Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

छपरा के वीआईपी गली में होटल मैनेजर के भाई पर गोलीबारी

छपरा, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। बिहार में सारण जिले के छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के वीआईपी गली में एक युवक को हॉटेल मैनेजर के भाई पर अपराधियों द्वारा गोलीबारी की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना एक आपसी विवाद के चलते हुई। जानकारी के अनुसार, गोली युवक के बाएं जांघ में लगी है। घायल को तत्काल छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। घायल युवक की पहचान कोपा थाना क्षेत्र के बसडीला गांव निवासी स्वर्गीय सुभाष पांडेय के पुत्र अभिषेक कुमार पांडेय के रूप में हुई है। सदर अस्पताल में भर्ती अभिषेक के भाई एवं ललिता होटल के मैनेजर पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि वे दोनों भाई होटल में बैठे थे। इसी दौरान कोठेया निवासी रितिक सिंह और नैनी निवासी सोनू सिंह वहां पहुंचे और अभिषेक को जबर्दस्ती खींचकर गली में ले जाने लगे। जब पंकज ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसी दौरान अपराधियों ने अभिषेक पर फायरिंग कर दी। एक गोली सीधे उसके बाएं जांघ में लग गई, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने दो राउंड फायरिंग की आवाज़ सुनी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सदर अस्पताल के डॉक्टर सुरेंद्र महतो के अनुसार, युवक के जांघ पर जख्म के निशान गोली लगने की पुष्टि कर रहे हैं। हालांकि सटीक स्थिति और शरीर के भीतर गोली की मौजूदगी का पता एक्स-रे रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। फिलहाल घायल की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही भगवान बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित का फर्द बयान दर्ज कर आगे की कार्यवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *