Thursday, July 16खबर जो असर करे |
Shadow

Month: June 2026

हर समारोह में वंदे मातरम् के सभी अंतरे बजाने को अनिवार्य करना तर्कसंगत नहीं : शशि थरूर

हर समारोह में वंदे मातरम् के सभी अंतरे बजाने को अनिवार्य करना तर्कसंगत नहीं : शशि थरूर

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Congress MP Shashi Tharoor) ने वंदे मातरम् (VANDAM MATARAM) के गायन को लेकर चल रही बहस के बीच बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी आधिकारिक कार्यक्रम की शुरुआत और समापन पर राष्ट्रीय गीत के सभी पांच पदों का गायन करवाना उचित नहीं लगता। संवाददाताओं से बात करते हुए थरूर ने कहा कि वंदे मातरम का सभी सम्मान करते हैं, लेकिन हर समारोह में इसके सभी अंतरे बजाने को अनिवार्य करना तर्कसंगत नहीं है। कांग्रेस सांसद ने कहा, "वंदे मातरम राष्ट्रगीत है और जब इसे गाया जाता है तो हम सम्मानपूर्वक खड़े हो जाते हैं। इसका पहला अंतरा या शुरुआती दो अंतरे, ज्यादातर लोगों को मुंह जुबानी याद होते हैं।" थरूर ने बताया कि परंपरागत रूप से यह गीत किसी कार्यक्रम की शुरुआत में एक बार गाया जाता है, जबकि राष्ट्रगान अलग से, अक्सर अंत में बजाया जाता है। उन्होंने कहा, "अब वे चाहते हैं कि...
नीट विवाद: PM मोदी के जवाबदेही मॉडल की दिग्विजय सिंह ने की सराहना….

नीट विवाद: PM मोदी के जवाबदेही मॉडल की दिग्विजय सिंह ने की सराहना….

पॉलिटिक्स, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। नीट विवाद (NEET Controversy) को लेकर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जहां प्रधानमंत्री (Prime Minister) के साथ आर-पार के मूड में है, वहीं पार्टी के सबसे मुखर चेहरों में से एक दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने प्रधानमंत्री की नीयत और देश की संस्थागत व्यवस्था पर खुलकर भरोसा जताया है। शिक्षा संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह सोमवार को हुए बैठक में साफ कहा कि जब देश का शीर्ष नेतृत्व सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के समक्ष परीक्षा प्रणाली को सुधारने की जवाबदेही ले रहा है, तो इस सकारात्मक रुख की सराहना की जानी चाहिए। सूत्रों ने बताया, बैठक में परीक्षा सुधार, एनटीए की कार्यप्रणाली और नीट से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के दौरान दिग्विजय ने कहा कि जब सरकार जवाबदेही स्वीकार रही है तो इसे सकारात्मक रूप से लेना चाहिए। हालांकि, उनकी टिप्पणी का आधिकारिक ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया गय...
ट्रंप बोले- ईरान के साथ तेजी से बातचीत जारी, अब एक-दूसरे पर हमला नहीं करेंगे इस्राइल और हिजबुल्ला

ट्रंप बोले- ईरान के साथ तेजी से बातचीत जारी, अब एक-दूसरे पर हमला नहीं करेंगे इस्राइल और हिजबुल्ला

अंतरराष्ट्रीय
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान (Iran) के साथ बातचीत तेजी से जारी है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा, 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान (Islamic Republic of Iran) के साथ बातचीत तेज गति से जारी है'। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब तेहरान की ओर से नए हमले किए जाने की खबरें सामने आई हैं, जिससे अमेरिका और ईरान के बीच लागू नाजुक युद्धविराम (Armistice) पर दबाव बढ़ गया है। नए हमलों से शांति प्रयासों पर खतरा बरकरारअमेरिका और ईरान के बीच घोषित संघर्षविराम को पहले भी कई बार ऐसे हमलों और जवाबी कार्रवाइयों की वजह से चुनौती मिल चुकी है। दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है, जबकि दोनों पक्षों के अधिकारी युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत में जुटे हुए हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दोन...
ईरान-US के बीच अगले सप्ताह तक हो सकती है डील, ट्रंप ने दिए होर्मुज खुलने के संकेत

ईरान-US के बीच अगले सप्ताह तक हो सकती है डील, ट्रंप ने दिए होर्मुज खुलने के संकेत

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
वॉशिंगटन। ईरान (Iran) के साथ बहुप्रतीक्षित समझौते को लेकर डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने सकारात्मक संकेत दिए हैं। डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि संभव है कि अगले सप्ताह समझौता हो जाए और इसके बाद होर्मुज (Hormuz) भी खुल जाएगा। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि छोटी सी एक समस्या सामने आ रही है लेकिन अगले सप्ताह तक उसे सुलझा लिया जाएगा। उनका मतलब लेबनान पर इजरायली हमले से था जिसको लेकर ईरान काफी नाराज है। युद्ध में जीत से बड़ा होगा समझौताडोनाल्ड ट्रंप ने कहा, मैंने हिजबुल्लाह से बात की और कहा कि अब कोई गोलीबारी नहीं होनी चाहिए। इसके बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu) से बात की और गोलीबारी, बमबारी रोकने को कहा। इसके बाद दोनों तरफ से हमले बंद हो गए हैं। ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ साथ समझौता किसी सैन्य विजय से ज्यादा अच्छा हो सकता है। उन्ह...
CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, बोले- MP में जल्द लागू किया जाएगा UCC, जनता से मांगे सुझाव

CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, बोले- MP में जल्द लागू किया जाएगा UCC, जनता से मांगे सुझाव

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने कहा कि राज्य में जल्द ही यूनिफॉर्म सिविल कोड (Uniform Civil Code.- UCC) लागू किया जाएगा. उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस संबंध में अपने सुझाव एक नए शुरू किए गए खास पोर्टल पर भेजें. मीडिया को दिए एक बयान में यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के एक रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में बनी 6 सदस्यों की एक कमेटी राज्य में UCC लागू करने के मुद्दे पर धार्मिक नेताओं की राय लेगी. उन्होंने कहा, "आज के समय में धार्मिक, सामाजिक या पारिवारिक मतभेदों की कोई जरूरत नहीं है; अब UCC की ओर बढ़ने की जरूरत है, और मैं जनता से अपील करता हूं कि वे वेबसाइट पर अपने सुझाव साझा करें." उन्होंने कहा कि चाहे महिलाओं से जुड़े तलाक के मामले हों, पारिवारिक परंपराएं हों, या अलग-अलग धार्मिक रीति-रिवाज हों, अब उनमें किसी भी तरह के कानू...
MP: शिवपुरी में BJP MLA प्रीतम लोधी के बिगड़े बोल…, कुख्यात डकैत को बताया भाई और सुख-दुख का साथी

MP: शिवपुरी में BJP MLA प्रीतम लोधी के बिगड़े बोल…, कुख्यात डकैत को बताया भाई और सुख-दुख का साथी

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
शिवपुरी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की सियासत में अक्सर विवादित बयानों देने वाले पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी (BJP MLA Pritam Lodhi) एक बार फिर विवाद में घिर गए हैं. इस बार उन्होंने ग्वालियर-चंबल अंचल के कुख्यात और 15 लाख रुपये के इनामी रहे डकैत रामबाबू गड़रिया (Dacoit Rambabu Gadaria) को अपना 'भाई' और 'सुख-दुख का साथी' बताकर उसकी जमकर तारीफ की है। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में बीजेपी विधायक ने डकैत की तस्वीर पर न सिर्फ फूल-माला चढ़ाई, बल्कि मंच से उसे हालात का शिकार बताते हुए खुद को भाग्यशाली भी करार दिया। शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट से विधायक प्रीतम लोधी क्षेत्र में बघेल समाज के बैनर तले आयोजित माता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान मंच पर अहिल्याबाई होल्कर की...
MP में जुबानी जंग…. CM मोहन यादव ने किया जीतू पटवारी पर पलटवार, बोले- ‘हां, मैं अभिनंदन लाल हूं…

MP में जुबानी जंग…. CM मोहन यादव ने किया जीतू पटवारी पर पलटवार, बोले- ‘हां, मैं अभिनंदन लाल हूं…

पॉलिटिक्स, मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
शाजापुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की सियासत में राजनीतिक मर्यादा और बयानों का स्तर एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) और मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Madhya Pradesh Congress President Jitu Patwari) के बीच तीखी जुबानी जंग छिड़ गई है. शुजालपुर की एक जनसभा में मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणियों के बाद कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है, वहीं जीतू पटवारी ने पलटवार करते हुए इसे 'किसान के बेटों का अपमान' करार दिया है। इस विवाद की पटकथा शनिवार को सतना में लिखी गई थी, जहां कांग्रेस के एक 'युवा संवाद' कार्यक्रम के दौरान जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव पर तंज कसते हुए उन्हें 'मोहन लाल अभिनंदन यादव' कहकर संबोधित किया था। रविवार को शुजालपुर की जनसभा में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस पर ब...
IPL 2026: लगातार दूसरी बार चैम्प‍ियन बनी RCB, फाइनल में GT को हराया, कोहली-रसिख रहे जीत के हीरो

IPL 2026: लगातार दूसरी बार चैम्प‍ियन बनी RCB, फाइनल में GT को हराया, कोहली-रसिख रहे जीत के हीरो

खेल, राष्ट्रीय
अहमदाबाद। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) ने आईपीएल 2026 के फाइनल (IPL 2026 Final) में गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. बेंगलुरु लगातार दूसरी बार आईपीएल चैम्प‍ियन (IPL Champion) बनी. अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में RCB के गेंदबाजों ने पहले गुजरात को 155 रन पर रोक दिया. इसके बाद टीम ने लक्ष्य हासिल कर ट्रॉफी जीत ली. विराट कोहली और रसिख सलाम जीत के सबसे बड़े हीरो बनकर उभरे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रव‍िवार (31 मई) को आईपीएल 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. RCB ने 12 गेंद शेष रहते हुए गुजरात की टीम को 5 व‍िकेट से हराया। बेंगलुरु की बैक टू बैक दूसरी आईपीएल ट्रॉफी रही. वहीं उसने इस जीत के साथ मुंबई (2019, 2020) और चेन्नई (2010, 2011) के क्लब में शाम‍िल हो गई, जिसने लगातार दो बार आईपीएल का ख‍िताब जीता. ध्यान रहे आईपीएल 2025 का ...