Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Month: February 2026

चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मिली मंजूरी, जिनमें पारिजात इंडस्ट्रीज और रोटोमैग एनर्टेक शामिल हैं

चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मिली मंजूरी, जिनमें पारिजात इंडस्ट्रीज और रोटोमैग एनर्टेक शामिल हैं

आर्थिक
नई दिल्ली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। पारिजात इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड, सीएसएम टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, एल्डिको इंफ्रास्ट्रक्चर एंड प्रॉपर्टीज लिमिटेड और रोटोमैग एनर्टेक लिमिटेड सहित चार कंपनियों को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लॉन्च करने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से मंजूरी मिल गई है। हाल ही में जारी एक अपडेट के अनुसार, इन सभी कंपनियों ने सितंबर से अक्टूबर के बीच सेबी के पास अपने ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल किए थे। इसके बाद, 28-30 जनवरी के बीच सेबी द्वारा टिप्पणियां प्राप्त हुईं, जिसे नियामक प्रक्रिया में मंजूरी के रूप में माना जाता है। पारिजात इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड ने 25 सितंबर 2025 को सेबी के समक्ष आईपीओ के कागजात दायर किए थे। कंपनी का प्रस्तावित आईपीओ 5 रुपये के फेस वैल्यू और 160 करोड़ रुपये के नए शेयरों के इश्यू के साथ-साथ 2.04 करोड़ शेयरों की बिक्री प्रस्ताव (ओएफएस)...
रायपुर में 50 हजार की हेरोइन के साथ एक अंतरराज्यीय अभियुक्त की गिरफ्तारी

रायपुर में 50 हजार की हेरोइन के साथ एक अंतरराज्यीय अभियुक्त की गिरफ्तारी

अपराध
रायपुर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। कबीर नगर पुलिस ने 50 हजार की हेरोइन (चिट्टा) के साथ पंजाब के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम अवतार सिंह उर्फ पवन (31 वर्ष) निवासी फिरोजपुर, पंजाब है। आरोपित के कब्जे से 8.53 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) व एक मोबाइल जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार है। थाना कबीर नगर क्षेत्र अंतर्गत बीएसयूपी कॉलोनी से अवैध रूप से नशीले पदार्थ की बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहे एक अंतरराज्यीय आरोपित को आज शनिवार को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपित के विरुद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 21/2026, धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि, नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीसीपी संदीप कुमार पटेल के नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में रायपुर पुलिस...
संत रविदास के संदेश पर चलकर समाज सेवा से बनेगा मजबूत राष्ट्र: नरेन्द्र सिंह तोमर

संत रविदास के संदेश पर चलकर समाज सेवा से बनेगा मजबूत राष्ट्र: नरेन्द्र सिंह तोमर

मध्य प्रदेश, राज्य
मुरैना, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि गुरु रविदास के जीवन, विचार और सामाजिक योगदान को स्मरण करने के लिए गुरु रविदास जयंती मनाई जाती है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि जाति अथवा सामाजिक स्थिति के किसी भी भेदभाव के बिना सभी मनुष्य समान हैं। संत रविदास के आध्यात्मिक भजन आज भी विश्वभर में लाखों लोगों को प्रेरणा प्रदान कर रहे हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाजसेवा से राष्ट्र निर्माण करें। विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने यह विचार शनिवार को मुरैना जिले के ग्राम इमलिया में संत रविदास जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम एवं अस्पृश्यता निवारण अवसर पर व्यक्त किए। इस दौरान उन्होंने 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले संत रविदास भवन की आधारशिला रखी। साथ ही आसपास की ग्राम पंचायतों के लिए कुल एक करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपये की लागत के विभिन्न निर्माण क...
रायपुर में स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज की नवधा भक्ति कथा का उद्घाटन

रायपुर में स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज की नवधा भक्ति कथा का उद्घाटन

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। श्री सीमेंट लिमिटेड द्वारा 31 जनवरी और 1 फरवरी 2026 को रायपुर में विश्व-प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज के मुखारविंद से दो-दिवसीय नवधा भक्ति कथा का सफलतापूर्वक शुभारंभ हुआ। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में विशाल संख्या में भक्तों और साधकों ने भाग लिया। नवधा भक्ति कथा का केंद्र नवविधा भक्ति है—भक्ति के नौ पवित्र रूप, जिन्हें भगवान राम ने रामायण में शबरी को और भक्त प्रह्लाद ने श्रीमद्भागवत में बताए हैं। इन भक्ति मार्गों में शामिल हैं: श्रवण (सुनना), कीर्तन (गान), स्मरण (स्मृति), सेवाश्रवण (सेवा), अर्चन (पूजा भाव), वंदन (नमन भाव), दास्य (सेवक भाव), सख्य (मित्र भाव) और आत्म-निवेदन (पूर्ण समर्पण का भाव)। ये मार्ग मनुष्य को सच्चे कर्म और अंतर्मन के समर्पण के माध्यम से आध्यात्मिक मुक्ति की ओर ले जाते हैं। नवधा भक्ति कथा को विस्तृत रूप से सम...
मुख्यमंत्री योगी से मिले ‘गोदान’ के निर्माता-निर्देशक विनोद चौधरी, फिल्म का ट्रेलर लॉन्च

