बस्तर ग्रामीणों को स्पीड पोस्ट से आवेदन भेजने का नया विकल्प
जगदलपुर, 12 नवंबर (हि.स.)। बस्तर के हर ग्रामीण डाकघर में स्पीड पोस्ट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बस्तर फाइटर्स और ग्राम पंचायत सचिव भर्ती सहित अन्य सरकारी और निजी संस्थानों में आवेदन करने वाले युवा अब अपने नजदीकी ग्रामीण शाखा डाकघर से स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन और ज़रूरी दस्तावेज भेज सकते हैं। भारतीय डाक विभाग ने बस्तर डाक संभाग के प्रत्येक शाखा में इस सुविधा की शुरुआत की है। इस पहल से ग्रामीण युवाओं को दूर स्थित उप डाकघर या मुख्य डाकघर तक जाने की परेशानी समाप्त हो जाएगी। वे अपने गांव या आस-पास स्थित शाखा डाकघर में जाकर आसानी से आवेदन पत्र, आवश्यक दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण पत्राचार स्पीड पोस्ट से भेज सकेंगे। यह सुविधा उन युवाओं के लिए राहतभरी है जो बस्तर के अंदरूनी और दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में रहते हैं। भर्ती प्रक्रियाओं के दौरान आवेदन भेजने के लिए अब उन्हें लंबी दूरी तय करने और अति...

