Monday, June 29खबर जो असर करे |
Shadow

ट्विशा शर्मा केस: जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के सूने घर में चोरी…. रात में घुसे 3 नकाबपोश

भोपाल। ट्विशा शर्मा हत्या मामले (Twisha Sharma Case) की आरोपी रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह (Giribala Singh) के घर देर रात चोरी की वारदात हुई है. हाईप्रोफाइल मामले से जुड़े इस घर में हुई चोरी के बाद पुलिस की जांच तेज हो गई है.

जानकारी के मुताबिक देर रात 2 बजे करीब तीन नकाबपोश (Three Masked men) चोर गिरिबाला के घर में घुसे और वहां से सोने के जेवरात समेत कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए.


चोरों ने की पुलिस से हाथापाई
घटना के दौरान इलाके में गश्त कर रहे चार्ली वाहन के पुलिसकर्मियों को कुछ संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी. पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर चोरों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान चोरों ने पुलिस से हाथापाई शुरू कर दी.


पुलिस से टकराव के बाद चोर वहां से भाग निकले. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस अब गिरिबाला के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि वारदात में शामिल लोगों की पहचान की जा सके।


फिलहाल पुलिस चोरी गए सामान और दस्तावेजों की जानकारी जुटा रही है. वहीं, हाईप्रोफाइल मामले से जुड़े घर में चोरी होने के बाद सुरक्षा और जांच को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि गिरिबाला सिंह का घर ट्विशा की मौत के बाद से एक क्राइम सीन भी है।


पीछे के दरवाजे से पहली मंजिल पर घुसे थे बदमाश
एसीपी रजनीश कश्यप ने बताया कि पूर्व जज गिरिबाला सिंह के घर देर रात 3 नकाबपोश चोर घुसे थे. बदमाश फर्स्ट फ्लोर पर पीछे की ओर बने दरवाजे से अंदर घुसे थे. चूंकि अभी गिरिबाला सिंह ओर उनका छोटा बेटा समर्थ सिंह जेल में हे तो घर में सिर्फ उनका बड़ा बेटा था।


चार्ली गश्ती दल की मुस्तैदी
तड़के पुलिस को तीन तक संदिग्ध आदमी घूमते हुए दिखाई दिए. पुलिस ने उनसे जब पूछताछ की तो वहां से तीनों संदिग्ध चोर भाग निकले और उनके पास जो बैग था, वह वहां पर छोड़कर चले गए. बैग में कुछ चांदी की कटोरी और कुछ डॉक्यूमेंट मौजूद थे. अभी पुलिस पड़ताल कर रही है कि घर में से कितना सामान चोरी हुआ है, क्योंकि परिजनों के मुताबिक अभी उन्हें इसकी ज्यादा जानकारी नहीं है क्या-क्या सामान चोरी हुआ है?


मिले चांदी के बर्तन और सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स
पुलिस पता लगा रही है कि बैग में जो चांदी के कप और भी कुछ जरूरी आइटम्स मिले हैं, क्या वह गिरिबाला सिंह के घर के हैं या किसी और के? परिवार की ओर से एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस उन संदिग्धों को लगातार ढूंढने का प्रयास कर रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही बताया जाएगा कितना पूर्व जज गिरिबाला सिंह के यहां से क्या-क्या सामान चोरी हुआ है? वहीं, तीनों संदिग्ध आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने सर्चिंग अभियान शुरू किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *