Tuesday, October 20खबर जो असर करे |
Shadow

Month: September 2026

मुख्यमंत्री जी, ‘दीये जलाने से फुर्सत मिल गई हो तो जमीनी हालत भी देखिए- इंदौर आने से पहले राहुल गांधी का तंज

मुख्यमंत्री जी, ‘दीये जलाने से फुर्सत मिल गई हो तो जमीनी हालत भी देखिए- इंदौर आने से पहले राहुल गांधी का तंज

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के 76वें जन्मदिन पर देशभर में 'आशीर्वाद के दीये' ('Lamps of Blessing') जलाए जा रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) द्वारा दीये जलाने पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने तंज भरे लहजे में लिखा- 'मुख्यमंत्री जी, दीये जलाने और उत्सव मनाने से फुर्सत मिल गई हो तो जरा राज्य की जमीनी हालत भी देखिए।' इसके बाद उन्होंने लिखा- 'मैं इंदौर आ रहा हूं।' आखिर किस बात पर भड़के राहुल गांधीदरअसल, राहुल गांधी ने बालाघाट में 30 आदिवासी बच्चों की मौत पर सीएम मोहन यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने सीएम पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए एक्स पर लिखा- ‘बालाघाट में 30 से ज़्यादा आदिवासी बच्चों की बीमारी, कुपोषण और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के बीच मौत हो चुकी है। संवे...
फिजी में तेजी से बढ़ रहे एचआईवी के मामले, नेशनल इमरजेंसी घोषित

फिजी में तेजी से बढ़ रहे एचआईवी के मामले, नेशनल इमरजेंसी घोषित

अंतरराष्ट्रीय
सुवा। दक्षिण प्रशांत महासागर (South Pacific Ocean) के मेलानेशिया देश फिजी (Fiji) में एचआईवी (HIV) के मामले बेकाबू होने के बाद राष्ट्रीय आपातकाल (National Emergency) घोषित कर दिया गया है। स्थिति यह है कि हर 60 में से एक वयस्क संक्रमित है, जबकि पांच साल पहले यह आंकड़ा 167 में एक था। देश में मुफ्त टेस्टिंग, इलाज और रोकथाम के उपाय युद्ध स्तर पर शुरू किए गए हैं। एचआईवी से जुड़ी अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण मरने वाले बच्चों की संख्या भी बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्री एंटोनियो लालाबालावु ने कहा कि मैं औपचारिक रूप से फिजी में राष्ट्रीय एचआईवी आपातकाल की घोषणा कर रहा हूं। यह निर्णय इस महामारी की गंभीरता को देखते हुए लिया गया है। फिलहाल इसकी हमारे देश को सख्त आवश्यकता है। भारत कर रहा मददसंकट से निबटने के लिए फिजी को भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, द ग्लोबल फंड और संयुक्त राष्ट्र से सहायता मिल ...
MP: उज्जैन में शिप्रा और महाकाल महालोक में एकसाथ जले 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

MP: उज्जैन में शिप्रा और महाकाल महालोक में एकसाथ जले 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
उज्जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) में गुरुवार शाम शिप्रा नदी (Shipra River) के घाटों से लेकर महाकाल महालोक (Mahakal Mahalok) तक ऐसा दीपोत्सव हुआ, जिसमें एक साथ लाखों दीये प्रज्ज्वलित किए गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के जन्मदिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में शिप्रा तट और महाकाल महालोक में कुल 33 लाख 27 हजार दीये एक साथ जलाए गए. आयोजकों के अनुसार, इतने बड़े स्तर पर एक साथ दीप प्रज्ज्वलित कर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया. यह आयोजन ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत के तौर पर किया गया. उज्जैन के रामघाट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह मौजूद रहे. सभी ने उज्जैनवासियों के साथ मिलकर दीप प्रज्ज्वलित किए। कार्यक्रम क...
MP: लाड़ली बहना योजना पर हर माह 1,900 करोड़ रुपये खर्च… HC ने सरकार को नोटिस भेज मांगा जवाब

MP: लाड़ली बहना योजना पर हर माह 1,900 करोड़ रुपये खर्च… HC ने सरकार को नोटिस भेज मांगा जवाब

