ओडिशा में विधायकों की बल्ले-बल्ले, अब 3.45 लाख मिलेगा वेतन
भुवनेश्वर । हाल ही में ओडिशा के विधायकों के वेतन और भत्तों में तिगुनी बढ़ोतरी के बाद बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल बीते 9 दिसंबर को शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन ओडिशा विधानसभा ने सर्वसम्मति से चार विधेयक पारित किए थे, जो विधायकों की वेतन बढ़ोतरी को मंजूरी देता है। नए प्रावधानों के तहत, विधायक का कुल मासिक पैकेज पहले के 1.11 लाख रुपये से बढ़ाकर 3.45 लाख रुपये कर दिया गया है। इस कदम की सोशल मीडिया पर लोगों ने और कई दलों ने कड़ी आलोचना की है और सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर जनता के बजाय विधायकों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया।विरोध करने वालों दलों ने तर्क देते हुए कहा है कि 2024-25 में राज्य की प्रति व्यक्ति वार्षिक आय करीब 1.83 लाख रुपये है। वहीं संबंधित विधेयकों को मंजूरी मिल जाने की स्थिति में मुख्यमंत्री को 3.74 लाख रुपये का मासिक वेतन और भत्ता मिलेगा। वहीं उपमुख्यमंत्री को करीब 3....









