Thursday, November 12खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: आईटीसी (एचएस) कोड 85491400

केन्द्र सरकार ने लिथियम‑आयन बैटरी ब्लैक मास के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया

केन्द्र सरकार ने लिथियम‑आयन बैटरी ब्लैक मास के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया

आर्थिक
नई दिल्ली, 11 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। वाणिज्य विभाग के विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने आईटीसी (एचएस) कोड 85491400 के अंतर्गत आने वाले लिथियम‑आयन बैटरी ब्लैक मास के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। अधिसूचना के माध्यम से इस मद की निर्यात नीति में तत्काल प्रभाव से और अगले आदेश तक बदलाव करते हुए इसे ‘मुक्त’ श्रेणी से हटाकर ‘प्रतिबंधित’ श्रेणी में रखा गया है। इसमें प्राथमिक सेल, प्राथमिक बैटरियों और विद्युत संचायकों के अपशिष्ट एवं स्क्रैप के साथ-साथ इस्तेमाल की गई ऐसी सेल, बैटरियां और संचायक शामिल हैं, जिन्हें अलग-अलग श्रेणियों में छांटा नहीं गया है तथा जिनमें सीसा, कैडमियम या पारा मौजूद नहीं है। निर्यात पर प्रतिबंध लगाने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भारत में उत्पादित ब्लैक मास की रीसाइक्लिंग और शोधन देश के भीतर ही किया जाए। इस कदम से घरेलू रीसाइक्लिंग एवं शोधन इकाइयों के लिए फी...