Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

आत्मनिर्भरता: राष्ट्र निर्माण का आधार – प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को आत्मनिर्भरता को राष्ट्र निर्माण का मूल आधार बताते हुए कहा कि आत्मनिर्भरता वह दीपक है, जो आत्मसम्मान और सामर्थ्य का मार्ग दिखाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार का केंद्रीय बजट देश के युवाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए संस्कृत का एक सुभाषित भी उद्धृत किया, “नाम्भोधिरर्थितामेति सदाम्भोभिश्च पूर्यते। आत्मा तु पात्रतां नेयः पात्रमायान्ति सम्पदः॥”
प्रधानमंत्री ने इस सुभाषित के माध्यम से यह संदेश दिया कि संपदा और अवसर उसी के पास आते हैं, जो स्वयं को योग्य बनाता है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों और बजट प्रावधानों का उद्देश्य युवाओं में क्षमता विकास, नवाचार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *