Tuesday, October 20खबर जो असर करे |
Shadow

Month: September 2026

पश्चिम एशिया में चल रही जंग से पाकिस्तान की हालत हुई खराब… बनी लॉकडाउन वाली स्थिति!

पश्चिम एशिया में चल रही जंग से पाकिस्तान की हालत हुई खराब… बनी लॉकडाउन वाली स्थिति!

अंतरराष्ट्रीय
इस्लामाबाद। पश्चिम एशिया (West Asia) में चल रही जंग से पाकिस्तान (Pakistan) बेदम हो चुका है। महीनों से जंग में चौधरी बनने की कोशिश कर रहे पाकिस्तान (Pakistan) के हाथ कुछ नहीं लग पाया और अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध (America and Iran War) अब भी जारी है। बीते सप्ताह क्षेत्र में तनाव तब बढ़ गया जब सऊदी अरब (Saudi Arabia) और हूती विद्रोहियों के बीच भी जंग शुरू हो गई है। ऐसे में तेल संकट बढ़ गया है। पाकिस्तान में तो अब हालात ऐसे हैं कि लॉकडाउन वाली स्थिति बन गई है। बता दें कि पाकिस्तान का फॉरेन रिजर्व पहले ही खाली पड़ा है और उसने हाल ही में माना था कि वह जल्द ही अमेरिका के पास गिड़गिड़ाने जाएगा। इस बीच पाकिस्तान की मुसीबत तब बढ़ गई जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक अब पाकिस्तान की सरकार 'पेट्रोलियम स्मार्ट लॉकडाउन’ लगाने की योजना बना रही है। ...
भारत में भी दिखने लगा अल नीनो का असर…. जेब पर पड़ रहा भारी, चीनी के कई चीजें हुई महंगी

भारत में भी दिखने लगा अल नीनो का असर…. जेब पर पड़ रहा भारी, चीनी के कई चीजें हुई महंगी

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। अल नीनो (El Niño) ने दस्तक दे दी है। अब भारत (India) में भी इसका असर दिखने लगा है। यहां अल नीनो ने मौसम को बुरी तरह प्रभावित किया है। मौसम ने फसलों पर असर डाला और फसलें अब आपकी जेब पर असर डाल रही हैं। चीनी (Sugar) के बाद अंडे और चिकन के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक जिस तरह गन्ने का उत्पादन गिरा है, अगर उसी तरह मक्के का उत्पादन भी घटा तो इन चीजों के दाम और बढ़ सकते हैं। चावल और सोयाबीन जैसी फसलें भी संकट के केंद्र में हैं। गौरतलब है कि अल नीनो की स्थिति में मानसून कमजोर और अनियमित रहता है। साथ ही ज्यादा गर्मी रहने से मिट्टी में नमी कम हो जाती है, जिससे खरीफ फसलों की पैदावार घट सकती है। इस बार मौसम विज्ञानियों ने सदी के सबसे ताकतवर अल नीनो की दस्तक की चेतावनी दी है। भारत में इसका असर दिखना शुरू हो गया है और साल के अंत तक इसके पीक पर पहुंचने की संभावना है। चीनी...
सांसद प्रिया सरोज से शादी करेंगे क्रिकेटर रिंकू सिंह…. लखनऊ में इस तारीख को लेंगे सात फेरे…

सांसद प्रिया सरोज से शादी करेंगे क्रिकेटर रिंकू सिंह…. लखनऊ में इस तारीख को लेंगे सात फेरे…

खेल, राज्य, राष्ट्रीय
लखनऊ। क्रिकेटर रिंकू सिंह (Cricketer Rinku Singh) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की सांसद प्रिया सरोज (MP Priya Saroj) की शादी की तारीख और स्थान तय हो गया है। इसके साथ ही शादी को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर भी विराम लग गया है। खेल और राजनीति (Sports and Politics) के इस हाई प्रोफाइल गठबंधन का लंबे समय से प्रशंसकों और समर्थकों को इंतजार था। रिंकू और प्रिया सरोज लखनऊ में 4 दिसंबर को सात फेरे लेंगे। दोनों की सगाई भी लखनऊ में ही हुई थी। उस समय चर्चा थी कि शादी वाराणसी के होटल ताज में होगी। प्रिया सरोज के संसदीय क्षेत्र मछली शहर में वाराणसी जिले का पिंडरा विधानसभा क्षेत्र भी आता है। लखनऊ के होटल रमाडा में होगा आयोजनप्रिया के पिता जौनपुर के केराकत से विधायक और पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने बताया कि दोनों परिवारों की सहमति से तारीख और स्थल तय कर लिया गया है। लखनऊ के रमाडा होटल में चार दिसंबर ...
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका…, भारत की दो टूक

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका…, भारत की दो टूक

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। अमेरिका (America) ने रूस (Russia) से ज्यादा तेल खरीद (Buy Oil) रहे देशों पर 100 फीसदी टैरिफ (Tariff) लगाने के लिए कानून बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीनेट से बिल को मंजूरी मिलने के बाद अब इसे हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव (House of Representatives) में भी लाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अमेरिकी कांग्रेस के निचले सदन में इस बिल पर गुरुवार को वोटिंग होगी। अगर यह बिल पास हो जाता है तो भारत पर 100 फीसदी टैरिफ लग सकता है। हालांकि इसके बावजूद भारत (India) ने स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिका चाहे जो कर ले, भारत रूस से तेल खरीदता रहेगा और दबाव के आगे नहीं झुकेगा। भारत ने मंगलवार को एक बयान में कहा है कि अमेरिका भले ही टैरिफ लगा ले, भारत दबाव में नहीं आएगा और रूस से तेल की खरीद जारी रखेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों से जुड़े फैसले अपने 140 ...
MP में 19 सितंबर से फिर हो सकती है झमाझम बारिश, सक्रिय होने वाला है नया सिस्टम

MP में 19 सितंबर से फिर हो सकती है झमाझम बारिश, सक्रिय होने वाला है नया सिस्टम

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मानसून (Monsoon) की विदाई का समय नजदीक आ रहा है, लेकिन बारिश (Rain) का आंकड़ा अभी सामान्य से पीछे है। ऐसे में सितंबर के आखिरी दौर में सक्रिय होने वाला मौसम तंत्र प्रदेश के लिए अहम रहेगा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 19 सितंबर के बाद नया सिस्टम सक्रिय (New System Active) हो सकता है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश बढ़ने की संभावना है। तंत्र मजबूत रहा तो मानसून का सामान्य कोटा पूरा हो सकता है। प्रदेश में मंगलवार तक 33 इंच बारिश दर्ज हो चुकी है, जबकि पूरे मानसून सीजन का सामान्य औसत 37.3 इंच है। यानी सामान्य आंकड़े तक पहुंचने के लिए अब करीब 4.3 इंच बारिश और चाहिए। फिलहाल प्रदेश में सामान्य से करीब 6% कम बारिश हुई है। 17 से 19 सितंबर तक बढ़ेगी बारिश की गतिविधिमौसम विशेषज्ञ अरुण शर्मा के अनुसार, 17 से 19 सितंबर के बीच पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश की...
MP: भोपाल में VIP रोड पर ओवैसी के काफिले का एक्सीडेंट….अचानक ब्रेक लगाने से आपस में टकराए वाहन

MP: भोपाल में VIP रोड पर ओवैसी के काफिले का एक्सीडेंट….अचानक ब्रेक लगाने से आपस में टकराए वाहन

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) के काफिले (Convoy) से जुड़ा सड़क हादसा सामने आया है. शहर के VIP रोड पर ओवैसी के काफिले के दौरान हादसा हुआ, जिसमें करीब 4 से 5 बाइक सवारों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि VIP रोड पर ओवैसी का काफिला गुजर रहा था. इसी दौरान काफिले के वाहनों और बाइक सवारों (Motorcyclists) के बीच टक्कर हो गई. हादसा इतना अचानक हुआ कि मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सड़क पर मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. हादसे में घायल बाइक सवारों को किस तरह की चोटें आई हैं। इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना अभी बाकी ...
लगातार बारिश से जलाशयों का बढ़ा जलस्तर, गंगरेल से 34,282 क्यूसेक पानी छोड़ा गया

लगातार बारिश से जलाशयों का बढ़ा जलस्तर, गंगरेल से 34,282 क्यूसेक पानी छोड़ा गया

छत्तीसगढ़
धमतरी। जिले में लगातार हो रही बारिश और जलाशयों में बढ़ती पानी की आवक के बीच जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने जलाशयों के जलस्तर और पानी की निकासी पर लगातार निगरानी बढ़ा दी है। 12 सितंबर की रात 9 बजे की स्थिति के अनुसार गंगरेल जलाशय में 97.16 प्रतिशत, मुरूमसिल्ली में 100 प्रतिशत, दुधावा में 94.55 प्रतिशत और सोंदूर जलाशय में 75.87 प्रतिशत जलभराव दर्ज किया गया। जलाशयों में पानी की आवक भी लगातार बनी हुई है। गंगरेल में 34,282 क्यूसेक, मुरूमसिल्ली में 2,567 क्यूसेक, दुधावा में 3,040 क्यूसेक और सोंदूर में 2,307 क्यूसेक पानी पहुंच रहा है। आगामी बारिश और पानी की संभावित बढ़ती आवक को देखते हुए गंगरेल जलाशय से वर्तमान में 34,282 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। रुद्री बैराज के माध्यम से इसमें से 5,000 क्यूसेक पानी महानदी मुख्य नहर तथा 29,282 क्यूसेक पानी महानदी में प्र...
केशकाल में देवी-देवताओं की अदालत में 157 मामले पेश हुए, 35 मामलों में सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा

केशकाल में देवी-देवताओं की अदालत में 157 मामले पेश हुए, 35 मामलों में सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा

छत्तीसगढ़
काेंड़ागांव । बस्तर अंचल की लोक आस्था और अनूठी आदिवासी परंपराओं में केशकाल की प्रसिद्ध 9 परगना की अधिष्ठात्री भंगाराम देवी के मंदिर में भादो जात्रा का विशेष स्थान है। बस्तर के 9 परगना में स्थापित एक हजार से भी अधिक ग्राम देवी-देवता इसमें शामिल हाेते हैं। आज साेमवर काे देवी-देवताओं की अदालत में कुल 157 मामले प्रस्तुत किए गए। इनमें से 35 मामलों में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। यहां जात्रा केवल पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि इसके दूसरे दिन एक ऐसी अनूठी परंपरा निभाई जाती है, जिसे स्थानीय लोग ‘देवी-देवताओं की अदालत’ के रूप में जानते हैं। इस अदालत में समाज के लिए हानिकारक माने जाने वाले देवी-देवताओं और शक्तियों से जुड़े मामलों की सुनवाई कर परंपरा के अनुसार फैसला सुनाया जाता है। देवी-देवताओं को दोषी ठहराए जाने पर निलंबन, मान्यता खत्म करने के अलावा मौत की सजा भ...
खतरा मोल लेकर बाढ़ से बाइक पार करा रहे लोग, सालों से नहीं बना पुल

खतरा मोल लेकर बाढ़ से बाइक पार करा रहे लोग, सालों से नहीं बना पुल

छत्तीसगढ़
धमतरी। इस साल लगातार हो रही बारिश से वनांचल के नदी-नालों में पानी की आवक लगातार बनी हुई है। इसके चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। नगरी ब्लाक के वनांचल क्षेत्रों में अभी भी पुल-पुलिया की कमी बनी हुई है, इसका खामियाजा ग्रामीण व विद्यार्थी भुगत रहे हैं। कोई बाढ़ से बाइक पार करा रहे हैं, तो कोई मरीज को खाट से पुल पार कराकर अस्पताल पहुंचा रहा है, इस मुसीबतों से ग्रामीणों की जिंदगी सालों से हलाकान है, लेकिन सरकार उनके क्षेत्रों में पुल-पुलिया निर्माण को लेकर गंभीर नहीं है। लोग पुल की मांग लगातार कर रहे हैं। भादो माह में हो रही तेज बारिश के चलते इन दिनों नगरी ब्लाक के कई नदी-नालों व पुल-पुलिया में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, जिससे ग्रामीण परेशान है। जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं। रिसगांव के सरपंच बीरबल पदमाकर, चंद्रकुमार अग्रवानी , रेवा देवदास, संतराम नेताम ने बताया कि इन दिनों बारिश के ...
कार्नी की US से निवेश खींचने की तैयारी….. कनाड़ा इन्वेस्टमेंट समिट में जुटेंगे 300 दिग्गज सीईओ

कार्नी की US से निवेश खींचने की तैयारी….. कनाड़ा इन्वेस्टमेंट समिट में जुटेंगे 300 दिग्गज सीईओ

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
टोरंटो। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) चाहते हैं कि कारखाने और निवेश दक्षिण की ओर यानी अमेरिका (America) आएं। वहीं, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी (Canadian Prime Minister Mark Carney) को उम्मीद है कि वे अरबों डॉलर का निवेश उत्तर की ओर यानी कनाडा ((Canada) की तरफ ला सकते हैं। इस हफ्ते कार्नी के 'कनाडा इन्वेस्टमेंट समिट' के लिए दुनिया की कुछ सबसे बड़ी इन्वेस्टमेंट कंपनियों के लगभग 300 सीईओ और सीनियर एग्जीक्यूटिव टोरंटो के यॉर्कविले इलाके में मौजूद 'फोर सीजन्स' होटल में इकट्ठा हो रहे हैं। ये निवेशक मिलकर 120 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्यादा की संपत्ति का प्रबंधन करते हैं। इससे उस पूंजी के बड़े पैमाने का पता चलता है जिसे कार्नी हासिल करना चाहते हैं, क्योंकि कनाडा अरबों डॉलर का नया निवेश आकर्षित करने और अमेरिका पर अपनी आर्थिक निर्भरता कम करने की कोश...