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) को लेकर अब हाईकोर्ट (High Court) में सवाल उठाए गए हैं. योजना की उपयोगिता, सरकारी खजाने पर पड़ रहे आर्थिक भार और महिलाओं को दी जा रही राशि के इस्तेमाल को लेकर जनहित याचिका दायर की गई है. हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच (High Court Gwalior Bench) ने मामले में प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है. ग्वालियर की सुधा दुबे की ओर से दायर इस जनहित याचिका में योजना से जुड़े कई सवाल उठाए गए हैं. याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल मिश्रा ने कोर्ट में पक्ष रखा. हाईकोर्ट ने सरकार से योजना के लाभार्थियों, उन्हें दी जा रही राशि और भुगतान से जुड़े रिकॉर्ड की जानकारी भी मांगी है। याचिकाकर्ता की ओर से योजना के तहत खर्च होने वाली सरकारी राशि के इस्तेमाल पर सवाल उठाया गया है. वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल मिश्रा क...
भगवान विश्वकर्मा के सच्चे अनुयायी हैं प्रधानमंत्री मोदी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भगवान विश्वकर्मा के सच्चे अनुयायी हैं प्रधानमंत्री मोदी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश
भोपाल ! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर भगवान महाकाल और भगवान विश्वकर्मा से उनके दीर्घायु होने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वकर्मा जयंती पर प्रदेशवासियों को मीडिया के माध्यम से बधाई देते हुए यह भाव व्यक्त किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने अपनी सृजनशीलता और कौशल से सृष्टि के निर्माण को सुंदर स्वरूप प्रदान किया। आज का दिन इसलिए भी विशेष है कि क्योंकि प्रधानमंत्री श्री मोदी का जन्मदिन भी है। भारत जिस सामर्थ्य और गौरव के साथ विश्व पटल पर खड़ा है, उसमें प्रधानमंत्री श्री मोदी का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रधानमंत्री के रूप में अपनी यात्रा में उन्होंने भारत की प्रतिभा, सामर्थ्य और शक्ति को हर क्षेत्र में विश्व पटल पर प्रतिष्ठित किया है। हम सब...
मरक्युरी ईवी-टेक का देशभर में डीलर नेटवर्क मजबूत, चार माह में जुड़े 100 नए डीलर

मरक्युरी ईवी-टेक का देशभर में डीलर नेटवर्क मजबूत, चार माह में जुड़े 100 नए डीलर

Uncategorized
नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में मरक्युरी ईवी-टेक लिमिटेड ने देशभर में डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के विस्तार की योजना को गति दी है। कंपनी ने पिछले चार महीनों में 100 नए डीलरों को अपने नेटवर्क से जोड़ा है। अब मार्च 2027 तक 200 और नए डीलर नियुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। कंपनी का कहना है कि इस विस्तार से प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन बाजारों में उसके उत्पादों की उपलब्धता बढ़ेगी और ग्राहकों को बिक्री के साथ बिक्री के बाद की सेवाएं भी बेहतर तरीके से मिल सकेंगी। कंपनी ने गुजरात में अपने इलेक्ट्रिक दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मरक्युरी ईवी-टेक को गुजरात एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (GEDA) से अपने बैटरी चालित इलेक्ट्रिक वाहनों की मार्केटिंग के लिए मंजूरी मिली है। इसके तहत योजना की पात्रता शर्तें पूरी करने वाले ग्राहकों को इलेक्ट्रिक...
भारत में अमेजन ने लॉन्च किया नया एलेक्सा प्लस, हिंदी और हिंग्लिश में भी करेगा बातचीत

भारत में अमेजन ने लॉन्च किया नया एलेक्सा प्लस, हिंदी और हिंग्लिश में भी करेगा बातचीत

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
नई दिल्ली। अमेजन इंडिया ने भारत में अपनी नई पीढ़ी की कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित व्यक्तिगत सहायक सेवा एलेक्सा प्लस लॉन्च कर दी है। कंपनी के अनुसार नया एलेक्सा प्लस पहले के मुकाबले अधिक स्वाभाविक ढंग से बातचीत करने, उपयोगकर्ता की पसंद और संदर्भ को समझने तथा वास्तविक जीवन से जुड़े कई काम पूरे करने में सक्षम है। भारत में इसे अंग्रेजी, हिंदी और हिंग्लिश के साथ पेश किया गया है। कंपनी का कहना है कि एलेक्सा प्लस को भारतीय परिवारों की बहुभाषी और विविध जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसके जरिए ग्राहक स्मार्ट होम को नियंत्रित करने, खरीदारी, खाना बनाने की योजना, मनोरंजन, संगीत और फिल्में खोजने जैसे काम आवाज के जरिए कर सकेंगे। आने वाले समय में रेस्टोरेंट आरक्षण, भोजन वितरण और यात्रा बुकिंग जैसी सुविधाएं भी इससे जुड़ेंगी। चार माह की शुरुआती पहुंच के बाद भारत में विस्तार एलेक्सा प्ल...
केन्द्रीय मंत्रियों को दिल्ली में रहने का आदेश…. अगले हफ्ते PM मोदी ने बुलाई चिंतन बैठक

