जांजगीर में 14 नवंबर को दीपावली मिलन समारोह का आयोजन
जांजगीर, 11 नवंबर (हि. स.)। दीपावली के पावन अवसर पर, आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के भाव को मजबूती देने के उद्देश्य से, जांजगीर में एक विधानसभा स्तरीय दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 14 नवंबर 2026, शनिवार को दोपहर 2 बजे से हरियाली हैरिटेज में आयोजित होगा, जो कि नगर के प्रमुख सांस्कृतिक स्थलों में से एक है।
विधायक ब्यास कश्यप ने इस समारोह में शामिल होने के लिये विधानसभा क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों से अपील की है। उन्होंने कहा कि यह दीपावली मिलन समारोह “आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता और आपसी संबंधों को मजबूती मिलती है।”
विधायक ने विशेष रूप से सभी से आग्रह किया कि वे निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल प...
