Thursday, November 12खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: जीआरपी भोपाल

मध्य प्रदेश में 10 दिन में चोरी के कई मामले उजागर, 1.13 करोड़ की संपत्ति जब्त

मध्य प्रदेश में 10 दिन में चोरी के कई मामले उजागर, 1.13 करोड़ की संपत्ति जब्त

राष्ट्रीय
भोपाल, 11 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश पुलिस ने पिछले दस दिनों में राज्य के विभिन्न जिलों में चोरी और नकबजनी की कई घटनाओं का खुलासा करते हुए शातिर आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इन कार्यवाही में सोने‑चांदी के आभूषण, नकदी, मोटर पंप, लोहे के पाइप, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण समेत कुल 1 करोड़ 13 लाख 45 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई है। टीकमगढ़ जिले के कुड़ीला थाना ने पाइप चोरी के मामले की जानकारी देते हुए दो आरोपितों को हिरासत में लिया। उनके कब्जे से 58 लाख रुपये के लोहे के पाइप और दो वाहन जब्त हुए। झाबुआ जिले के पेटलावद थाना ने ग्राम उन्नई में एक दंपति पर मारपीट कर सोने‑चांदी के आभूषण व नकदी लूटने की डकैती का खुलासा किया। छह आरोपितों को गिरफ्तार कर 18 लाख 52 हजार 600 रुपये के आभूषण, नकद व कार जब्त हुई। ग्वालियर जिले के भितरवार थाना ने नकबजनी के मामले में मुख्य आरोपित ताज खान...