किसानों पर टिप्पणी के लिये भाजपा सांसद पर कार्रवाई की मांग, किसान कांग्रेस ने चेतावनी दी
भोपाल, 11 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा द्वारा किसानों के बारे में की गई टिप्पणी पर राजनीतिक विवाद तेज़ होता जा रहा है। मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बुधवार को राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में सांसद के बयान पर आपत्ति जताते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, सांसद पद से इस्तीफा लेने और भाजपा से निष्कासित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों के बारे में इस तरह की टिप्पणी से अन्नदाताओं की मेहनत और सम्मान को ठेस पहुंची है।
किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा एक ओर किसान सम्मान निधि और किसान कल्याण वर्ष के माध्यम से किसानों के सम्मान की बात करती है, वहीं दूसरी ओर पार्टी के सांसद किसानों को नशेड़ी और गांजा पीने वाला बताने जैसी टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने...
