पराली प्रदूषण के आरोपों से किसानों को बचाएँ: भारतीय किसान संघ ने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का स्वागत
नई दिल्ली, 11 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। दिल्ली‑एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट (मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत तथा न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की पीठ) द्वारा पराली और किसानों को लेकर किए गये महत्वपूर्ण टिप्पणी व सुझावों को देश के सबसे बड़े किसान संगठन भारतीय किसान संघ ने खुलकर सराहा है। संघ के अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने कोर्ट की सुनवाई पर कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने प्रदूषण को लेकर अत्यधिक गंभीरता और चिंता दर्शायी है, और केवल किसानों को “जवाबदेह” ठहराने के खिलाफ कड़ी आपत्ति जताई है, जिससे स्पष्ट होता है कि किसान प्रदूषण के प्रमुख कारण नहीं हैं।
मोहिनी मोहन मिश्र ने यह भी उजागर किया कि कोर्ट ने कोविड‑19 लॉकडाउन के दौरान पराली जलाने के बावजूद दिल्ली के आकाश को “बिल्कुल साफ” बताया, जिससे यह सिद्ध होता है कि वायु प्रदूषण के पीछे अन्य बड़े कारक कार्यरत हैं। उन्होंने...
