Thursday, July 16खबर जो असर करे |
Shadow

Month: June 2026

MP: दिग्विजय सिंह ने CM मोहन यादव को दी चेतावनी… बोले- अपने पास दर्जनभर विभाग रखोगे तो फंस जाओगे

MP: दिग्विजय सिंह ने CM मोहन यादव को दी चेतावनी… बोले- अपने पास दर्जनभर विभाग रखोगे तो फंस जाओगे

पॉलिटिक्स, मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Senior leader Digvijaya Singh) ने मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि उन्हें दर्जनभर विभाग अपने पास नहीं रखने चाहिए, नहीं तो किसी दिन फंस जाएंगे। उन्होंने शनिवार को मुख्यमंत्री यादव एक मिल मजदूर के बेटे हैं लेकिन वह अगर गड़बड़ी करेंगे तो उन्हें बख्शा भी नहीं जाएगा। कांग्रेस ने एक खबर का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री यादव पर उज्जैन में कथित तौर पर जमीन घोटाले का आरोप लगाया है। पार्टी ने इसे 'महाकाल' की जमीन की लूट' करार दिया था और मुख्यमंत्री यादव के इस्तीफे और आरोपों की न्यायिक जांच की मांग की है। इसी मुद्दे पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, मोहन यादव जी, आपने 12-12 विभाग अपने पास रख रखे हैं। बहुत गलती कर रहे हो। फंस जाओगे। गलती क...
Snan Yatra 2026: भगवान जगन्नाथ आज 108 कलशों से स्‍नान के बाद होंगे बीमार… फिर 15 दिन का आराम

Snan Yatra 2026: भगवान जगन्नाथ आज 108 कलशों से स्‍नान के बाद होंगे बीमार… फिर 15 दिन का आराम

राष्ट्रीय
पुरी। भगवान जगन्‍नाथ (Lord Jagannath) की रथ यात्रा (Rath Yatra) से पहले एक महत्‍वपूर्ण अनुष्‍ठान किया जाता है, जिसे स्‍नान यात्रा कहा जाता है. ज्‍येष्‍ठ पूर्णिमा (Jagannath Snana Purnima) के दिन महाप्रभु जगन्‍नाथ, भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा का विशेष स्‍नान होता है, जिस कारण इस दिन को स्‍नान पूर्णिमा और इस परंपरा को स्‍नान यात्रा कहा जाता है। साल 2026 में स्‍नान यात्रा आज 29 जून 2026, सोमवार को है. वहीं रथ यात्रा 16 जुलाई 2026 को निकाली जाएगी. रथ यात्रा से पहले भगवान का सुन कुएं के पवित्र जल से स्‍नान होता है. इसके बाद वे 15 दिनों के बीमार पड़ते हैं और आराम के लिए एकांतवास में चले जाते हैं। 108 स्‍वर्ण कलशों से भगवान का स्‍नानस्‍नान यात्रा उत्‍सव मशहूर रथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत होता है. इस दिन भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी को 108 कलशों के पवित्र जल से स्नान कराया जाता है. यह ज...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में नया मोड़.. CCTV में पुलिस के साथ काला बैग ले जाते दिखा अविनाश शुक्ला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में नया मोड़.. CCTV में पुलिस के साथ काला बैग ले जाते दिखा अविनाश शुक्ला

राज्य, राष्ट्रीय
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले (Ram Mandir Offering Theft Case) की जांच अब हर दिन नए मोड़ ले रही है. 24 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें अविनाश शुक्ला (Avinash Shukla) पुलिस और बैंक कर्मियों के साथ एक सफेद रंग की कार की ओर जाता दिखाई दे रहा है. जिसमें उसके हाथ में मौजूद काले रंग के बैग है. सूत्रों का दावा है कि इसी बैग में वह नकदी थी, जिसे पुलिस ने कार्रवाई के दौरान बरामद किया था. इधर, पुलिस ने मामले में गिरफ्तार सभी सात आरोपियों के घरों पर एक साथ छापेमारी कर तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान कुछ घरों से जेवरात और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज मिलने की बात सामने आई है. अब पुलिस इन दस्तावेजों का सत्यापन कर यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं चोरी के पैसों से कोई संपत्ति तो नहीं खरीदी गई। सामने आया CCTV फुटेज 5 जून 2026 की रात 8 बजकर 13 मिनट का बताया जा रहा है. वीडियो में पुलिस टीम, ब...
मॉनसून की जोरदार बारिश से पानी-पानी हुई मुम्बई….. सड़कें बनी तालाब, ट्रैफिक हुआ ठप

मॉनसून की जोरदार बारिश से पानी-पानी हुई मुम्बई….. सड़कें बनी तालाब, ट्रैफिक हुआ ठप

