Friday, March 13खबर जो असर करे |
Shadow

Day: March 13, 2026

भारत ने पाकिस्तान को फिर लगाई लताड़…. कनाड़ा से यूरेनियम डील को लेकर लगाए थे आरोप

भारत ने पाकिस्तान को फिर लगाई लताड़…. कनाड़ा से यूरेनियम डील को लेकर लगाए थे आरोप

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। अपनी ओछी हरकतों से बाज ना आने वाले पाकिस्तान (Pakistan) को भारत (India) ने एक बार फिर तगड़ी लताड़ लगाई है। हाल ही में भारत और कनाडा (India and Canada) के बीच यूरेनियम आपूर्ति समझौते (Uranium Supply Agreements) को लेकर पाकिस्तान के आरोपों को खारिज करते हुए भारत ने कहा है कि परमाणु अप्रसार के मामले में भारत की छवि बेदाग है और इस मामले में अपने खराब रिकार्ड से ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान हास्यास्पद उपदेश दे रहा है। इस दौरान भारत ने पाकिस्तान के उन आरोपों का भी सिरे से खंडन किया है जिनमें कहा गया है कि भारत अफगानिस्तान को पाकिस्तान के खिलाफ भड़का रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को एक मीडिया ब्रीफिंग में भारत और कनाडा के बीच यूरेनियम आपूर्ति को लेकर हुए समझौते पर पाकिस्तान के आरोपों से जुड़े सवाल पर कहा कि जिस देश का परमाणु विस्तार के मामले में रिकार्...
सेक्स वर्कर और ट्रांसजेंडर्स नहीं कर सकते ब्लड डोनेट… केन्द्र ने SC को बताई पाबंदी की वजह?

सेक्स वर्कर और ट्रांसजेंडर्स नहीं कर सकते ब्लड डोनेट… केन्द्र ने SC को बताई पाबंदी की वजह?

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। केंद्र सरकार (Central Government) ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में ट्रांसजेंडर्स, समलैंगिक पुरुषों (MSM) और महिला सेक्स वर्कर्स को संभावित रक्तदाताओं (Blood Donors) की सूची से बाहर रखने के अपने फैसले का बचाव किया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह कदम किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं है, बल्कि यह उन स्वास्थ्य अध्ययनों पर आधारित है जिनमें पाया गया है कि इन समूहों में एचआईवी (HIV) संक्रमण का खतरा आम लोगों की तुलना में 6 से 13 गुना अधिक है। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए, एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) ऐश्वर्या भाटी ने कहा कि 'राष्ट्रीय रक्त नीति' का मुख्य उद्देश्य हमेशा सबसे सुरक्षित डोनर पूल से रक्त प्राप्त करना होता है। नीति के खिलाफ है उच्च जोखिम वाले समूहों से ब्लड लेनाएएसजी भाटी ने अदालत को बत...
OBC आरक्षण पर SC का बड़ा फैसला… कहा- सिर्फ आय के आधार पर तय नहीं कर सकते क्रीमी लेयर

OBC आरक्षण पर SC का बड़ा फैसला… कहा- सिर्फ आय के आधार पर तय नहीं कर सकते क्रीमी लेयर

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने गुरुवार को अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के आरक्षण (OBC Reservation) को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाया है। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया है कि किसी उम्मीदवार के क्रीमी लेयर (Creamy Layer) में होने या न होने का निर्धारण केवल उसकी पारिवारिक आय के आधार पर नहीं किया जा सकता है। पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा, "पदों की श्रेणियों और स्टेटस मापदंडों का संदर्भ लिए बिना, केवल आय के आधार पर क्रीमी लेयर का दर्जा तय करना कानून की दृष्टि से टिकाऊ नहीं है।" अदालत का मानना है कि आय के साथ-साथ व्यक्ति के सामाजिक और व्यावसायिक पद को भी ध्यान में रखा जाना अनिवार्य है। क्या है क्रीमी लेयर की अवधारणा?क्रीमी लेयर शब्द का प्रयोग ओबीसी समुदाय के उन लोगों के लिए किया जाता है जो आर्थिक और सामाजिक रूप से काफी समृद्ध हो चुके हैं। आरक्षण का लाभ इस वर्ग को न मिलकर समुदाय के उन गरीब...
प्रधानमंत्री बोले- LPG को लेकर पैनिक फैलाकर देश का बड़ा नुकसान कर रहे हैं कुछ लोग

