Friday, July 17खबर जो असर करे |
Shadow

Month: June 2026

RS चुनावः झारखंड से 2 सीट और 3 उम्मीदवार… आज मतदान के बाद शाम तक साफ हो जाएगी तस्वीर

RS चुनावः झारखंड से 2 सीट और 3 उम्मीदवार… आज मतदान के बाद शाम तक साफ हो जाएगी तस्वीर

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
रांची। झारखंड में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए आज वोटिंग होनी है. मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक विधानसभा परिसर में बने मतदान केंद्र पर होगा. शाम तक रिजल्ट भी आ जाएगा. झारखंड की दो सीटों पर तीन उम्मीदवार होने की वजह से चुनाव दिलचस्प हो गया है। तीसरे निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में परिमल नाथवानी है, जिनका समर्थन एनडीए कर रहा है. एनडीए के पास 24 विधायक हैं. इनमें बीजेपी के 21, AJSU, जेडीयू और LJP(R) का 1-1 विधायक है. वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के पास 34 विधायक हैं। राज्यसभा की सीट जीतने के लिए 28 विधायकों का समर्थन चाहिए. पहली सीट पर JMM उम्मीदवार बैद्यनाथ राम की जीत तय है. लेकिन असली लड़ाई दूसरी सीट के लिए है. दूसरी सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा और एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी हैं. एनडीए को जीत के लिए सिर्फ 4 वोट और चाहिए, जबकि कांग्रेस के पास 14 वोट कम पड़ ...
ग्राहक को जूतों के साथ 10 रुपये का कैरी बैग थमाना Red Tape को पड़ा महंगा…. वापस देने पड़े 8 हजार

ग्राहक को जूतों के साथ 10 रुपये का कैरी बैग थमाना Red Tape को पड़ा महंगा…. वापस देने पड़े 8 हजार

राज्य, राष्ट्रीय
चंडीगढ़। हरियाणा (Haryana) के रोहतक (Rohtak) में एक ग्राहक को जूतों के साथ 10 रुपये का कैरी बैग (Carry bag) थमाना मशहूर फुटवियर ब्रांड (Famous footwear brand) 'रेड टेप' (Red Tape) को काफी भारी पड़ गया। तीन साल तक चली कानूनी लड़ाई के बाद हरियाणा उपभोक्ता आयोग ने ग्राहक के पक्ष में फैसला सुनाया है। आयोग ने इस अतिरिक्त शुल्क को अनुचित ठहराते हुए रेड टेप को बैग के 10 रुपये वापस करने के साथ-साथ ग्राहक को 8,000 रुपये का मुआवजा और कानूनी खर्च चुकाने का आदेश दिया है। क्या है पूरा मामला?एक रिपोर्ट के मुताबिक, 1 अप्रैल 2023 को रोहतक के एक 27 वर्षीय युवक ने रेड टेप लिमिटेड के आउटलेट से 2,069.70 रुपये के काले रंग के जूते खरीदे थे। बिलिंग के दौरान आउटलेट ने कैरी बैग के लिए अलग से 10 रुपये चार्ज किए। ग्राहक ने जब मुफ्त में बैग देने की मांग की, तो कर्मचारियों ने कंपनी की पॉलिसी का हवाला देते हुए साफ इ...
युद्ध खत्म होते ही कच्चा तेल धड़ाम….. 78 डॉलर के करीब आए दाम, जानिए आज के फ्यूल रेट!

युद्ध खत्म होते ही कच्चा तेल धड़ाम….. 78 डॉलर के करीब आए दाम, जानिए आज के फ्यूल रेट!

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध (Iran-US War) खत्म हो चुका है। इस खबर के बाद कच्चे तेल के दाम (Crude oil Prices) धड़ाम हो गए हैं। ब्रेंट क्रूड के भाव 1.53 प्रतिशत लुढ़क कर 78.33 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। इस बीच भारत (India) की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दी हैं। भारत की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल करीब ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर बिक रहा है। आज फ्यूल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पड़ोसी देशों में कम हो गए पेट्रोल के रेटग्लोबल पेट्रोल प्राइस के आंकड़ों के मुताबिक पाकिस्तान में पेट्रोल की औसत कीमत 130.82 रुपये लीटर से घटकर 126.84 रुपये पर आ गई है। चीन में भी पेट्रोल सस्ता हुआ है। अब यहां पेट्रोल की कीमत 132.81 रुपये से घटकर 125.36 रुपये लीटर पर आ गया है। नेपाल में पेट्रोल भी पेट्रोल की कीमत 136.41 रुपये से 135.47 रुपये...
MP: भोपाल में रेस्टोरेंट से मंगाए सैंडविच में निकली मरी हुई मक्खी, फूड डिपार्टमेंट तक पहुंची शिकायत