राज्य, राष्ट्रीय
मुंबई। मुंबई (Mumbai) में मॉनसून (Monsoon) की जोरदार बारिश (Heavy Rain) ने शहर के कई इलाकों को पानी-पानी कर दिया है. सड़कें तालाब बन गई हैं, ट्रैफिक (Traffic) ठप हो गया है. लोगों को घरों से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अंधेरी सबवे (अंडरपास) में इतना पानी भर गया है कि उसे यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। रातभर की बारिश से अंधेरी, बांद्रा, खार, मालाड, गोरेगांव, जुहू, वर्सोवा जैसे इलाकों में सबसे ज्यादा असर देखा गया है. वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर भी पानी भरने से गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई. बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के मुताबिक, अंधेरी सबवे में पानी भर गया है, जिसके बाद उसे बंद करना पड़ा। बता दें कि अंधेरी सबवे मुंबई का एक ऐसा रास्ता है जो पूर्व और पश्चिम को जोड़ता है. हर रोज हजारों गाड़ियां और लोग यहां से गुजरते हैं. मॉनसून की बारिश में अंधेरी सबवे में जलजमाव होना प...
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर आज बना सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग… जानें पूजन का शुभ मुहूर्त!

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर आज बना सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग… जानें पूजन का शुभ मुहूर्त!

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। आज 29 जून 2026, सोमवार को श्रद्धा-भक्ति के साथ ज्येष्ठ पूर्णिमा (Jyeshtha Purnima 2026) का पावन पर्व मनाया जा रहा है. आध्यात्मिक दृष्टि से आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि आज सर्वार्थ सिद्धि योग (Sarvartha Siddhi Yoga), अमृत सिद्धि योग (Amrit Siddhi Yoga) और मूल नक्षत्र का दुर्लभ संयोग बना है। तिथि का महत्वपंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि आज 29 जून को सुबह 4:02 बजे प्रारंभ हो चुकी है और यह 30 जून की सुबह 5:53 बजे तक रहेगी. चूंकि शास्त्रानुसार उदयातिथि का विशेष महत्व होता है, इसलिए आज 29 जून को ही स्नान, दान, व्रत और पूजा-पाठ करना शास्त्र सम्मत और अत्यंत शुभ है. यह दुर्लभ संयोग आपकी पूजा-अर्चना और साधना को कई गुना अधिक फलदायी बनाने की क्षमता रखता है। ज्येष्ठ पूर्णिमा का आध्यात्मिक महत्वज्येष्ठ पूर्णिमा को पूर्णता की तिथि माना गया है. आज चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं के साथ ...
ट्विशा शर्मा केस: जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के सूने घर में चोरी…. रात में घुसे 3 नकाबपोश

ट्विशा शर्मा केस: जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के सूने घर में चोरी…. रात में घुसे 3 नकाबपोश

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। ट्विशा शर्मा हत्या मामले (Twisha Sharma Case) की आरोपी रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह (Giribala Singh) के घर देर रात चोरी की वारदात हुई है. हाईप्रोफाइल मामले से जुड़े इस घर में हुई चोरी के बाद पुलिस की जांच तेज हो गई है. जानकारी के मुताबिक देर रात 2 बजे करीब तीन नकाबपोश (Three Masked men) चोर गिरिबाला के घर में घुसे और वहां से सोने के जेवरात समेत कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए. चोरों ने की पुलिस से हाथापाईघटना के दौरान इलाके में गश्त कर रहे चार्ली वाहन के पुलिसकर्मियों को कुछ संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी. पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर चोरों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान चोरों ने पुलिस से हाथापाई शुरू कर दी. पुलिस से टकराव के बाद चोर वहां से भाग निकले. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस अब गिरिबाला...
UP: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस का एक्शन, आरोपियों के घरों पर मारे छापे

UP: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस का एक्शन, आरोपियों के घरों पर मारे छापे

राज्य, राष्ट्रीय
लखनऊ। अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले (Ram Mandir offering theft case) में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. इस केस की जांच कर रही टीमों ने रविवार को अयोध्या में रहने वाले सभी आरोपियों के घरों पर छापेमारी की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अपनी जांच में तेजी ला रही है, ताकि इस पूरे मामले से जुड़े तथ्यों का पूरी तरह खुलासा हो सके. पुलिस इस मामले के हर एक पहलू को गहराई से देख रही है, जिससे सच्चाई सामने आ सके। जांच टीम ने अपनी कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए अयोध्या में रहने वाले आरोपियों के घरों पर कार्रवाई की है. पुलिस की अलग-अलग टीमें अनुकल्प मिश्रा, लव कुश मिश्रा, मुख्य आरोपी रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव, मनीष यादव, करुणेश पांडे और रमा शंकर मिश्रा के घर पहुंचीं. इन सभी ठिकानों पर पुलिस पूरी बारीकी से तलाशी ले रही है, ताकि केस से जुड़े अहम सबूत जुटाए जा सकें. जांच टीम...
कैलाश विजयवर्गीय का RSS पर बड़ा बयान, बोले- संघ में बढ़ी भीड़, मगर अच्छे लोगों की कमी

