गरियाबंद में सांप्रदायिक हिंसा: मुख्य आरोपित गिरफ्तार, स्थिति तनावपूर्ण
रायपुर, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले की धर्मनगरी राजिम के dutikaiya गांव में रविवार रात को हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने बताया कि मुख्य आरोपित आरिफ को उसके दो साथियों सलीम और इमरान के साथ गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ ग्रामीणों के साथ मारपीट, चाकूबाजी और अशांति फैलाने के मामले में केस दर्ज किया गया है।
रायपुर आईजी और गरियाबंद एसपी मामले की सीधी निगरानी कर रहे हैं ताकि हिंसा के पीछे किसी बड़ी साजिश या उकसावे की जांच की जा सके। आरिफ हाल ही में मूर्ति खंडित करने के पुराने मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था और आरोपित किया गया है कि उसने गांव में आते ही पुनः मारपीट शुरू कर दी, जिससे स्थिति बिगड़ गई।
पुलिस ने हिंसा के बाद कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है...