MP: भोपाल में रेस्टोरेंट से मंगाए सैंडविच में निकली मरी हुई मक्खी, फूड डिपार्टमेंट तक पहुंची शिकायत

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। भोपाल (Bhopal) में एक महिला रेस्टोरेंट (Restaurant) पहुंची थी. आरोप है कि वहां जो सैंडविच (Sandwich) लिया, उसमें मक्खी निकल आई. महिला ने वीडियो बना लिया, जो वायरल हो गया. इस मामले की शिकायत फूड डिपार्टमेंट (Food Department) तक पहुंच गई. अब इस मामले की जांच की जा रही है. वहीं पूरा मामला सामने आने के बाद फूड सेफ्टी को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं. मामला भोपाल के टीटी नगर (TT Nagar) इलाके के प्लेटिनम प्लाजा का है. यहां रहने वाली शोभा अहिरवार ने इलाके के एक फास्ट फूड आउटलेट से सैंडविच मंगाया था. सब कुछ सामान्य था, लेकिन खाते-खाते उनकी नजर सैंडविच के अंदर किसी काले रंग की चीज पर पड़ी. जब उन्होंने ध्यान से देखा तो पता चला कि वह एक मृत मक्खी थी. शोभा के मुताबिक, मक्खी देखकर उन्होंने तुरंत खाना बंद कर दिया और सैंडविच का वीडियो और फोटो रिकॉर्ड किया. फिर सीधे फूड डिपार्टमेंट से शिकायत कर...
G7 समिट के दौरान जेलेंस्की से मिले PM मोदी, बोले- भारत ‘हमेशा शांति के पक्ष में रहेगा

G7 समिट के दौरान जेलेंस्की से मिले PM मोदी, बोले- भारत ‘हमेशा शांति के पक्ष में रहेगा

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
एवियन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बुधवार को फ्रांस (France) के एवियन (Evian) में G7 समिट (G7 Summit) के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelenskyy) से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने एक बार फिर से दोहराया कि भारत हमेशा शांति के पक्ष में रहेगा. PM मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा, 'एवियन में राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात हुई. हाल के समय में भारत और यूक्रेन के बीच काफी बातचीत और सहयोग बढ़ा है. यह हमारे सहयोग के अलग-अलग क्षेत्रों में भी दिखा. आज हमारी बातचीत हमारे सहयोग के अलग-अलग पहलुओं की समीक्षा करने के बारे में थी.। उन्होंने आगे कहा, 'हम दोनों इस बात पर सहमत हैं कि व्यापारिक संबंधों को युद्ध से पहले वाली स्थिति में वापस लाने की जरूरत है. साथ ही, यह भी दोहराया कि भारत हमेशा शांति के पक्ष में रहे...
इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा

इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा

मध्य प्रदेश
03 आरोपी गिरफ्तार22 लाख 60 हजार रुपए नगद, लूट की रकम से खरीदी गई कार एवं अन्य सामग्री जप्त भोपाल ! मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कार्रवाई के अंतर्गत इंदौर पुलिस ने स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से हुई 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट की वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई राशि में से 22 लाख 60 हजार रुपए नगद, लूट की रकम से खरीदी गई एक आई-20 कार तथा घटना में प्रयुक्त अन्य सामग्री जब्त की है। फरियादी मुकुल अग्रवाल, निवासी रामचंद्र नगर एक्सटेंशन, इंदौर द्वारा थाना पंढरीनाथ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 11 जून को वह अपने स्क्रैप व्यवसाय से संबंधित विभिन्न प्रतिष्ठानों से भुगतान राशि एकत्रित कर लगभग 29 लाख 65 हजार रुपए नगद लेकर दोपहिया ...
सरकारी किताबों की चोरी का मामला उजागर, टैक्सी से ले जाई जा रही थीं निःशुल्क पुस्तकें

सरकारी किताबों की चोरी का मामला उजागर, टैक्सी से ले जाई जा रही थीं निःशुल्क पुस्तकें

मध्य प्रदेश
मुरैना। मध्‍य प्रदेश के मुरैना जिले के विकासखंड जौरा में शासकीय नि:शुल्क किताबों की चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। बीआरसी के निर्देश पर बीएसी रोहित श्रीवास ने तत्परता दिखाते हुए टैक्सी में भरकर बेचने ले जाई जा रही सरकारी किताबों को मौके पर पकड़ लिया और वापस स्कूल में रखवाया। हैरानी की बात यह है कि महाराणा प्रताप जयंती के शासकीय अवकाश के दिन बच्चों के पास स्कूल की चाबी मिली और एक बच्चा स्कूल की प्रधानाध्यापक मंजू शाक्य का बताया जा रहा है।ऐसे हुआ खुलासा : मंगलवार को शासकीय अवकाश था। किसी अज्ञात व्यक्ति ने बीआरसी जौरा राजीव जादोन को सूचना दी कि शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-3, जौरा से नि:शुल्क किताबें चोरी-छिपे बेचने के लिए ले जाई जा रही हैं। सूचना मिलते ही बीआरसी ने तुरंत कार्यालय के बीएसी रोहित श्रीवास को मौके पर भेजा। बीएसी रोहित श्रीवास जब मौके पर पहुंचे तो एक टैक्सी में नि:शुल्क शास...
अल्लू अर्जुन संग स्क्रीन शेयर करेंगी दीपिका

अल्लू अर्जुन संग स्क्रीन शेयर करेंगी दीपिका

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेता अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राका' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं, जो 'जवान', 'थेरी' और 'बेबी जॉन' जैसी सफल फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। कुछ समय पहले फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया था, जिसके बाद से प्रशंसकों के बीच इसकी चर्चा लगातार बनी हुई है। अब फिल्म की रिलीज को लेकर नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्माता फिल्म को दिसंबर 2027 में रिलीज करने की योजना पर काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यदि सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार चला तो फिल्म की शूटिंग इस वर्ष के अंत तक पूरी हो सकती है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि शूटिंग और अन्य तैयारियों को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए टीम मुंबई में बड़े स्तर पर काम शुरू करने वाली है। हालांकि फिल्म की रिलीज तारीख को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 'राका' में ...
इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन शामिल हैं नागदा, धार और रतलाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन शामिल हैं नागदा, धार और रतलाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश
भोपाल ! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य और दिव्य मंदिर बना है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सरयू के किनारे भव्य मंदिर निर्माण हुआ और हमारा 500 वर्ष का लंबा संघर्ष पूर्ण हुआ। भगवान श्रीराम ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण 12 वर्ष चित्रकूट में बिताए थे। राज्य सरकार दो हजार करोड़ रूपए की लागत से भव्य चित्रकूट धाम का निर्माण कर रही है। प्रदेश में जहां-जहां प्रभु श्रीराम के चरण पड़े, हमारी सरकार उन्हें श्रीराम वन गमन पथ में शामिल कर विकसित कर रही है। भगवान श्री गोपाल कृष्ण से संबंधित धर्म स्थलों को भी श्रीकृष्ण पाथेय के रूप में विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ 2028 के भव्य और दिव्य आयोजन के लिए हजारों करोड़ के विकास कार्य तेजी से पूर्ण किए जा रहे हैं। उज्जैन, इंदौर और आसपास के सभी ...
डोंगला से गुजरने वाला नया फोरलेन लिखेगा महिदपुर की नई तकदीर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

डोंगला से गुजरने वाला नया फोरलेन लिखेगा महिदपुर की नई तकदीर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
भोपाल ! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उज्जैन सहित आसपास के क्षेत्र को मोक्षदायिनी मां क्षिप्रा जी का आशीर्वाद प्राप्त है। क्षिप्रा इस क्षेत्र के किसानों को अन्न पैदा करने के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध कराती है। महिदपुर भाग्यशाली है कि क्षिप्रा नदी पर बने लगभग सभी बांध और जलाशय महिदपुर में ही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ 2028 के भव्य आयोजन के लिए इन दिनों उज्जैन और इसके आसपास हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्य जारी हैं। डोंगला से गुजरने वाला नया फोरलेन महिदपुर की नई तकदीर लिखेगा। महिदपुर शहर ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर में भी अपनी अलग पहचान रखता है, इसमें भी और गति आएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को उज्जैन जिले की महिदपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से कुल 207 करोड़ 57 लाख रुपए की लागत वाले 19 विकास का...