Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

इजराइल ने हिजबुल्लाह के आतंकवादी अली दाऊद अमिच को मार गिराया

तेल अवीव, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। इजराइली सुरक्षा बलों (आईडीएफ) ने हिजबुल्लाह के आतंकवादी अली दाऊद अमिच को मार गिराने का दावा किया है। आईडीएफ ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि अमिच रविवार को उसके हमले में मारा गया।


आईडीएफ की एक्स पोस्ट के अनुसार, हिजबुल्लाह के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट का डिवीजन हेड अली दाऊद अमिच दक्षिणी लेबनान के अल-द्वेयर इलाके में समूह के आतंकी ढांचे को फिर से खड़ा करने की कोशिश में लगा हुआ था। वह आईडीएफ के जवानों के खिलाफ आतंकी हमलों में भी शामिल था। वह इजराइल और लेबनान के बीच हुए समझौते का उल्लंघन भी कर रहा था। आईडीएफ के अनुसार, रविवार को हमलाकर अमिच को मौत के घाट उतार दिया गया।


उल्लेखनीय है कि हिजबुल्लाह लेबनान स्थित शिया मुस्लिम राजनीतिक दल और शक्तिशाली सशस्त्र संगठन है जिसकी स्थापना 1980 के दशक में लेबानी घर युद्ध के दौरान हुई थी। इसे ईरान से भारी वित्तीय सहायता, आधुनिक हथियार और प्रशिक्षण मिलता है। अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और खाड़ी सहयोग परिषद सहित कई देशों ने इसे आतंकवादी संगठन घोषित किया है। अनुमान है कि इसके पास वर्तमान में 25,000 रॉकेट और मिसाइलों का भंडार है। समूह में लगभग 40,000 से 50,000 सक्रिय लड़ाके और इतनी ही संख्या में रिजर्व बल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *