Tuesday, October 20खबर जो असर करे |
Shadow

Month: September 2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई

मध्य प्रदेश
भोपाल ! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट फाइनल में श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शानदार जीत ने एक बार फिर विश्व पटल पर तिरंगे का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की यह उपलब्धि देश की सभी बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है।...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डोल ग्यारस पर्व की शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डोल ग्यारस पर्व की शुभकामनाएं दी

मध्य प्रदेश
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलझूलनी एकादशी-डोल ग्यारस पर्व की शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि श्रीविष्णु भगवान सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें, सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, प्रसन्नता की वृद्धि करें, यही मेरी प्रार्थना है।
वनप्लस एन6 लाइट भारत में लॉन्च, 7,000 एमएएच बैटरी और 120 हर्ट्ज डिस्प्ले के साथ ‘पॉवरफुली बिग’ अनुभव

वनप्लस एन6 लाइट भारत में लॉन्च, 7,000 एमएएच बैटरी और 120 हर्ट्ज डिस्प्ले के साथ ‘पॉवरफुली बिग’ अनुभव

आर्थिक, लाइफस्टाइल
नई दिल्ली। ग्लोबल टेक्नोलॉजी ब्रांड वनप्लस ने मंगलवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन वनप्लस एन6 लाइट लॉन्च कर दिया। कंपनी ने इसे लंबी बैटरी लाइफ, स्मूथ डिस्प्ले, मजबूत डिजाइन और एआई आधारित फीचर्स से लैस किया है। फोन में 7,000 एमएएच की बैटरी, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.75 इंच एचडी+ डिस्प्ले, 36 महीने का फ्लुएंसी प्रोटेक्शन और मिलिटरी-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी दी गई है। वनप्लस एन6 लाइट की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये रखी गई है। चुनिंदा बैंक कार्ड से ईएमआई पर खरीदारी करने पर 750 रुपये तक के तत्काल डिस्काउंट के बाद इसका प्रभावी मूल्य 16,249 रुपये हो जाता है। फोन दो रंगों—मिडनाइट हाइप और नियो ग्रीन—में उपलब्ध है। इसकी बिक्री 22 सितंबर से दोपहर 12 बजे शुरू हो गई है। ग्राहक इसे वनप्लस की वेबसाइट, वनप्लस स्टोर ऐप, अमेजन, वनप्लस एक्सपीरिएंस स्टोर और चुनिंदा खुदरा दुकानों से खरीद सकते हैं। तीन दिन त...
मीडिया जगत की सबसे बड़ी डील का रास्ता साफ…. पैरामाउंट-वार्नर मर्जर को चुनौती देने वाले राज्यों से हुआ समझौता

मीडिया जगत की सबसे बड़ी डील का रास्ता साफ…. पैरामाउंट-वार्नर मर्जर को चुनौती देने वाले राज्यों से हुआ समझौता

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
शिकागो। स्काइडांस (Skydance) के स्वामित्व वाली पैरामाउंट (Paramount) ने वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) को खरीदने की डील के खिलाफ मुकदमा करने वाले अमेरिकी राज्यों के साथ समझौता कर लिया है। इससे 81 अरब डॉलर की इस बड़ी मीडिया डील के आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है। मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने एसोसिएटेड प्रेस को यह जानकारी दी। उस व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से बोलने की अनुमति नहीं थी, इसलिए उसने नाम न बताने की शर्त पर जानकारी दी। किन राज्यों ने इस डील को अदालत में चुनौती दी थी?कैलिफोर्निया और न्यूयॉर्क जैसे बड़े मनोरंजन बाजार वाले राज्यों समेत कई राज्यों ने जुलाई में इस विलय को रोकने के लिए मुकदमा दायर किया था। उनका आरोप था कि पैरामाउंट और वार्नर का एक साथ आना प्रतिस्पर्धा को खत्म कर सकता है और अमेरिकी उपभोक्ताओं के पास विकल्प कम हो सकते हैं। खास चिंता सिनेमाघर...
सिम का दुरुपयोग अब पड़ेगा भारी…. हो सकती है 3 साल की जेल और 50 लाख तक का जुर्माना

