Thursday, November 12खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: मोरगा चौकी

कोरबा में 30 फीट गहरी खाई में गिरा कंटेनर, 8 नई कारें क्षतिग्रस्त

कोरबा में 30 फीट गहरी खाई में गिरा कंटेनर, 8 नई कारें क्षतिग्रस्त

छत्तीसगढ़, राज्य
कोरबा, छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय हाईवे पर आज बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मोरगा चौकी क्षेत्र के बड़े मदानपुर घाट के पास 8 नई कारों से लदा एक भारी कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 फीट नीचे खाई में गिर गया। दुर्घटना में कंटेनर सहित उसमें लोड सभी 8 नई कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। साथ ही, दुर्घटना में कंटेनर चालक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जानकारी के अनुसार, यह कंटेनर आंध्र प्रदेश से अंबिकापुर स्थित महामाया ऑटो सेंटर के लिए 8 नई कारें लेकर जा रहा था। उसी समय, मदानपुर घाट के पास तेज रफ्तार के कारण चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते, भारी कंटेनर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि कंटेनर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें लोड सभी नई कारों को भी भारी नुकसान पहुंचा। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ ...