Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

विदेशमंत्री डॉ. जयशंकर की अमेरिका यात्रा: महत्वपूर्ण बैठक में भागीदारी

नई दिल्ली, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज से लेकर 04 फरवरी तक अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे। इस यात्रा के दौरान, वह वाशिंगटन में आयोजित होने वाली ‘क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्टीरियल’ बैठक में हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस बैठक का उद्देश्य सप्लाई चेन की मजबूती, स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण, और महत्वपूर्ण खनिजों में रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है। इसके साथ ही, जयशंकर अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ सदस्यों के साथ भी बैठकें करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *