Thursday, November 12खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: डॉ. श्रावणी सान्याल

खेत बचाओ अभियान में ग्राम पहांदा के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकियों का परिचय

खेत बचाओ अभियान में ग्राम पहांदा के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकियों का परिचय

छत्तीसगढ़, राज्य
बेमेतरा/रायपुर, 12 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। इस दिन, राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान रायपुर द्वारा चलाए जा रहे खेत बचाओ अभियान के तहत, ग्राम पंचायत पहांदा, विकासखंड बेरला, जिला बेमेतरा में, बुधवार को एक कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 30 किसानों ने जोश के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था कि किसानों को आधुनिक, वैज्ञानिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक किया जाए तथा कृषि उत्पादन में स्थिरता, मृदा स्वास्थ्य और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा दिया जाए। इसी अवसर पर संस्थान के डॉ. श्रावणी सान्याल एवं डॉ. श्रीलता पोलेपोंगु और कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. जितेंद्र कुमार जोशी एवं डॉ. चंद्रशेखर खरे ने किसानों के साथ गहन संवाद किया। विशेषज्ञों द्वारा आयोजित तकनीकी व्याख्यानों और किसान-वैज्ञानिक संवाद के माध्यम से जैविक एवं प्राकृतिक खेती...