25000 रुपये तक मुआवजा

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। साइबर फ्रॉड (Cyber ​​fraud) के शिकार लोगों को भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की ओर से थोड़ी राहत मिलने वाली है। बीते दिनों रिजर्व बैंक ने डिजिटल फ्रॉड में हो रही बढ़ोतरी के बीच ग्राहकों को धोखाधड़ी वाले ट्रांजैक्शन के लिए 25,000 रुपये तक की मुआवजा देने की घोषणा की। आइए जानते हैं कि ये मुआवजा किसे और कैसे मिलेगा। किस तरह के पीड़ित को मिलेगा मुआवजा?साइबर फ्रॉड के पीड़ितों को 25,000 रुपये का मुआवजा उन मामलों में भी दिया जाएगा जहां ग्राहक गलती से अपना वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) धोखेबाजों के साथ साझा कर देते हैं। मतलब ये कि अगर आपने गलती से स्कैमर को ओटीपी शेयर कर दिया है और आपके बैंक से पैसे कट गए हैं तो आप इस स्कीम का लाभ लेने के लिए योग्य हैं। सिर्फ एक बार ही लाभरिजर्व बैंक के गवर्नर ने स्पष्ट किया था कि पीड़ित को जीवन में केवल एक बार ही मुआवजा मिलेगा। कहने का मतलब ...
देश का विदेशी मुद्रा भंडार ऑल टाइम हाई पर पहुंचा… खजाने में पहली बार आए 725 अरब डॉलर

देश का विदेशी मुद्रा भंडार ऑल टाइम हाई पर पहुंचा… खजाने में पहली बार आए 725 अरब डॉलर

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। इकोनॉमी के मोर्चे पर एक अच्छी खबर है। दरअसल, देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Country's Foreign Exchange Reserves) 13 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 8.66 अरब डॉलर बढ़कर 725.72 अरब डॉलर के अपने उच्चतम स्तर (Highest Level) पर पहुंच गया। यह विदेशी मुद्रा भंडार का ऑल टाइम हाई है। इससे पहले का सर्वोच्च स्तर जनवरी में 723.774 अरब डॉलर का रहा था। छह फरवरी को समाप्त सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार 6.71 अरब डॉलर घटकर 717.06 अरब डॉलर रह गया था। क्या कहते हैं आंकड़े?भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) (Reserve Bank of India - RBI) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक 13 फरवरी को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा माने जाने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 3.55 अरब डॉलर बढ़कर 573.60 अरब डॉलर हो गईं। डॉलर के रूप में व्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे ...