Thursday, November 12खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: पूर्वोत्तर सीमा रेलवे

(अपडेट) डिगारू में कोलकाता‑साइरंग एक्सप्रेस का डेराइल, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया

(अपडेट) डिगारू में कोलकाता‑साइरंग एक्सप्रेस का डेराइल, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया

राष्ट्रीय
गुवाहाटी, 11 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। असम के डिगारू रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह कोलकाता‑साइरंग एक्सप्रेस के पाँच डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना में सभी यात्रियों को बचा लिया गया और किसी को गंभीर रूप से चोट नहीं आई, यह जानकारी पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने दी। सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा के अनुसार, ट्रेन संख्या 13125 कोलकाता‑साइरंग एक्सप्रेस लगभग सुबह 6 बजकर 54 मिनट पर डिगारू स्टेशन पहुँची। यह स्टेशन गुवाहाटी से लगभग 44 किलोमीटर दूर स्थित है। यहाँ दूसरी ट्रेन को प्राथमिकता देने के कारण एक्सप्रेस को रुकना पड़ रहा था, तभी लोको पायलट गति को नियंत्रित न कर पाने के कारण इंजन सहित पाँच डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना के तुरंत बाद राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया और प्रभावित यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुँचाने के लिये वैकल्पिक ट्रेन की व्यवस्था की गई। फँसे यात्रियों की आगे की यात्रा सुनिश्...