Saturday, November 14खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: अभिषेक

कटनी जिला जेल में तीन अपराधियों ने पुलिस को चकमा देकर मुख्य द्वार से फरार

कटनी जिला जेल में तीन अपराधियों ने पुलिस को चकमा देकर मुख्य द्वार से फरार

मध्य प्रदेश, राज्य
कटनी, 13 नवंबर (हि.स.)— मध्य प्रदेश के कटनी जिले में शुक्रवार देर शाम एक बार फिर सुरक्षा प्रणाली में गंभीर चूक सामने आई। बहोरीबंद थाना पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत धारा 151 के तहत गिरफ्तार किए गए राकेश, रंजीत और अभिषेक को जिला जेल कटनी में लाने के लिए विशेष टीम भेजी थी। जेल में प्रवेश कर प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद, तीनों अभियुक्तों ने मौके का फायदा उठाकर पुलिस अभिरक्षा से बच निकले और जेल के मुख्य द्वार के सामने से ही भाग निकले। इस अचानक हुए पलायन ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। घटना के बाद बहोरीबंद पुलिस ने तुरंत खोजी कार्रवाई शुरू की और संभावित ठिकानों पर दबिशें दीं। इन प्रयासों के दौरान एक आरोपी को दोबारा पकड़ा गया, जबकि शेष दो आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। इस बीच, स्लीमनाबाद एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी ने बताया कि फरार दोनों अपराधियों को खोजने के लिये टी...