मुख्यमंत्री योगी से मिले ‘गोदान’ के निर्माता-निर्देशक विनोद चौधरी, फिल्म का ट्रेलर लॉन्च

राष्ट्रीय
लखनऊ, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। निर्माता-निर्देशक विनोद चौधरी ने अपनी फिल्म ‘गोदान’ के संदर्भ में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की, जिसमें फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च किया गया। यह फिल्म गोमाता के संरक्षण, भारतीय संस्कृति में उसकी महत्वता और पंचगव्य विज्ञान को उजागर करेगी। विनोद चौधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में गो-रक्षा की दिशा में किए गए कार्यों के लिए योगी आदित्यनाथ का स्पष्ट विजन और नेतृत्व प्रमुख है। पिछले नौ वर्षों में प्रदेश में 7,500 से अधिक गो आश्रय स्थल बनाए गए हैं, और 12 लाख से अधिक निराश्रित गोवंश का संरक्षण किया गया है। फिल्म ‘गोदान’ 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसके द्वारा गायों के संरक्षण, भारतीय संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया जाएगा। चौधरी ने इस दौरान मुख्यमंत्री को फिल्म का उद्देश्य और सामाजिक संदेश भी बताया। मुख्यमंत्री ने वि...
तकनीकी खराबी के कारण मुख्यमंत्री की हेलीकॉप्टर यात्रा प्रभावित

तकनीकी खराबी के कारण मुख्यमंत्री की हेलीकॉप्टर यात्रा प्रभावित

छत्तीसगढ़, राज्य
नारायणपुर, 31 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से रायपुर लौटने से ठीक पहले आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी पाई गई। हालांकि समय पर समस्या का पता चलने से किसी भी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई और मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित रहे। स्थिति को देखते हुए प्रशासन द्वारा तत्काल बीएसएफ के हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई, जिसके माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सुरक्षित रूप से रायपुर रवाना किया गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री साय नारायणपुर जिले के दौरे पर विभिन्न शासकीय एवं विकास कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। सभी कार्यक्रमों के समापन के बाद जब वे रायपुर के लिए प्रस्थान करने वाले थे, तभी तकनीकी जांच के दौरान हेलीकॉप्टर में खराबी सामने आई। इसके बाद संबंधित तकनीकी टीम द्वारा हेलीक...
छत्तीसगढ़ के दर्रीटोला रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के दो डिब्बे पलटे, रेल मार्ग अस्थाई रूप से बाधित

छत्तीसगढ़ के दर्रीटोला रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के दो डिब्बे पलटे, रेल मार्ग अस्थाई रूप से बाधित

राष्ट्रीय
मनेन्द्रगढ़, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी जिले) में आज कोयले से लदी एक मालगाड़ी के दो डिब्बे अचानक पटरी से उतरकर पलट गए। यह घटना नागपुर चौकी क्षेत्र में हुई, जिसके कारण रेल मार्ग पर तीनों लाइनें पूरी तरह अवरुद्ध हो गईं। किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। यह हादसा एमसीबी जिले के दर्रीटोला रेलवे स्टेशन के पास दोपहर लगभग 12:00 बजे 952/17 से 952/19 के बीच लाइन नंबर 4 पर हुआ। इस घटना के चलते रेल यातायात प्रभावित हुआ है, और रेलवे प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मालगाड़ी (नंबर एसजीएनई 125) दर्रीटोला से टाइगर हिल्स की ओर जा रही थी। डिब्बे पलटने के कारण रेल मार्ग की तीनों लाइनें अवरुद्ध हो गई हैं, और पटरी से उतरे डिब्बों में भरा कोयला ट्रैक पर बिखर गया है। रेलवे ने प्रभावित लाइन पर ट्रेनों का आव...
छत्तीसगढ़ में धान खरीद की प्रक्रिया का समापन

छत्तीसगढ़ में धान खरीद की प्रक्रिया का समापन

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 31 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ में आज धान खरीद की प्रक्रिया का अंतिम दिन है। यह प्रक्रिया पिछले साल 15 नवंबर को प्रारंभ हुई थी। किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए ढाई महीने का समय दिया गया। जानकारी के अनुसार, जिन किसानों ने धान बेचने के लिए टोकन प्राप्त कर लिया है, वे आज अपने धान को उपार्जन केंद्रों में बेच सकेंगे। सरकारी सूत्रों का कहना है कि समर्थन मूल्य के अंतर्गत पूरी प्रक्रिया को सरल, सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाया गया, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ा। धान विक्रय के लिए टोकन ऑफलाइन तरीके से जारी किया गया था, फिर भी उपार्जन केंद्र में सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलती रहीं। यह स्पष्ट करता है कि डिजिटल प्रणाली के साथ-साथ उन किसानों के लिए भी प्रभावी वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जो ऑनलाइन प्रक्रियाओं से पूरी तरह परिचित न...