Friday, November 13खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: स्कूल सर्विस कमीशन

एसएससी ग्रुप डी भर्ती घोटाला में पार्थ चटर्जी का अलीपुर अदालत में आत्मसमर्पण, छह शर्तों पर जमानत

एसएससी ग्रुप डी भर्ती घोटाला में पार्थ चटर्जी का अलीपुर अदालत में आत्मसमर्पण, छह शर्तों पर जमानत

कानून
कोलकाता, 12 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। पार्थ चटर्जी ने गुरुवार को एसएससी ग्रुप डी भर्ती घोटाला मामले में अलीपुर अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने उन्हें सात हजार रुपये के निजी मुचलके और छह सख्त शर्तों के साथ जमानत दे दी। शारीरिक अस्वस्थता के कारण पार्थ चटर्जी अदालत की दूसरी मंजिल पर स्थित कक्ष तक नहीं पहुँच सके। उनके वकील ने न्यायालय को सूचित किया कि बीमारियों के चलते वह सीढ़ियाँ चढ़ने में असमर्थ हैं और अदालत भवन में लिफ्ट की सुविधा नहीं है। उनकी मेडिकल रिपोर्ट की जाँच के बाद जज ने उन्हें नीचे अपनी कार में बैठकर ही वर्चुअल माध्यम से सुनवाई में भाग लेने की अनुमति दी। स्कूल सर्विस कमीशन (एसएससी) के ग्रुप डी भर्ती भ्रष्टाचार मामले में आरोपित सरकारी अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज करने की आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने इसे अदालत में ...