सिम का दुरुपयोग अब पड़ेगा भारी…. हो सकती है 3 साल की जेल और 50 लाख तक का जुर्माना

अपराध, आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दूरसंचार विभाग (Telecommunications Department) ने सोमवार को फर्जी तरीके से सिम (Sim) जारी करने, दूरसंचार पहचान संख्या के गलत इस्तेमाल और आईएमईआई नंबर (IMEI number) से छेड़छाड़ को लेकर सावधान किया है। विभाग ने कहा कि ऐसे मामलों में तीन साल तक की जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना हो सकता है। मध्य प्रदेश लाइसेंस सेवा क्षेत्र (एलएसए) में फर्जी तरीके से सिम जारी किए जाने से जुड़ा मामला सामने आने के बाद यह सलाह जारी की गई। जांच में पता चला कि छत्तीसगढ़ में एक प्वाइंट ऑफ सेल एजेंट ने नागरिकों के दस्तावेजों का उनकी जानकारी के बिना इस्तेमाल कर 25 मोबाइल कनेक्शन जारी कर दिए। इसके बाद दूरसंचार विभाग, संबंधित कंपनियों ने पीओएस एजेंट को ब्लैकलिस्ट कर दिया। साथ ही भविष्य में नई सिम जारी करने पर रोक लगा दी। बताया जा रहा है कि पीओएस द्वारा जारी 25 मोबाइल नंबरों की दूरसंचार विभाग के डिजिटल इ...
हाई-वैल्यू UPI ट्रांजैक्शन में MDR पर GST में राहत की उम्मीद… छोटे कारोबारियों को होगा फायदा!

हाई-वैल्यू UPI ट्रांजैक्शन में MDR पर GST में राहत की उम्मीद… छोटे कारोबारियों को होगा फायदा!

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। छोटे कारोबारियों (Small Business Owners) के लिए UPI से जुड़े खर्च को लेकर राहत की उम्मीद बन रही है। 7 अक्टूबर को होने वाली GST काउंसिल की बैठक में कुछ हाई-वैल्यू UPI ट्रांजैक्शन पर लगने वाले मर्चेंट डिस्काउंट रेट (Merchant Discount Rate- MDR) पर GST से राहत देने के विकल्प पर चर्चा हो सकती है। खासतौर पर उन छोटे व्यापारियों के लिए यह मुद्दा महत्वपूर्ण है, जो GST के तहत रजिस्टर्ड नहीं हैं और इसलिए इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का लाभ नहीं उठा सकते। GST नियमों के तहत सामान्य तौर पर वस्तुओं का कारोबार करने वाले ऐसे व्यवसाय जिनका सालाना टर्नओवर ₹40 लाख से कम है और सेवाओं से जुड़े कारोबार जिनका टर्नओवर ₹20 लाख से कम है, उन्हें GST रजिस्ट्रेशन से छूट मिल सकती है। ऐसे कारोबारी आमतौर पर ITC का दावा नहीं कर पाते। ऐसे में अगर UPI ट्रांजैक्शन पर MDR के ऊपर GST लगाया जाता है, तो यह टैक्स उनके ...
H-1B पर ट्रंप की सख्ती…. US छोड़ अब जर्मनी-ब्रिटेन जैसे देशों का रुख कर रहे भारतीय पेशेवर

H-1B पर ट्रंप की सख्ती…. US छोड़ अब जर्मनी-ब्रिटेन जैसे देशों का रुख कर रहे भारतीय पेशेवर

