Friday, July 17खबर जो असर करे |
Shadow

Month: June 2026

G7 Summit में आज मोदी- ट्रंप मुलाकात….. ऑपरेशन सिंदूर और टैरिफ विवाद के बाद पहली द्विपक्षीय बैठक

G7 Summit में आज मोदी- ट्रंप मुलाकात….. ऑपरेशन सिंदूर और टैरिफ विवाद के बाद पहली द्विपक्षीय बैठक

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने मंगलवार को फ्रांस में G7 समिट (G7 Summit) के दौरान एक आउटरीच सेशन (Outreach Session) को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया संसाधनों की कमी से नहीं, बल्कि भरोसे के संकट से जूझ रही है. इस मीटिंग पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) के बगल में बैठे थे. उन्होंने समुद्री रास्तों की सुरक्षा और यह पक्का करने पर जोर दिया कि समुद्री नाविक बिना किसी डर के अपना काम कर सकें. हाल ही में अमेरिका-ईरान के बीच हुए टकराव में तीन भारतीय नाविकों की मौत की तरफ इशारा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग समुद्र के रास्ते ग्लोबल ट्रेड को जारी रखते हैं, उनकी सुरक्षा की जानी चाहिए. प्रधानमंत्री मोदी बुधवार यानी आज फ्रांस में G-7 बैठक के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात करेंगे. मीटिंग में पश्चिम एशिया के हाल...
महेश बाबू ने रिलीज किया ‘राव बहादुर’ का रहस्यमयी टीज़र

महेश बाबू ने रिलीज किया ‘राव बहादुर’ का रहस्यमयी टीज़र

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने अपनी प्रस्तुति में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राव बहादुर' का नया टीज़र जारी कर दिया है, जिसने दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। वेंकटेश महा के निर्देशन में बनी इस साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म में अभिनेता सत्यदेव मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म के टीज़र में रहस्य, भ्रम और मनोवैज्ञानिक संघर्षों से भरी एक अनोखी दुनिया की झलक दिखाई गई है। महेश बाबू ने टीज़र शेयर करते हुए लिखा, याद रखिए... यह सिर्फ एक टीज़र है, और पूरी टीम की सराहना की। 'जस्ट अ टीज़र' नाम से जारी इस झलक में सत्यदेव बहादुर राजकुमार के किरदार में नजर आ रहे हैं। टीज़र की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देती है, जो भय, भ्रम और संदेह के जाल में उलझा हुआ है। फिल्म में शक ही सबसे बड़ा भूत है जैसी अवधारणा को प्रमुखता से दिखाया गया है, जो इसे ए...
सुरभि ज्योति और सुमित सूरी बने माता-पिता, घर आई नन्हीं परी

सुरभि ज्योति और सुमित सूरी बने माता-पिता, घर आई नन्हीं परी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
टेलीविजन जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री सुरभि ज्योति और उनके पति सुमित सूरी के घर खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों पहली बार माता-पिता बने हैं और उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ है। इस खुशखबरी को सुरभि और सुमित ने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ शेयर किया। बेटी के जन्म की खबर सामने आते ही फैंस और मनोरंजन जगत के सितारों ने उन्हें बधाइयों और शुभकामनाओं से सराबोर कर दिया। सुरभि और सुमित ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ॐ। हमारी बेटी आ गई है। हमारा दिल प्यार और कृतज्ञता से भर गया है। दंपती ने बताया कि उनकी बेटी का जन्म 13 जून, 2026 को हुआ। पोस्ट के साथ उन्होंने हल्के गुलाबी रंग का एक खूबसूरत कार्ड भी शेयर किया, जिस पर गुलाब का फूल बना हुआ था और लिखा था, बेटी हुई है। 13 जून, 2026। प्यार, सुरभि और सुमित। इस खुशखबरी के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। अभिनेत्री क...
इम्तियाज अली ने फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की कहानी को लेकर तोड़ी चुप्पी

इम्तियाज अली ने फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की कहानी को लेकर तोड़ी चुप्पी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
निर्देशक इम्तियाज अली की चर्चित फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' इन दिनों दर्शकों और समीक्षकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में इम्तियाज ने फिल्म की कहानी को लेकर खुलकर बात करते हुए बताया कि यह फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन से जुड़ी वास्तविक घटनाओं और मार्मिक किस्सों से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में इस विषय पर फिल्म बनाने की उनकी कोई योजना नहीं थी, लेकिन 'अमर सिंह चमकीला' पर काम करते समय उन्हें विभाजन से जुड़े कुछ ऐसे अनुभव सुनने को मिले, जिन्होंने उन्हें गहराई से प्रभावित किया और इसी से इस फिल्म का जन्म हुआ। इम्तियाज ने फिल्म में दिलजीत दोसांझ को मुख्य भूमिका देने के पीछे की वजह भी शेयर की। उन्होंने बताया कि अभिनेता शाहरुख खान ने एक बार दिलजीत की तारीफ करते हुए उन्हें देश के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक बताया था। इस बात ने उनके विश्वास को और मजबूत किया कि दिलजीत इस किरद...
सबसे पहले मध्यप्रदेश हुआ नक्सलमुक्त, प्रधानमंत्री श्री मोदी ने की प्रशंसा – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सबसे पहले मध्यप्रदेश हुआ नक्सलमुक्त, प्रधानमंत्री श्री मोदी ने की प्रशंसा – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री ने मंत्रि-परिषद् की बैठक से पहले मंत्रीगण को दी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पूरे देश में सबसे पहले मध्यप्रदेश ने ही नक्सलवाद को समाप्त किया है। लाल सलाम को आखिरी सलाम करने में मध्यप्रदेश ने बाजी मारी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 11 जून को नई दिल्ली में हुई नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए मध्यप्रदेश सरकार के विकास के हर मामले में सदैव अग्रणी रहने की क्रियाशीलता की सराहना की। इस वर्ष बैठक का विषय "विकसित भारत @2047 के लिये समावेशी मानव विकास" था। पहली बार सभी 28 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने नीति आयोग की शासी परिषद् की बैठक में भाग लिया। उन्होंने बताया कि गवर्निंग काउंसिल की बैठक में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए केंद्र और राज्यों की साझी भागीदारी, समन्वित प्रयासों तथा वि...
बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाएं और जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रूपये की स्वीकृति

बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाएं और जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रूपये की स्वीकृति

मध्य प्रदेश
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में हुई। बैठक में मध्यप्रदेश के बुनियादी ढांचे और जन-कल्याण को बड़ी रफ्तार देते हुए कुल 24,200 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इंदौर मेट्रो रेल परियोजना के लिए अतिरिक्त वित्त पोषण सहित कुल 19,472 करोड़ 29 लाख रुपये का पुनरीक्षित बजट स्वीकृत किया गया। राज्य में विश्वस्तरीय सुपर-स्पेशियलिटी चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ाने और परोपकारी निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए 'मेगा स्वास्थ्य सेवा अधोसंरचना प्रोत्साहन नीति 2026 लागू करने के प्रस्ताव पर मंत्रि-परिषद ने 5 सदस्यीय मंत्रि-मण्डल उप समिति का गठन किया है। समिति सभी संबंधित पहलुओं का अध्ययन कर रिपोर्ट देगी। मंत्रि-परिषद ने ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए रीवा, देवास और गुना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को आउटसोर्स मॉडल पर चल...
लिव-इन रिलेशनशिप मामले में पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट की टिप्पणी, सुरक्षा देने से किया इनकार

लिव-इन रिलेशनशिप मामले में पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट की टिप्पणी, सुरक्षा देने से किया इनकार

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान विवाह संस्था को भारतीय समाज में अत्यंत सम्मानित और पवित्र बताते हुए एक याचिकाकर्ता जोड़े को पुलिस सुरक्षा देने से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि विशेष परिस्थितियों में सुरक्षा प्रदान करना परोक्ष रूप से ऐसे संबंधों को वैधता देने जैसा माना जा सकता है। मामले की सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति संदीप मौडगिल ने कहा कि समय के साथ समाज के एक वर्ग ने लिव-इन रिलेशनशिप को आधुनिक जीवनशैली के रूप में अपनाया है, लेकिन किसी संबंध को कानूनी मान्यता देने के लिए निर्धारित शर्तों का पूरा होना आवश्यक है। रिश्तेदारों से खतरे का हवाला देकर पहुंचा था जोड़ा याचिका दायर करने वाले जोड़े ने खुद को बालिग बताते हुए अदालत से सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि परिवार और रिश्तेदार उनके संबंध का विरोध कर रहे हैं और ल...
नेगेव मशीन गन की मारक क्षमता बढ़ेगी, भारतीय सेना लगाएगी इजरायली टेलीस्कोपिक साइट

