Thursday, April 30खबर जो असर करे |
Shadow

Month: February 2026

आईसीसी की पाकिस्तान को चेतावनी: भारत के मैच के बहिष्कार पर उठे सवाल

आईसीसी की पाकिस्तान को चेतावनी: भारत के मैच के बहिष्कार पर उठे सवाल

खेल
नई दिल्ली, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ मुकाबले से अलग रहने के पाकिस्तान के निर्णय पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कड़ा रुख अपनाया है। आईसीसी ने स्पष्ट किया है कि किसी वैश्विक टूर्नामेंट में चयनात्मक भागीदारी खेल की निष्पक्षता और प्रतिस्पर्धा के खिलाफ है और इसके दूरगामी प्रभाव हो सकते हैं। यह प्रतिक्रिया उस समय आई, जब पाकिस्तान सरकार ने टीम को टूर्नामेंट खेलने की अनुमति दी, लेकिन 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच में भाग न लेने की बात कही। इस निर्णय का आधिकारिक कारण अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। आईसीसी ने कहा कि उसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से औपचारिक सूचना का इंतजार है। परिषद ने अपने बयान में कहा कि उसके टूर्नामेंट समान शर्तों पर सभी टीमों की भागीदारी, निरंतरता और खेल भावना पर आधारित होते हैं। किसी एक मैच ...
अरिजीत सिंह का नया गाना ‘इश्क का फीवर’ रिलीज, फिल्म ‘ओ रोमियो’ की बुनियाद

अरिजीत सिंह का नया गाना ‘इश्क का फीवर’ रिलीज, फिल्म ‘ओ रोमियो’ की बुनियाद

मनोरंजन
दिल्ली, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपने तीखे और रोमांटिक अंदाज के साथ लौटने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म 'ओ रोमियो' 13 फरवरी को वैलेंटाइन वीक के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज ने किया है और इसे साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में पहली बार शाहिद कपूर की जोड़ी अभिनेत्री तृप्ति डिमरी के साथ बनी है।   फिल्म का नया गाना 'इश्क का फीवर' अब रिलीज कर दिया गया है, जिसमें शाहिद का स्टाइलिश और दीवाना-ए-इश्क अंदाज़ देखने को मिल रहा है। यह गाना टी-सीरीज़ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी हुआ है और रिलीज होते ही फैंस के बीच चर्चा में आ गया है। गाने में शाहिद और तृप्ति की फ्रेश केमिस्ट्री स्क्रीन पर खूब जच रही है। रोमांस के साथ हल्की जलन और जुनून का मिश्रण इस ...
इंदौर में दूषित पानी से हुई एक और मौत, मृतकों की संख्या 32 पहुंची

इंदौर में दूषित पानी से हुई एक और मौत, मृतकों की संख्या 32 पहुंची

राष्ट्रीय
इंदौर, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से फैलने वाली बीमारी के कारण एक और मरीज की मौत हो गई। एक महीने से अधिक समय से अस्पताल में भर्ती 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला मरीज का रविवार रात इलाज के दौरान निधन हो गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में दूषित पानी से मरने वालों की संख्या अब 32 हो गई है। जानकारी के अनुसार, भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से प्रभावित 65 वर्षीय अनिता कुशवाह की तबीयत पिछले महीने बिगड़ी थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 04 जनवरी से बॉम्बे हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था, जहाँ वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं। उनकी स्थिति गंभीर होने पर रविवार की रात उनकी मृत्यु हो गई। अनिता के बेटे नीलेश ने बताया कि उनकी मां को पहले से कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। वे 28 दिसंबर को उल्टी और दस्त के कारण अस्पताल में भर्ती हुई थीं। दो...
ग्लोबल बाजार में कमजोरी, एशियाई बाजारों में बिकवाली का दबाव

ग्लोबल बाजार में कमजोरी, एशियाई बाजारों में बिकवाली का दबाव

आर्थिक
नई दिल्ली, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। वहीं, यूरोपीय बाजार पिछले सत्र में मजबूती के साथ बंद हुए थे। एशियाई बाजार में आज गिरावट का रुख बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक कमजोरी के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.43 प्रतिशत टूट कर 6,939.03 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 225.21 अंक यानी 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,459.91 अंक के स्तर पर कारोबार का अंत किया। वहीं, डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 396.07 अंक यानी 0.81 प्रतिशत लुढ़क कर 48,496.40 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके विपरीत, यूरोपीय बाजार में पिछले सत...
छत्तीसगढ़ में आज विश्व वेटलैंड दिवस का उत्सव

छत्तीसगढ़ में आज विश्व वेटलैंड दिवस का उत्सव

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी आज सोमवार 2 फरवरी 2026 को विश्व वेटलैंड दिवस मनाया जाएगा। इस वर्ष की थीम ‘‘वेटलैंड्स और पारंपरिक ज्ञान - सांस्कृतिक विरासत का उत्सव’’ निर्धारित की गई है। इस थीम का उद्देश्य वेटलैंड्स और उनसे जुड़े स्थानीय समुदायों की सांस्कृतिक परंपराओं के महत्व को उजागर करना है। छत्तीसगढ़ राज्य वेटलैंड प्राधिकरण, राज्य में आर्द्रभूमियों (वेटलैंड्स) के संरक्षण, प्रबंधन और संवर्धन के लिए जिम्मेदार एक प्रमुख सरकारी निकाय है। इसने राज्य के 44 प्रमुख वेटलैंड्स को अधिसूचित किया है और बिलासपुर के कोपरा जलाशय को राज्य का पहला रामसर साइट घोषित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह प्राधिकरण छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 के तहत वर्ष 2030 तक 20 वेटलैंड्स को रामसर दर्जा दिलाने का लक्ष्य रख रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य वेटलैण्ड प्राधिकरण द्वारा राज...
छपरा के वीआईपी गली में होटल मैनेजर के भाई पर गोलीबारी

