Tuesday, April 28खबर जो असर करे |
Shadow

Day: December 23, 2025

यूक्रेन ने रूस पर किए सिलसिलेवार हमले…ऑयल टर्मिनल-विमानों को बनाया निशाना

यूक्रेन ने रूस पर किए सिलसिलेवार हमले…ऑयल टर्मिनल-विमानों को बनाया निशाना

Uncategorized
कीव। यूक्रेन की सेना (Ukrainian Army) ने रूसी ( Russian) धरती पर सिलसिलेवार हमलों में तेल टर्मिनल (Oil terminal), पाइपलाइन, 2 खड़े हुए जेट लड़ाकू विमानों और 2 जहाजों को निशाना बनाया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। ये हमले रूसी युद्ध प्रयासों को बाधित करने और भय का माहौल पैदा करने के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा हैं। लगभग चार साल से जारी युद्ध के बाद, संख्या में कम यूक्रेनी सैनिक रूस की कहीं बड़ी सेना को रोकने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इन हमलों का उद्देश्य राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) के उस प्रयास को भी कमजोर करना है, जिसमें वह रूस को अमेरिकी नेतृत्व वाले शांति प्रयासों में सैन्य शक्ति की स्थिति से बातचीत करने वाले देश के रूप में चित्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। इन प्रयासों में अभी तक प्रमुख बिंदुओं पर कोई सफलता हासिल नहीं हुई है। सोमवार को मॉस्को मे...
इनाम के साथ फ्री एयर टिकट भी.. इच्छा से देश छोड़ने वाले प्रवासियों को ट्रंप प्रशासन का ऑफर

इनाम के साथ फ्री एयर टिकट भी.. इच्छा से देश छोड़ने वाले प्रवासियों को ट्रंप प्रशासन का ऑफर

Uncategorized
वाशिंगटन। अवैध प्रवासियों (Illegal immigrants) के खिलाफ सख्ती बरतने वाले डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन (Donald Trump administration) ने अब अपनी इच्छा से देश छोड़ने वाले लोगों को एक ऑफर दिया है। डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (Department of Homeland Security) ने ऐलान किया है कि बिना दस्तावेज के अमेरिका में रह रहे विदेशी अगर अपनी इच्छा से देश छोड़ते हैं तो उन्हें 3000 डॉलर दिए जाएंगे। साथ ही उन्हें अपने देश जाने के लिए फ्री एयर टिकट भी दिया जाएगा। डीएचएस की प्रेस रिलीज के मुताबिक 21 दिसंबर से पहले जो लोग सीबीपी होम मोबाइलल ऐप्लिकेशन में खुद से डिपोर्ट करने का ऑप्शन चुनेंगे उन्हें यह स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके अलावा आदेश में यह भी कहा गया है कि देश ना छोड़ पाने के लिए अगर कोई जुर्माना लगाया गया है तो वह भी माफ कर दिया जाएगा। होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने कहा कि पहले खुद से डि...
नए साल में बदल जाएगा GDP, खुदरा महंगाई, IIP मापने का तरीका… जानिए इसके फायदे?

नए साल में बदल जाएगा GDP, खुदरा महंगाई, IIP मापने का तरीका… जानिए इसके फायदे?

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने कहा है कि देश के प्रमुख व्यापक आर्थिक संकेतकों (Broad economic indicators), खुदरा मुद्रास्फीति (Retail inflation), जीडीपी (GDP) और औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (Industrial Production Index) की नई शृंखलाएं अगले वर्ष जारी की जाएंगी, जिनमें इनके आधार वर्ष बदले जाएंगे। मंत्रालय के अनुसार, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित खुदरा मुद्रास्फीति और राष्ट्रीय लेखा से संबंधित संशोधित आंकड़े फरवरी 2026 में जारी किए जाएंगे, जबकि औद्योगिक उत्पादन सूचकांक की नई शृंखला मई 2026 में प्रकाशित होगी। आधिकारिक बयान में बताया गया कि जीडीपी, सीपीआई और आईआईपी के आधार वर्ष में बदलाव को लेकर मंगलवार को एक परामर्श कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इससे पहले इसी विषय पर 26 नवंबर को मुंबई में पहली कार्यशाला का आयोजन किया गया था। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि खुदरा मुद्रा...
BJP ने ‘जी राम जी’ पर सोनिया गांधी के लेख को बताया ‘कोरी कल्पना की उड़ान’…

BJP ने ‘जी राम जी’ पर सोनिया गांधी के लेख को बताया ‘कोरी कल्पना की उड़ान’…

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। केंद्र की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party- BJP) ने सोमवार को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के ‘वीबी-जी-राम जी अधिनियम’ ('VB-G-Ram Ji Act') के बारे में किए गए दावों को “राजनीतिक कल्पना की उड़ान” करार दिया और आरोप लगाया कि कानून के खिलाफ उनके तर्क गलत व्याख्याओं, चुनिंदा स्मृति और सरासर झूठ पर आधारित हैं। मनरेगा की जगह लेने वाले ‘विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण’ (VB G RAM G) विधेयक रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिलने के साथ एक अधिनियम बन गया। संसद ने पिछले सप्ताह अपने शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा दोनों में विपक्ष के जोरदार विरोध के बीच विधेयक पारित किया था। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने एक अंग्रेजी अखबार में लेख लिखकर आरोप लगाया था कि मोदी सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग...
Delhi: वजीराबाद फ्लाईओवर पर कार में लगी आग, धू-धू कर जली…. अंदर लॉक हुए शख्स की ऐसे बची जान

Delhi: वजीराबाद फ्लाईओवर पर कार में लगी आग, धू-धू कर जली…. अंदर लॉक हुए शख्स की ऐसे बची जान

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) के व्यस्त वजीराबाद फ्लाईओवर (Wazirabad Flyover) पर रविवार शाम को एक चलती कार में अचानक आग (Car Catches Fire driving) लग गई। इससे कार का सेंट्रल लॉक (Central lock) जाम हो गया। इस वजह से ड्राइव कर रहा शख्स कार में ही फंस गया। हालांकि ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने बहादुरी दिखाते हुए कार का शीशा तोड़ा और चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस ने पास ही खड़े एमसीडी के पानी के टैंकर की मदद से आग पर काबू पाया। दिल्ली के वजीराबाद फ्लाईओवर पर रविवार शाम कार में आग लग गई। ट्रैफिक पुलिस ने जलती हुई कार में फंसे चालक को सुरक्षित निकाल लिया। इस दौरान एमसीडी के टैंकर से आग पर काबू भी पा लिय गया। इस दौरान ट्रैफिक भी बाधित रहा। तिमारपुर ट्रैफिक सर्किल इंस्पेक्टर संतोष गुप्ता रविवार शाम को वजीराबाद फ्लाईओवर के पास ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान बुराड़ी से मजनू का टीला क...
Bangladesh: खतरे में यूनुस सरकार… इंकलाब मंच ने दी आंदोलन की चेतावनी

Bangladesh: खतरे में यूनुस सरकार… इंकलाब मंच ने दी आंदोलन की चेतावनी

Uncategorized
ढाका। मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस (Muhammad Yunus) की अगुवाई वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार (Bangladesh's Interim Government) पर भी खतरा मंडरा रहा है। खबर है कि इस सरकार को स्थापित करने में मदद करने वाला इंकलाब मंच (Inquilab Manch) इसे हटाने के लिए आंदोलन शुरू कर सकता है। हालांकि, अभी अंतिम फैसला लिया जाना बाकी है। संगठन के प्रवक्ता उस्मान हादी (Usman Hadi) की मौत के बाद हत्यारे को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं। इंकलाब मंच ने फिर से विरोध प्रदर्शन शुरू करने की बात कही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह चेतावनी रविवार को दी गए गे 24 घंटे के अल्टीमेटम के बाद आई है। उस अल्टीमेटम के बाद भी पुलिस की तरफ से कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की गई थी। इंकलाब मंच के पदाधिकारी अब्दुल्ला अल जाबर ने कहा, 'आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर गृह सलाहकार या संबंधित अधिकारियों की तरफ से कोई प्रत्यक्ष कदम लिए बगैर डेडलाइन ...
बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में बड़े बदलाव…. कप्तान भी हुआ बाहर

बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में बड़े बदलाव…. कप्तान भी हुआ बाहर

Uncategorized
सिडनी। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच (Boxing Day Test match) के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम (Australian team) का ऐलान हो गया है। इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की एशेज सीरीज (Ashes Series) के चौथे टेस्ट मैच से कप्तान ही बाहर हो गए हैं। तीसरे टेस्ट मैच में कप्तानी करने वाले पैट कमिंस (Pat Cummins) चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम का हिस्सा नहीं होंगे। उनके अलावा स्पिनर नाथन लियोन भी 15 सदस्यीय टीम से बाहर हैं। 3 मैचों को जीतकर सीरीज पर कब्जा कर चुकी ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए अब कप्तान का बाहर कोई चिंता का कारण नहीं है, क्योंकि वे पहले दो टेस्ट मैचों में भी ऑस्ट्रेलिया के लिए नहीं खेले थे। उनकी जगह स्टीव स्मिथ कप्तानी करेंगे। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए 15 सदस्यों वाली टीम की घोषणा की है, जिसमें कप्तान पैट कमिंस और अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन को शामिल नहीं किया गया ह...
चुनावी हलचल वाला रहेगा 2026…., 4 राज्यों और राज्यसभा की 75 सीटों पर होंगे चुनाव

चुनावी हलचल वाला रहेगा 2026…., 4 राज्यों और राज्यसभा की 75 सीटों पर होंगे चुनाव

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। नए साल 2026 (New Year 2026) चुनावी हलचल (Electoral Activity) से भरा होने वाला है। 2026 में संसद (Parliament) के ऊपरी सदन में भी बड़ा परिवर्तन हो सकता है। अगले साल जहां पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु औऱ असम में विधानसभा के चुनाव (Assembly elections) होने हैं तो वहीं राज्यसभा में भी लगभग 75 सीटों पर चुनाव होने हैं। ये सीटें अप्रैल, जून और नवंबर में खाली होने वाली हैं। इसके बाद देखना होगा कि राज्यसभा में एनडीए और इंडिया गठबंधन का क्या समीकरण बनता है। आने वाले समय में बिहार से पांच और उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटें खाली हो जाएंगी। इसके अलावा महाराष्ट्र, झारखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल औऱ तमिलनाडु के साथ कई पूर्वोत्तर के राज्यों की सीटें भी खाली होने वाली हैं। इन दिग्गज नेताओं को खत्म हो रहा कार्यकाल2026 में राज्यसभा चुनाव का बड़ा महत्व होने वाला है। इससे ही संसद का ...