कैलाश विजयवर्गीय का RSS पर बड़ा बयान, बोले- संघ में बढ़ी भीड़, मगर अच्छे लोगों की कमी

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( आरएसएस) (Rashtriya Swayamsevak Sangh - RSS) में बहुत ज्यादा भीड़ हो गई है। अब संघ में अच्छे लोगों की कमी है। बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने शनिवार को एक कार्यक्रम में संघ के बारे में विवादित टिप्पणी कर नया राजनीतिक विवाद शुरू कर दिया है। कैलाश विजय वर्गीय मध्यप्रदेश सरकार में शहरी विकास और आवास मंत्री हैं। वह पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में बीजेपी के प्रभारी भी रह चुके हैं। उनके बयान को कांग्रेस ने लपक लिया है। कांग्रेस नेता के के मिश्रा ने कहा कि बीजेपी नेता के बयान में सच्चाई नजर आ रही है। हाल में ही दिया था काफिर वाला बयानकैलाश विजयवर्गीय अक्सर विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने इंदौर की सभा में मुस्लिम को टारगेट किया था। उन्होंने कहा था कि कुछ मुसलमान भाई हिंदुओं को काफिर कहते हैं। अगर हम काफिर...
देश में अब तक 43% कम बारिश… मानसून कमजोर रहने की संभावना, सूखे की आहट ने बढ़ाई टेंशन

देश में अब तक 43% कम बारिश… मानसून कमजोर रहने की संभावना, सूखे की आहट ने बढ़ाई टेंशन

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देश में मानसून (Monsoon) की रफ्तार धीमी पड़ने से 27 जून तक सामान्य से 43 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है. मौसम वैज्ञानिकों (Meteorologists) का कहना है कि इस बार अल नीनो के साथ इंडियन ओशन डाइपोल (Indian Ocean Dipole- IOD) भी न्यूट्रल स्थिति में है, जिससे मानसून को अतिरिक्त मजबूती मिलने की संभावना कम हो गई है. कई राज्यों में 50 प्रतिशत से अधिक बारिश की कमी दर्ज की गई है. विशेषज्ञों का मानना है कि यदि जुलाई में भी अच्छी बारिश नहीं हुई तो खेती और जल संसाधनों पर असर पड़ सकता है. हालांकि IMD को उम्मीद है कि अगले महीने मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने पर कुछ सुधार संभव है। एक रिपोर्ट के अनुसार विशेषज्ञों का मानना है कि अभी सूखे की आधिकारिक घोषणा जैसी स्थिति नहीं है, लेकिन यदि जुलाई में भी बारिश सामान्य से काफी कम रही तो कई राज्यों में हालात गंभीर हो सकते हैं. अल नीनो की सक्रियता पहले स...
भूकंप के झटकों से उबर नहीं पा रहा बेनेजुएला… आज भी आया 5.6 तीव्रता का भूकंप, अब तक 1430 मौतें

भूकंप के झटकों से उबर नहीं पा रहा बेनेजुएला… आज भी आया 5.6 तीव्रता का भूकंप, अब तक 1430 मौतें

अंतरराष्ट्रीय
कराकस। वेनेजुएला (Venezuela) भूकंप (Earthquake) के झटकों से उबरता नहीं दिख रहा. बीते बुधवार को आए दो विनाशकारी भूकंप (Two devastating Earthquakes) के झटकों के बाद अब भी वेनेजुएला में भूकंप के झटके आ रहे हैं. शनिवार के बाद अब आज रविवार को भी वेनेजुएला में भूकंप के झटके महसूस किए गए. इससे लोग दहशत में आ गए. इधर बुधवार को आए दो विनाशकारी भूंकप के कारण वेनेजुएला में हजारों लोगों की मौत होने की बात कही जा रही है. आधिकारिक रूप से अभी तक 1430 लोगों की मौत का आंकड़ा सामने आया है. हजारों लोग घायल है. हजारों लापता बताए जा रहे हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिग्ज ने शनिवार को बताया कि बुधवार को आए भूकंप से अभी तक 1,430 लोग मारे गए और 3,238 लोग घायल हुए> आज वेनेजुएला में 5.6 तीव्रता का भूकंप आयारविवार सुबह वेनेजुएला में 5.6 की तीव्रता का भूकंप आया. शुर...