Thursday, November 12खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: चीचली

नरसिंहपुर में 21.21 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

नरसिंहपुर में 21.21 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

मध्य प्रदेश, राज्य
नरसिंहपुर, 11 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग तथा परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को जिले के चीचली में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर दोनों मंत्रियों और उपस्थित अतिथियों ने कुल ₹21 करोड़ 21 लाख 57 हजार के कार्यों को हाथ में लेकर शिलान्यास किया, जिसमें ₹16 करोड़ 60 लाख के कार्यों का लोकार्पण और ₹4 करोड़ 61 लाख 57 हजार के कार्यों का भूमिपूजन शामिल था। मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने अपने संबोधन में कहा कि चीचली स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली धरोहर है और इस भूमि ने आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने शहीद मंशाराम जी, शहीद श्यामचंद पैगवार जी एवं शहीद गोरा बाई को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस मिट्टी की बलिदान भावना को सदैव याद रखा जा...