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। अमेरिका (America) में एच-1बी वीजा (H-1B Visa) पर सख्ती और लगातार बदलते नियमों ने भारतीय पेशेवरों (Indian Professionals) और शोधकर्ताओं के कॅरिअर विकल्पों को बुरी तरह प्रभावित किया है। बीते एक साल में वीजा शुल्क और प्रक्रिया को लेकर अनिश्चितता बढ़ने के बीच भारतीय पेशेवर जर्मनी व ब्रिटेन (Germany and Britain) जैसे देशों का रुख कर रहे हैं। कुछ पेशेवर भारत लौटने का मन भी बना चुके हैं। अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिक्स के ताजा आंकड़े इसके स्पष्ट संकेत दे रहे हैं। भौतिकी में पीएचडी करने वाले विदेशी स्कॉलर्स के अमेरिका छोड़ने की दर 2023-24 के 16% से बढ़कर 2024-25 में 29% हो गई। यह तीन दशक में एक साल की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। वहीं, 60% अमेरिकी विवि में विदेशी छात्रों के आवेदन में कमी आई है। चालू वित्त वर्ष के तो शुरुआती नौ महीने में वीजा आवेदन में 10% की बड़ी गिरावट आई है। पलायन के दर्...
कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद मई के बाद से नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम…

कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद मई के बाद से नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम…

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। आज कच्चे तेल के दाम (Crude Oil Prices) में मामूली तेजी है। हालांकि, एक दिन पहले ही दाम में करीब 3.50 डॉलर प्रति बैरल की भारी गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि, ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) अभी भी 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर है। इसके बावजूद आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Oil Marketing Companies) ने पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol-Diesel Prices) नहीं बढ़ाए हैं। बता दें कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद देश में मई के बाद से ही पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। पेट्रोल-डीजल के आज के रेटआज 22 सितंबर को देश में सबसे महंगा पेट्रोल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 118.34 रुपये लीटर है। चित्तूर में डीजल 106.06 रुपये लीटर है। जबकि भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल 88.66 रुपये लीटर है, जबकि यहां 1 लीटर डीजल की कीमत 84.56 रुपये है। दूसरी ओर बेंचमार्क दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 ...
Assam: चुनाव प्रचार के दौरान BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े… भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव

Assam: चुनाव प्रचार के दौरान BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े… भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
नागांव । असम (Assam) के नागांव (Nagaon) में सोमवार को चुनाव प्रचार के दौरान बड़ा हंगामा हो गया. समागुड़ी विधानसभा (Samaguri Assembly Constituency) के बारामा बाजार इलाके में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. इसी दौरान छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के पूर्व सीएम और असम कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के काफिले पर पथराव कर दिया गया. बताया जा रहा है कि बघेल नागांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के लिए पहुंचे थे, तभी समागुड़ी के बरमा इलाके में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए और गो-बैक के नारे लगाए. इसके बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई। भूपेश बघेल के काफिले पर पथरावयह घटना तब हुई जब भूपेश बघेल, असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई, धुबरी के सांसद रकीबुल हुसैन और कांग्रेस उम्मीदवार सिबामोनी बोरा एक चुनावी रैली के लिए जा रहे थे. रास्ते में कुछ लोगों ने उनके काफिले को काल...
मौसम ने फिर ली करवट… बना दमदार वेटर सिस्टम… कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश

मौसम ने फिर ली करवट… बना दमदार वेटर सिस्टम… कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मौसम फिर करवट (Change Weather) लेने वाला है. बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में बना सिस्टम अब मजबूत हो रहा है और इसका असर पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में दिखाई देने लगा है. इस वेदर सिस्टम (Weather system) का ओडिशा (Odisha) में सबसे ज्यादा असर होने का अनुमान है, जहां अगले दो दिनों के लिए बेहद भारी बारिश का अलर्ट है. दूसरी ओर दिल्ली-NCR में मंगलवार को मौसम फिलहाल साफ रहने वाला है, लेकिन सप्ताह के दूसरे हिस्से में बारिश और गरज-चमक का दौर बढ़ सकता है. यूपी के अलग-अलग इलाकों में भी मौसम के इस बदलाव का असर दिखेगा। बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम हिस्से में बना कम दबाव का क्षेत्र अब डिप्रेशन में बदल चुका है. इसके अगले 24 घंटे में और मजबूत होकर डीप डिप्रेशन में बदलने की संभावना है. इसके बाद यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 23 सि...