हिमालयी जड़ी-बूटियों से बना साबुन, हल्द्वानी की नंदिनी ने आत्मनिर्भरता की नई राह
हल्द्वानी, 11 नवंबर (हि.स.)—उत्तराखंड में युवा उद्यमी स्थानीय संसाधनों व पारम्परिक ज्ञान को स्वरोजगार के साधन के रूप में उपयोग कर रहे हैं। बीएससी बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा नंदिनी ने हिमालयी जड़ी‑बूटी और प्राकृतिक सामग्री से हाथ से बने साबुन तैयार करने का व्यवसाय शुरू किया है।
ने “हिमालयन त्वचा” नाम से अपना उद्यम आरम्भ किया है। इस ब्रांड के तहत बुरांश, सी‑बकथॉर्न, केसुड़ा, नीम, एलोवेरा, मिक्स फ्रूट और गोट मिल्क जैसी जड़ी‑बूटियों को मिलाकर विभिन्न प्रकार के साबुन तैयार किए जा रहे हैं। इन फॉर्मूले में कैस्टर ऑयल, नारियल तेल, शीया बटर और कोकोआ बटर जैसे घटक जोड़कर सैपोनिफिकेशन प्रक्रिया द्वारा उत्पाद बनाये जाते हैं।
उत्पादों की विशिष्टता केवल सामग्री में ही नहीं, बल्कि पैकेजिंग में भी परिलक्षित होती है। साबुन को पत्तियों में लपेट कर जूट की रस्सी से बाँधा जाता है, जिससे पर्यावरण‑अनुकूल प्रस...
