भैया दूज पर मां गंगा और मां यमुना के मायके में भव्य स्वागत
उत्तरकाशी, 11 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। भैया दूज के पावन पर्व पर मंगलवार को मां गंगा व मां यमुना दोनों के मायके में उत्सव का माहौल था। मंगलवार को गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की डोली बुधवार को अपने मायके मुखबा पहुंची। वहीं उसी दिन मां यमुना की डोली खुशीमठ (खरसाली) में शीतकालीन प्रवास के लिए पहुँची।
डोली की यात्रा पर तीर्थ पुरोहितों और श्रद्धालुओं ने मां गंगा का भव्य स्वागत किया। स्वागत के दौरान पूरे मुखबा गांव व क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। डोली के आगमन पर डोल नगाड़ों, फूल मालाओं के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार स्वागत किया गया। इस दौरान टू कुमांऊ रेजिमेंट के बैंड की धुन और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप से पूरा मुखबा क्षेत्र गूंज उठा। महिलाओं ने रांसो-तांदी नृत्य प्रस्तुत किया।
मुखबा में मां गंगा का प्राचीन मंदिर है, जहां शीलकाल में वह प्रवास करती हैं। ग्री...
