Thursday, November 12खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: विधिक सेवा दिवस

न्याय सबके लिए के अंतर्गत बस्तर अंचल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

न्याय सबके लिए के अंतर्गत बस्तर अंचल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

छत्तीसगढ़, राज्य
जगदलपुर, 12 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। बस्तर जिले में “न्याय सबके लिए” के उद्देश्य से एक व्यापक विधिक साक्षरता शिविर चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जगदलपुर द्वारा “विधिक सेवा दिवस” के उपलक्ष्य में पूरे सप्ताह तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जिले के सभी ग्रामीण अंचलों, स्कूलों तथा जनसुलभ स्थानों पर जनता को विधिक सेवा से परिचित कराना प्रमुख लक्ष्य है। इस पहल में अंकिता कश्यप, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में पैरालीगल वालिंटियर्स सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे विभिन्न ग्राम पंचायतों, छात्रावासों और शैक्षणिक संस्थानों में पहुँच कर स्थानीय लोगों और छात्रों को विधिक जागरूकता के सत्र आयोजित कर रहे हैं। इन सत्रों में पैरालीगल वालिंटियर्स ने “नालसा थीम” के गान गाते हुए सभी उपस्थित लोगों को विधिक सेवा के विभिन्न पहलुओं से...