Thursday, November 12खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: उप स्वास्थ्य केन्द्र

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रीवा के अगडाल में उप स्वास्थ्य केन्द्र का उद्घाटन किया

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रीवा के अगडाल में उप स्वास्थ्य केन्द्र का उद्घाटन किया

मध्य प्रदेश, राज्य
रीवा, 11 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बुधवार को रीवा जिले के अगडाल में 65 लाख रुपये की लागत से बनाए गए उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि प्रदेश में 3,000 से अधिक डॉक्टरों की भर्ती प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए की गई है और जल्द ही सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में डॉक्टर उपलब्ध हो जाएंगे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने समारोह में 70वीं राज्य स्तरीय हैण्डबाल प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रीवा संभाग की टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य की चिंता करनी चाहिए और सरकार ने 30 साल से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच की सुविधा सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध कराई है। समय पर रोग का पता लगने पर इलाज आसान हो जाता है। गर्...