नेगेव मशीन गन की मारक क्षमता बढ़ेगी, भारतीय सेना लगाएगी इजरायली टेलीस्कोपिक साइट

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
यरुशलम। भारतीय सेना ने नेगेव मशीन गन के लिए इजरायली कंपनी की दिन के समय इस्तेमाल होने वाली टेलीस्कोपिक साइट (दूरबीन) को चुना है। इसकी मदद से दूर के लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाना आसान हो जाता है।इजरायली कंपनी मेप्रोलाइट की मेप्रो एक्स6 एक फिक्स्ड 6एक्स मैग्निफिकेशन वाली टेलीस्कोपिक साइट है, जिसे असाल्ट राइफल, लाइट मशीन गन और दूसरे हथियार के लिए बनाया गया है, जिनमें सटीकता, मजबूती और बेहतरीन आप्टिकल परफार्मेंस की जरूरत होती है। इन साइट्स की डिलीवरी भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड (बीईएल) के जरिए की जाएगी। मेक इन इंडिया पहल को बढ़ावा देने के लिए मेप्रोलाइट ने आरआरपी डिफेंस के साथ टेक्नोलाजी ट्रांसफर का समझौता किया है। कंपनी भारत में मेप्रो एक्स6 के पूरे प्रोडक्शन के लिए जरूरी जानकारी, प्रक्रिया और मैन्युफैक्चरिंग क्षमताएं ट्रांसफर करेगी।" बयान में कहा गया है, "आरआरपी डिफेंस इन साइट्स को स्थान...
संगठन पर मजबूत पकड़ से ममता को बढ़त, बागियों की ‘असली टीएमसी’ की लड़ाई फिलहाल पड़ी कमजोर

संगठन पर मजबूत पकड़ से ममता को बढ़त, बागियों की ‘असली टीएमसी’ की लड़ाई फिलहाल पड़ी कमजोर

राष्ट्रीय
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी संकट के बीच पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी की संगठनात्मक पकड़ ने बागी खेमे की रणनीति को फिलहाल झटका दिया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पार्टी के संगठन पर मजबूत नियंत्रण के कारण ममता बनर्जी ने खुद को मूल तृणमूल कांग्रेस के रूप में स्थापित करने की लड़ाई में बढ़त बना ली है। बागी सांसदों द्वारा अपेक्षाकृत कम चर्चित नेशनल सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) में विलय का फैसला करने से महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे और अजीत पवार की तर्ज पर मूल पार्टी पर कब्जा करने की संभावनाएं कमजोर पड़ती दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा बागी सांसदों और विधायकों के अलग-अलग राजनीतिक रास्तों ने भी ममता बनर्जी के लिए राहत की स्थिति पैदा की है। संगठन में ममता का दबदबा बना अहम कारक राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, पार्टी संगठन पर ममता बनर्जी की मजबूत पकड़ के कारण बागी सांसदों ...
पश्चिम एशिया में शांति की असली परीक्षा शुरू, परमाणु विवाद से आगे बढ़कर 60 दिन तय करेंगे युद्ध और भरोसे का भविष्य

पश्चिम एशिया में शांति की असली परीक्षा शुरू, परमाणु विवाद से आगे बढ़कर 60 दिन तय करेंगे युद्ध और भरोसे का भविष्य

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन/तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच बने नए शांति ढांचे को परखने के लिए तय की गई 60 दिन की अवधि पश्चिम एशिया के भविष्य के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। विश्लेषकों का मानना है कि यह समय केवल परमाणु कार्यक्रम पर सहमति का नहीं, बल्कि क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित करने की सबसे बड़ी परीक्षा साबित होगा। समझौते की दिशा में बढ़ते हुए अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अपने रुख में नरमी दिखाई है। तेहरान पर तत्काल परमाणु गतिविधियां पूरी तरह बंद करने का दबाव बनाने के बजाय उसे बातचीत और समाधान के लिए समय दिया गया है। हालांकि परमाणु कार्यक्रम पूरे संकट का प्रमुख मुद्दा रहा है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि अगले दो महीनों में दोनों देशों के बीच विश्वास, सैन्य संयम और समझौते की शर्तों के पालन की वास्तविक परीक्षा होगी। 60 दिनों में तय होगी शांति की दिशा राजनीतिक विश्लेषकों के अनुस...