Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: December 29, 2025

MP: शहडोल के मंदिर में चोरी… पहले परिक्रमा और चरण वंदना… फिर उड़ाए 3 लाख के मुकुट

MP: शहडोल के मंदिर में चोरी… पहले परिक्रमा और चरण वंदना… फिर उड़ाए 3 लाख के मुकुट

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
शहडोल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शहडोल जिले (Shahdol district) में मंदिर में अजब-गजब चोरी (Strange theft) का मामला सामने आया है। यहां चोर भक्त बनकर मंदिर में पहुंचा और भगवान की प्रतिमाओं को प्रणाम कर प्रतिमाओं की परिक्रमा करने के बाद भगवान के तीन बड़े और तीन छोटे चांदी के मुकुट ले उड़ा। चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। चोरी करने से पहले चोर ने प्रतिमाओं की परिक्रमा की और चरण वंदना भी की। फुटेज में चोर की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि चोर लगभग 2 किलोग्राम चांदी के आभूषणों ओर मुकुट लेकर फरार हो गया, जिनकी अनुमानित कीमत 3 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है। इस सब में हैरानी की बात यह है कि चोर ने मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा से मुकुट चोरी नहीं किया। जिससे यह घटना और भी रहस्यमयी बन गई है। घटना की जानकारी मिलते ह...
नए साल 2026 में बदल जाएंगे कई नियम, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

नए साल 2026 में बदल जाएंगे कई नियम, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। साल 2025 अब अपने आखिरी दौर में है और नया साल 2026 आम लोगों के लिए कई बड़े बदलाव लेकर आने वाला है। सरकार की ओर से सैलरी (Salary), टैक्स (Taxes), बैंकिंग (Banking), EPFO और डिजिटल सुरक्षा से जुड़े नए नियम (Money Related New rules ) लागू किए जाने की तैयारी है। इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब, बचत और रोजमर्रा के खर्च पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि 2026 में कौन-कौन से बड़े वित्तीय बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरीनए साल में सरकारी कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी राहत 8वें वेतन आयोग के रूप में मिल सकती है। उम्मीद की जा रही है कि 1 जनवरी 2026 से 8वें वेतन आयोग को लागू किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी में 20 से 35 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे न सिर्फ कर्मचारियों बल्कि पेंशनर्स को भी फायदा मिलेगा। टैक्सपेयर्स क...
MP: सीहोर में डोनेटर ले जा रहा था युवक…. चलती बाइक में हुआ ब्लास्ट, पैरों के चीथड़े उड़े

MP: सीहोर में डोनेटर ले जा रहा था युवक…. चलती बाइक में हुआ ब्लास्ट, पैरों के चीथड़े उड़े

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
सीहोर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीहोर (Sehore) में चलती बाइक में दमाका (Explosion Moving Motorcycle) हो गया है। धमाका इतना भयानक था कि बाइक पर मौजूद शख्स के पैरों के चीथड़े उड़ गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। हादसे के बाद घटनास्थल पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक और गंभीर घायल युवक को देखकर ग्रामीणों ने ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही इछावर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। डेटोनेटर होने की आशंकाशुरुआती जांच में डेटोनेटर होने की ही आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक कुए में ब्लास्टिंग के लिए डेटोनेटर ले जा रहा था। विस्फोट के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर हादसे का सही कारण तलाश रही है। सीहोर जिले के इछावर आष्टा रोड पर स्थित रामनगर गांव के पास चलती बाइक में ...
West Bengal: हुमायूं कबीर का बेटा गिरफ्तार… पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारने का आरोप

West Bengal: हुमायूं कबीर का बेटा गिरफ्तार… पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारने का आरोप

राज्य, राष्ट्रीय
कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में बाबरी मस्जिद (Babri Masjid) की नींव रखने को लेकर सुर्खियों में आए हुमायूं कबीर (Humayun Kabir) के बेटे को कोलकाता में हिरासत लिया गया है। हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) पर अपने पिता की हिरासत में तैनात एक पुलिसवाले को थप्पड़ मारने का आरोप है। गौरतलब है कि जनता उन्नयन पार्टी के चेयरपरसन हुमायूं कबीर पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं। हुमायूं कबीर भरतपुर से टीएमसी के टिकट पर विधायक चुने गए थे। हालांकि मस्जिद की नींव डालने के बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया। कबीर की सुरक्षा में तैनात पुलिस कांस्टेबल ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है। क्या बोले हुमायूं कबीरपुलिस सूत्रों के मुताबिक आजाद पर पुलिसवाले को मारने और गाली देने का आरोप है। कांस्टेबल की शिकायत के बाद पुलिस ने आजाद के घर पहुंचकर कुछ देर तक पूछताछ की। इसके बाद उन्हे...