Thursday, November 12खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: बिटकॉइन

क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन 74 हज़ार डॉलर से नीचे फिसला

क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन 74 हज़ार डॉलर से नीचे फिसला

आर्थिक
नई दिल्ली, 11 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। वैश्विक स्तर पर अमेरिकी महंगाई के उच्च आंकड़ों और ब्याज दरों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच आज क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में निरंतर गिरावट दर्ज की गई है। बिकवाली का दबाव प्रमुख डिजिटल संपत्तियों को भी प्रभावित कर रहा है, जिससे मार्केट कैप के हिसाब से शीर्ष 10 में शामिल अधिकांश टोकन लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि केवल दो स्टेबलकॉइन्स ही हल्की बढ़त के साथ हरे निशान में दिखे हैं। सबसे बड़ी आभासी मुद्रा बिटकॉइन ने 74 हज़ार डॉलर के मनोवैज्ञानिक स्तर को तोड़ते हुए नीचे की ओर रुख किया। भारतीय समय के अनुसार आज शाम 6:45 बजे बिटकॉइन की कीमत पिछले 24 घंटे में 0.48 प्रतिशत गिरकर 73,970 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। उसी समय दुनिया की दूसरी प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम भी 1.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,060 डॉलर पर ट्रेड कर रही थी। शीर्ष 10 में शामिल अन्य ऑल्टकॉइन्...