प्रधानमंत्री बोले- LPG को लेकर पैनिक फैलाकर देश का बड़ा नुकसान कर रहे हैं कुछ लोग

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने भारत (India) में रसोई गैस (LPG) की स्थिति को लेकर दहशत फैलाने की कोशिश करने वालों पर निशाना साधते हुए गुरुवार को कहा कि वे न केवल जनता के सामने खुद को बेनकाब कर रहे हैं बल्कि देश को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हैं, जो एलपीजी को लेकर पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। वे अपना एजेंडा चलाना चाहते हैं और देश का बड़ा नुकसान कर रहे हैं। एनएक्सटी समिट को संबोधित करते हुए मोदी ने यह भी कहा कि पश्चिम एशिया में मौजूदा संकट से कोई भी देश अछूता नहीं है और सरकार भारत की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चत करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग मौजूदा हालात का फायदा उठाकर कुछ उत्पादों की कालाबाजारी करने की कोशिश कर रहे हैं और चेतावनी दी कि ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मोदी ने कहा, ''...
LPG सप्लाई ठप होने पर सरकार का B प्लान…? विकल्प के रूप में इन चीजों को दे रही बढ़ावा

LPG सप्लाई ठप होने पर सरकार का B प्लान…? विकल्प के रूप में इन चीजों को दे रही बढ़ावा

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट (West Asia Crisis) का असर भारत (India) की रसोई गैस (LPG) पर! सरकार ने घरेलू LPG बुकिंग के नियम बदले और कमर्शियल गैस (Commercial Gas) की आपूर्ति सीमित कर दी है। कालाबाजारी रोकने के उपाय और गैस संकट से निपटने का पूरा सरकारी प्लान यहां विस्तार से पढ़ें। हालिया वैश्विक भू-राजनीतिक तनावों ने एक बार फिर दुनिया भर में ऊर्जा सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) उपभोक्ता है और अपनी कुल खपत का लगभग 60% हिस्सा आयात करता है, जो मुख्य रूप से मध्य पूर्व के देशों से आता है। अगर वैश्विक सप्लाई चेन किसी कारणवश पूरी तरह ठप्प हो जाती है, तो यह भारत की रसोई से लेकर अर्थव्यवस्था तक पर सीधा असर डालेगा। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या भारत के पास कोई 'प्लान बी' है? आइए विस्तार से समझते हैं कि भारत के पास क्या विकल्प हैं औ...
राष्ट्रपति भवन ने ठुकराया TMC सांसदों का अनुरोध….मुर्मू से मिलने का मांगा था समय!

राष्ट्रपति भवन ने ठुकराया TMC सांसदों का अनुरोध….मुर्मू से मिलने का मांगा था समय!

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress-TMC) के सांसदों ने पश्चिम बंगाल सरकार (West Bengal Government) की कल्याणकारी पहलों की जानकारी देने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) से मिलने का समय मांगा था। हालांकि सूत्रों के अनुसार गुरुवार को राष्ट्रपति भवन ने 'समय की कमी' का हवाला देते हुए उनके इस अनुरोध को अस्वीकार कर दिया। यह घटनाक्रम उस विवाद के ठीक बाद सामने आया है, जिसमें शनिवार को राष्ट्रपति ने बागडोगरा हवाईअड्डे पर उनके स्वागत के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) या उनके किसी भी कैबिनेट मंत्री के उपस्थित न होने पर गहरी निराशा व्यक्त की थी। राष्ट्रपति वहां एक अंतरराष्ट्रीय आदिवासी सम्मेलन में भाग लेने पहुंची थीं। सूत्रों के मुताबिक, टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने 9 मार्च को राष्ट्रपति को पत्र लिखकर 12-15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के ल...