TMC ने राज्यसभा के लिए घोषित किए 4 उम्मीदवारों के नाम… बाबुल सुप्रियो को भी मौका
कोलकाता। त्रिणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress-TMC) ने पश्चिम बंगाल (West Bengal) से राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Election) के लिए 4 उम्मीदवारों (4 Candidates) के नाम घोषित किए हैं। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, पूर्व बंगाल डीजीपी राजीव कुमार, सीनियर वलील मेनका गुरुस्वामी और बंगाली फिल्म अभिनेत्री कोएल मलिक शामिल हैं। पार्टी ने एक्स पर यह घोषणा की, जिसमें कहा गया कि ये उम्मीदवार पार्टी की विरासत को बनाए रखेंगे और हर भारतीय के अधिकारों व सम्मान की रक्षा करेंगे। चुनाव आयोग ने 10 राज्यों में कुल 37 राज्यसभा सीटों के लिए अधिसूचना जारी की है, जिसमें पश्चिम बंगाल भी शामिल है। मतदान 16 मार्च को होने वाला है। टीएमसी ने सेवानिवृत्त होने वाले अपने चार सांसदों को दोबारा नामांकित नहीं किया है।
बाबुल सुप्रियो पहले भाजपा में थे और नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। सितंब...









