Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: महाकाल

महाकाल महोत्सव में प्रस्तुत होगा इंडोनेशियाई शिव नृत्य-नाट्य

महाकाल महोत्सव में प्रस्तुत होगा इंडोनेशियाई शिव नृत्य-नाट्य

मध्य प्रदेश, राज्य
उज्जैन, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भगवान महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन में चल रहे पांच दिवसीय महाकाल महोत्सव के अंतिम दिन आज रविवार को इंडोनेशिया की प्रसिद्ध नृत्य मंडली द्वारा शिव-केंद्रित नृत्य-नाट्य प्रस्तुति दी जाएगी। यह प्रस्तुति शिव तत्व, तांडव और आध्यात्मिक चेतना को वैश्विक कला दृष्टि से प्रस्तुत करेगी। वीर भारत न्यास और महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा 14 से 18 जनवरी तक महाकाल लोक एवं त्रिवेणी संग्रहालय में महाकाल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला निरंतर श्रद्धा और कला का अद्भुत संगम प्रस्तुत कर रही है। महोत्सव के अंतिम दिन सायं 7 बजे महाकाल लोक में देश-विदेश की विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दर्शकों को भावविभोर करेंगी। वीर भारत न्यास के सचिव श्रीराम तिवारी ने बताया कि महोत्सव के अंतिम दिन इंडोनेशिया की प्रसिद्ध नृत्य मंडली द्वार...
महाकाल महोत्सव में सोना महापात्रा ने पेश की शानदार प्रस्तुति “जय काल महाकाल”

महाकाल महोत्सव में सोना महापात्रा ने पेश की शानदार प्रस्तुति “जय काल महाकाल”

राष्ट्रीय
उज्जैन, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भगवान महाकाल की नगरी मध्य प्रदेश के उज्जैन में चल रहे महाकाल महोत्सव के तीसरे दिन सोना महापात्रा की प्रदर्शन "जय काल महाकाल" से सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत हुई। इस दौरान पूरा महाकाल लोक जयघोष से गूंज उठा। वीर भारत न्यास और महाकाल मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित पांच दिवसीय महाकाल महोत्सव के तीसरे दिन की सांस्कृतिक संध्या शिवभक्ति, लोक-संस्कृति और समकालीन संगीत का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश की वंदना से हुआ। इसके बाद सोना महापात्रा ने भगवान शिव को समर्पित एक विशेष शिव वंदना प्रस्तुत की, जिसने अपनी सादगी और आध्यात्मिक गहराई से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। महापात्रा ने इसके बाद लोकप्रिय गीत "आजा ओ आजा" प्रस्तुत किया, जबकि एक विशेष आकर्षण के रूप में राजस्थानी लोकगीत भी शामिल था, जो विवाह परंपरा से संबंधित है ...
महाकाल महोत्सव में सोना महापात्रा की आत्मा को छू लेने वाली शिव-भक्ति प्रस्तुति

महाकाल महोत्सव में सोना महापात्रा की आत्मा को छू लेने वाली शिव-भक्ति प्रस्तुति

मध्य प्रदेश, राज्य
उज्जैन, 16 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में आयोजित पांच दिवसीय महाकाल महोत्सव में आज शुक्रवार की शाम जनजातीय लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। महोत्सव में मुम्बई की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका सोना महापात्रा द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति एवं संस्कृति संचालनालय के संयुक्त तत्वावधान में 14 से 18 जनवरी तक “श्री महाकाल महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन संस्था में शामिल वीर भारत न्यास के न्यासी सचिव श्रीराम तिवारी ने बताया कि महोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को श्री महाकाल लोक में जनजातीय लोकनृत्य, लोककलाओं एवं संगीतमय प्रस्तुतियों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसमें जनजातीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं, लोकजीवन एवं आस्था से जुड़े विविध रंगों को मंच प्रदान किया जाएगा। इस दौरान देश की ...
उज्जैनः महाकाल महोत्सव का आज दूसरा दिन, शिव तत्त्व पर आधारित प्रस्तुति “शिवा” होगी मुख्य आकर्षण

उज्जैनः महाकाल महोत्सव का आज दूसरा दिन, शिव तत्त्व पर आधारित प्रस्तुति “शिवा” होगी मुख्य आकर्षण

मध्य प्रदेश, राज्य
उज्जैन, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन में आयोजित महाकाल महोत्सव 2026 के दूसरे दिन यानी आज गुरुवार को श्री महाकाल लोक में शिव तत्त्व पर आधारित भव्य सांगीतिक प्रस्तुति “शिवा” महोत्सव का प्रमुख आकर्षण रहेगी। सायं 7 बजे से आयोजित इस विशेष सांस्कृतिक संध्या में देश का प्रतिष्ठित समूह द ग्रेट इंडियन कॉयर (मुंबई) द्वारा भगवान शिव के तत्त्व, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना को स्वरबद्ध किया जाएगा। यह प्रस्तुति संगीत, साधना और शिव अनुभूति का अद्भुत संगम होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव के सांस्कृतिक सलाहकार श्रीराम तिवारी ने बताया कि वीर भारत न्यास, विक्रमादित्य शोध पीठ तथा श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के संयुक्त तत्वावधान में उज्जैन में आयोजित पांच दिवसीय महाकाल महोत्सव का उद्देश्य भगवान शिव के तत्त्व, महाकाल की अवधारणा तथा भारतीय संस्कृति...
मप्र के उज्जैन में पहली बार होगा महाकाल महोत्सव, मुख्यमंत्री 14 जनवरी को करेंगे शुभारंभ

मप्र के उज्जैन में पहली बार होगा महाकाल महोत्सव, मुख्यमंत्री 14 जनवरी को करेंगे शुभारंभ

राष्ट्रीय
भोपाल, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन इस बार भारतीय संस्कृति, कला और श्रद्धा का महोत्सव देखने जा रही है। यहां पहली बार श्री महाकाल महोत्सव का आयोजन 14 जनवरी को होगा, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम 7 बजे श्री महाकाल महालोक में करेंगे। यह महोत्सव 18 जनवरी 2026 तक चलेगा। वीर भारत न्यास के सचिव श्रीराम तिवारी ने बताया कि यह महोत्सव श्री महाकाल महालोक और त्रिवेणी संग्रहालय में कला, संगीत और विमर्श का अनूठा संगम प्रस्तुत करेगा। इस महोत्सव में कई प्रमुख कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। पहले दिन शंकर महादेवन अपने बेटों के साथ प्रस्तुति देंगे, इसके साथ ही आगामी दिनों में अन्य प्रमुख कलाकार भी अपने अभिनय का प्रदर्शन करेंगे। महोत्सव के दौरान जनजातीय कला का प्रदर्शन भी होगा, जिसमें विभिन्न राज्य की पारंपरिक सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष बाला बच्चन की सुपुत्री के निधन पर जताया दु:ख

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष बाला बच्चन की सुपुत्री के निधन पर जताया दु:ख

मध्य प्रदेश, राज्य
शहर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष बाला बच्चन की बेटी एवं उनके दो साथियों के आकस्मिक निधन पर गहन दु:ख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगतों को विनम्र श्रद्घांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं बाला बच्चन से बात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। बता दें कि शुक्रवार को इंदौर में एक सड़क हादसे में बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन और उनके दो साथियों का निधन हो गया। इस दुर्घटना में घायल हुईं अनुष्का राठी का उपचार जारी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन महामंत्री ने भी व्यक्त किया शोक भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल तथा प्रदे...