रामानुजगंज में छठ व्रतधारियों को निःशुल्क आम की लकड़ी वितरित
बलरामपुर, 11 नवंबर (हि.स.). लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर रामानुजगंज में छठ व्रतधारियों की सुविधा हेतु साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता अंकित गुप्ता और उनकी पत्नी प्रियंका गुप्ता ने सराहनीय कदम उठाया। दोनों ने गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर व आसपास के क्षेत्रों से आए व्रतधारियों को प्रसाद तैयार करने हेतु आम की लकड़ी का निःशुल्क वितरण किया।
कार्यक्रम की शुरुआत अंकित गुप्ता और प्रियंका गुप्ता ने भगवान सूर्यदेव की चित्रावली पर माल्यार्पण और विधिवत पूजा‑अर्चना से की। तत्पश्चात उपस्थित व्रतधारियों को आम की लकड़ी प्रदान की गई, जिससे उन्हें छठ पूजा की तैयारी में पर्याप्त सहूलियत मिली। छठ महापर्व में शुद्धता व पवित्रता को विशेष महत्व दिया जाता है; इस दौरान व्रतधारी पारम्परिक रूप से आम की लकड़ी का उपयोग करके भगवान सूर्यदेव और छठी मैया को अर्पित क...
