Friday, November 13खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: बस्तर डाक संभाग

बस्तर के ग्रामीण डाकघरों में स्पीड पोस्ट द्वारा आवेदन भेजने की नई सुविधा

बस्तर के ग्रामीण डाकघरों में स्पीड पोस्ट द्वारा आवेदन भेजने की नई सुविधा

छत्तीसगढ़, राज्य
जगदलपुर, 13 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। बस्तर के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर आई है। भारतीय डाक विभाग ने बस्तर डाक संभाग के प्रत्येक शाखा डाकघर में स्पीड पोस्ट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई है, जिससे अब अभ्यर्थी अपने नजदीकी ग्रामीण डाकघर से सीधे आवेदन, आवश्यक दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण पत्राचार भेज सकेंगे। इस पहल से पहले ग्रामीण उम्मीदवारों को लंबी दूरी तय कर उप‑डाकघर या मुख्य डाकघर तक जाना पड़ता था, जिससे समय और आर्थिक बोझ बढ़ता था। अब वे अपने गांव या आस‑पास स्थित शाखा डाकघर में जाकर आसानी से आवेदन पत्र, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक कागजात स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रेषित कर सकते हैं। यह सुविधा विशेष रूप से बस्तर फाइटर्स और ग्राम पंचायत सचिव भर्ती सहित विभिन्न शासकीय एवं निजी संस्थानों में आवेदन करने वाले युवाओं के लिये लाभक...