छपरा के वीआईपी गली में होटल मैनेजर के भाई पर गोलीबारी

अपराध
छपरा, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। बिहार में सारण जिले के छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के वीआईपी गली में एक युवक को हॉटेल मैनेजर के भाई पर अपराधियों द्वारा गोलीबारी की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना एक आपसी विवाद के चलते हुई। जानकारी के अनुसार, गोली युवक के बाएं जांघ में लगी है। घायल को तत्काल छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। घायल युवक की पहचान कोपा थाना क्षेत्र के बसडीला गांव निवासी स्वर्गीय सुभाष पांडेय के पुत्र अभिषेक कुमार पांडेय के रूप में हुई है। सदर अस्पताल में भर्ती अभिषेक के भाई एवं ललिता होटल के मैनेजर पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि वे दोनों भाई होटल में बैठे थे। इसी दौरान कोठेया निवासी रितिक सिंह और नैनी निवासी सोनू सिंह वहां पहुंचे और अभिषेक को जबर्दस्ती खींचकर गली में ले जाने लगे। जब पंकज ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, त...
मध्य प्रदेश में कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 10 फरवरी से, कक्षा 10वीं की परीक्षा 13 फरवरी से शुरू

मध्य प्रदेश में कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 10 फरवरी से, कक्षा 10वीं की परीक्षा 13 फरवरी से शुरू

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हायर सेकण्डरी (कक्षा 12वीं) की वार्षिक परीक्षा 10 फरवरी और हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) की वार्षिक परीक्षा 13 फरवरी से आरंभ हो रही हैं। मंडल ने इन दोनों बोर्ड परीक्षाओं के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं। जनसम्पर्क अधिकारी एसपी शुक्ल ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि हायर सेकण्डरी की परीक्षा 10 फरवरी से शुरू होकर 07 मार्च तक चलेगी, जबकि हाईस्कूल की परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित की जा रही है। परीक्षा नियमित तथा स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिए प्रात: 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रात: 8 बजे एवं परीक्षा कक्ष में प्रात: 8.30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा कक्ष में प्रात: 8.45 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाए...
संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू, पीएम 4 फरवरी को देंगे जवाब

संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू, पीएम 4 फरवरी को देंगे जवाब

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। संसद के दोनों सदनों में आज से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चार फरवरी को लोकसभा में चर्चा का उत्तर देंगे। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने पत्रकारों से बताया कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर तीन दिनों तक चर्चा होगी। इसके लिए कुल 18 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी 04 फरवरी को लोकसभा में चर्चा का जवाब देंगे। लोकसभा में आज केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेंगे, जिसका समर्थन सांसद तेजस्वी सूर्या करेंगे। इसके बाद विपक्ष के नेता राहुल गांधी चर्चा की शुरुआत करेंगे। उल्लेखनीय है कि लोकसभा में कल वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट पेश किया था।...
बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर-2’ की शानदार कमाई, 300 करोड़ क्लब में प्रवेश

बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर-2’ की शानदार कमाई, 300 करोड़ क्लब में प्रवेश

मनोरंजन
भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी बिजली दिखा रही है। 23 जनवरी को रिलीज हुई इस मल्टीस्टारर फिल्म की रफ्तार 10 दिन बाद भी थमने का नाम नहीं ले रही। वीकेंड पर फिल्म ने कमाई में जबरदस्त उछाल दर्ज किया है और कई नए रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। पहले हफ्ते में मजबूत पकड़ बनाने के बाद फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर फिर से जोरदार वापसी की। रिपोर्ट्स के अनुसार, 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को फिल्म ने 24.22 करोड़ की कमाई की, जबकि शनिवार (9वां दिन) का कलेक्शन 20.17 करोड़ रहा। इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 301.89 करोड़ तक पहुंच गया है। सिर्फ भारत ही नहीं, विदेशों में भी 'बॉर्डर 2' को दमदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। शुरुआती वीकडे में हल्की गिरावट के बाद फिल्म ने वीकेंड पर दोबारा जोर पकड़ा। वैश्विक स्तर पर फिल्म ...
विदेशमंत्री डॉ. जयशंकर की अमेरिका यात्रा: महत्वपूर्ण बैठक में भागीदारी

विदेशमंत्री डॉ. जयशंकर की अमेरिका यात्रा: महत्वपूर्ण बैठक में भागीदारी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज से लेकर 04 फरवरी तक अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे। इस यात्रा के दौरान, वह वाशिंगटन में आयोजित होने वाली 'क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्टीरियल' बैठक में हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस बैठक का उद्देश्य सप्लाई चेन की मजबूती, स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण, और महत्वपूर्ण खनिजों में रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है। इसके साथ ही, जयशंकर अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ सदस्यों के साथ भी बैठकें करेंगे।...