बलरामपुर के लोकनृत्य महोत्सव में ओकरा, धनजी और करचा के दल रहे अव्वल, राज्य स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा
बलरामपुर, 11 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में बुधवार को उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोकनृत्य महोत्सव एवं शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोककला महोत्सव की जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हुई। यह महोत्सव आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग की पहल पर हुआ, जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा शामिल हुईं। छः विकासखंडों से आए नर्तक दलों ने पारंपरिक वेशभूषा में मांदर और ढोल-नगाड़ों की थाप पर आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं।
कार्यक्रम के उद्घाटन में विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने कहा, “करम परब जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर का प्रतीक है। यह पर्व प्रकृति के प्रति आस्था और सम्मान के साथ सामाजिक एकता तथा आपसी भाईचारे का संदेश देता है। छत्तीसगढ़ की पहचान यह...
