
उज्जैन, 09 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार तड़के भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का राजा स्वरूप में मनोहारी श्रृंगार किया गया। सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही प्रथम घंटाल बजाकर पुजारियों ने गर्भगृह में विराजित बाबा महाकाल सहित सभी देवी-देवताओं का पूजन किया। मंत्रोच्चार के बीच भगवान का ध्यान कर हरिओम जल अर्पित किया गया। इसके बाद भगवान का जलाभिषेक और दूध, दही, घी, शहद, शक्कर एवं फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया। पूजन के बाद ज