केन्द्रीय मंत्रियों को दिल्ली में रहने का आदेश…. अगले हफ्ते PM मोदी ने बुलाई चिंतन बैठक

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) अगले हफ्ते केंद्रीय मंत्रियों (Union Ministers) के साथ दो दिवसीय 'चिंतन बैठक' करेंगे। 23 और 24 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाली इस बैठक में सरकार के कामकाज, नीतियों और सुधारों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर मंथन होगा। सूत्रों के मुताबिक, सभी केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों को अगले हफ्ते दिल्ली में मौजूद रहने को कहा गया है। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री शामिल होंगे या नहीं, इसे लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। सुधारों पर मंत्रियों की होगी प्रेजेंटेशनबैठक में कुछ मंत्री अपने-अपने मंत्रालयों में किए गए काम और अलग-अलग क्षेत्रों में सुधारों को लेकर उठाए गए कदमों पर प्रेजेंटेशन दे सकते हैं। इस दौरान यह चर्चा भी हो सकती है कि सरकारी नीतियों को ज्यादा असरदार कैसे बनाया जाए और उनका फायदा आम लोगों तक तेजी से कैसे पहुंचाया जाए। प्रधानमंत्री ...
सर क्रीक-सिंध सीमा पर पाकिस्तान ने बढ़ाई युद्धक क्षमता, विशेष होवरक्राफ्ट किए तैनात

सर क्रीक-सिंध सीमा पर पाकिस्तान ने बढ़ाई युद्धक क्षमता, विशेष होवरक्राफ्ट किए तैनात

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
इस्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) गुजरात (Gujarat) से सटे सर क्रीक और सिंध (Sir Creek and Sindh) के तटीय इलाकों में अपनी सैन्य तैयारियों को चुपचाप धार दे रहा है। सूत्रों के मुताबिक हाल ही में इस इलाके में पाकिस्तान (Pakistan) ने अपनी एम्फीबियस (जल और थल) युद्धक क्षमताओं को तेजी से मजबूत किया है। दलदली पानी में चलने वाले विशेष होवरक्राफ्ट की तैनाती, नए ड्रोन प्रोजेक्ट और तीनों सेनाओं के बड़े युद्धाभ्यास यह बताते हैं कि पाकिस्तान इस जलीय और दुर्गम इलाके को भारत के खिलाफ एक नए मोर्चे के रूप में विकसित करने की जुगत में है। पाकिस्तान ने सर क्रीक के आसपास के बैकवाटर में कई तटीय सुरक्षा अभ्यास चलाए हैं। पिछले साल अगस्त में तुर्की की स्पेशल फोर्सेज और फरवरी में सऊदी अरब की नौसेना के साथ कराची/सिंध तट पर क्लोज-क्वार्टर कॉम्बैट अभियानों का अभ्यास किया गया। पिछले साल जून व अगस्त में पोर्ट कासिम और ...
PM मोदी आज मना रहे अपना 76वां जन्मदिन, जानिए उनकी उपलब्धियां और कीर्तिमान…

PM मोदी आज मना रहे अपना 76वां जन्मदिन, जानिए उनकी उपलब्धियां और कीर्तिमान…

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज अपना 76वां जन्मदिन (76th Birthday) मना रहे हैं। केंद्र की सत्ता में रहते हुए यह उनका 13वां जन्मदिन है। गुरुवार सुबह से ही उन्हें देश-विदेश से बधाई मिलने का सिलसिला जारी है। अगर मोदी के पीएम के तौर पर कार्यकाल को देखा जाए तो बीते 12 वर्षों के अपने शासन में प्रधानमंत्री (Prime Minister) के तौर पर उन्होंने कई उपलब्धियां (Achievements) हासिल की हैं। फिर चाहे देश की अर्थव्यवस्था को गति देने की बात हो या इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने का विषय। इन पहलुओं के साथ पीएम मोदी ने निजी तौर पर भी कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उनके कीर्तिमानों मे सबसे लंबे समय तक अलग-अलग स्तरों पर सरकार चलाने वाले नेता के साथ-साथ सबसे लंबे समय तक गैर-कांग्रेसी पीएम रहने तक की उपलब्धि शामिल है। इसी साल पीएम मोदी ने भारत पर लगातार सबसे लंबा शासन करने ...