Tuesday, April 28खबर जो असर करे |
Shadow

Month: December 2025

Rajasthan: दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे पर भिड़ंत के बाद पिकअप में लगी आग, 3 लोग जिंदा जले

Rajasthan: दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे पर भिड़ंत के बाद पिकअप में लगी आग, 3 लोग जिंदा जले

राज्य, राष्ट्रीय
अलवर। राजस्थान (Rajasthan) के अलवर (Alwar) में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) पर बुधवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे (Terrible Road Accident) में 3 लोग जिंदा जलकर मर गए, जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है। मृतकों की अभी पहचान नहीं सकी है। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा बेहद दर्दनाक था। जानकारी के अनुसार, बुधवार तड़के दिल्ली से जयपुर की और जा रही एक पिकअप गाड़ी दूसरे वाहन से जा टकराई। इसके बाद देखते ही देखते पिकअप में आग लग गई। गाड़ी में बैठे लोगों को निकालने का प्रयास किया गया लेकिन सब बेकार गया। पिकअप गाड़ी में सवार तीनों लोग जिंदा जल गए। भीषण सड़क हादसे में पिकअप ड्राइवर भी गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दि...
Uttarakhand: धर्म स्वतंत्रता संशोधन बिल को नहीं मिली मंजूरी, राज्यपाल ने सरकार को लौटाया

Uttarakhand: धर्म स्वतंत्रता संशोधन बिल को नहीं मिली मंजूरी, राज्यपाल ने सरकार को लौटाया

राज्य, राष्ट्रीय
देहरादून। जबरन धर्मांतरण (Forced conversion) पर सजा का प्रावधान बढ़ाने से जुड़े उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक 2025 (Uttarakhand Freedom of Religion (Amendment) Bill 2025) को लोकभवन से मंजूरी नहीं मिल पाई है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) (Governor Lieutenant General Gurmeet Singh) ने इस विधेयक को पुनर्विचार के संदेश के साथ सरकार को लौटा दिया है। सूत्रों के अनुसार लोकभवन ने विधेयक के ड्राफ्ट में तकनीकी गलतियों के कारण यह कदम उठाया है। विधायी विभाग को मंगलवार को ही विधेयक प्राप्त हुआ। धामी सरकार के इस महत्वाकांक्षी विधेयक को लागू करने के लिए अब केवल दो ही रास्ते हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार अब या तो सरकार अध्यादेश लाकर इसे लागू करे या अगले विधानसभा सत्र में इसे दोबारा पारित कराना पड़ेगा। राज्य सरकार ने वर्ष 2018 में उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) विधेय...
ब्राजील में भीषण तूफान का कहर…. गुआइबा में धराशायी हुई ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’

ब्राजील में भीषण तूफान का कहर…. गुआइबा में धराशायी हुई ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’

Uncategorized
गुआइबा। ब्राजील (Brazil) के गुआइबा शहर (Guaíba city) में भीषण तूफान (Severe Storm) ने हवन मेगास्टोर (Havan Megastore) के बाहर खड़ी 24 मीटर ऊंची स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी (Statue of Liberty) को गिरा दिया। इसे 2020 में स्थापित किया गया था। यह मूर्ति 11 मीटर ऊंचे कंक्रीट के आधार पर खड़ी थी, जो तूफान के बाद भी पूरी तरह सुरक्षित रहा। ब्राजील की सिविल डिफेंस अथॉरिटी के अनुसार, तूफान में हवा की गति 90 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे यह विशाल संरचना धीरे-धीरे झुकती हुई पार्किंग लॉट में गिर जाती है। गनीमत रही कि स्टोर कर्मचारियों ने तूफान बढ़ने पर तुरंत पार्क की गई गाड़ियों को हटा लिया, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। गुआइबा के मेयर मार्सेलो मारानाता ने घटना के बाद कहा कि सोमवार दोपहर को शहर में 80 मील प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवा ...
West Bengal: मेसी इवेंट विवाद के बाद ममता बनर्जी के करीबी मंत्री ने दिया इस्तीफा

West Bengal: मेसी इवेंट विवाद के बाद ममता बनर्जी के करीबी मंत्री ने दिया इस्तीफा

राज्य, राष्ट्रीय
कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) के खेल मंत्री अरूप बिस्वास (Sports Minister Arup Biswas) ने मेसी इवेंट विवाद (Messi event controversy) में इस्तीफा दे दिया है। सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (Ruling Trinamool Congress- TMC) के वरिष्ठ नेता कुणाल घोष के मुताबिक खेल मंत्री ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर उनसे खेल मंत्रालय की जिम्मेदारियों से मुक्त करने का अनुरोध किया है। बिस्वास ने राज्य सरकार द्वारा कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में लियोनेल मेसी के GOAT टूर कार्यक्रम के दौरान हुई अराजक घटनाओं की जांच के आदेश के बाद इस्तीफा दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लिखे हस्तलिखित पत्र में बिस्वास ने कहा कि वे घटना की "स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच" सुनिश्चित करने के लिए पद छोड़ रहे हैं। मंत्री को इस अराजकता के लिए काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। अब सीएम खुद इस मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभा...
Ind vs SA: चौथा T-20 आज लखनऊ में… टीम इंडिया रच सकती है नया इतिहास

Ind vs SA: चौथा T-20 आज लखनऊ में… टीम इंडिया रच सकती है नया इतिहास

Uncategorized
नई दिल्ली। टीम इंडिया (Team India) आज जब साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20 series) के चौथे मुकाबले में उतरेगी तो एक नया इतिहास लिखना चाहेगी। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Ekana Cricket Stadium) में सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी बुधवार 17 दिसंबर को खेला जाना है। टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे है। अगर इस मैच को भारतीय टीम जीतने में सफल होती है तो सीरीज भी अपने नाम कर लेगी। इसी के साथ एक नया इतिहास लिखा जाएगा। पांच मैचों की टी20 सीरीज अभी तक साउथ अफ्रीका (South Africa) की टीम हारी नहीं है, लेकिन अब ऐसा हो सकता है। या तो लखनऊ में या फिर 19 दिसंबर को अहमदाबाद में ऐसा होने की पूरी संभावना है। दरअसल, साउथ अफ्रीका ने अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में अभी तक सिर्फ दो बार पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली है। इनमें से एक बा...
Ujjain: बच्ची से हैवानियत करने वाले आरोपी रियाज का पुलिस ने निकाला जुलूस

Ujjain: बच्ची से हैवानियत करने वाले आरोपी रियाज का पुलिस ने निकाला जुलूस

राज्य, राष्ट्रीय
उज्जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन जिले (Ujjain district) के खाचरोद तहसील (Khachrod tehsil) के एक गांव में दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम रहने के बाद 9 साल की बच्ची की हत्या करने के आरोपी रियाज खान का पुलिस ने मंगलवार को सड़क पर जुलूस निकाला। इस दौरान आम लोगों के साथ पुलिसकर्मियों में भी भारी आक्रोश देखने को मिला। आरोपी रियाज खान को पुलिस जब सड़क पर लेकर चल रही थी तो वह लंगड़ाता दिखा। इस बीच वकीलों ने भी आरोपी का केस नहीं लड़ने का फैसला किया है। रियाज खान के लंगड़ाने के बारे में पूछे जाने पर पुलिस ने बताया कि आरोपी को घटनास्थल का मौका मुआयना कराने के लिए ले जाया गया था। इस दौरान उसने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की थी, जिससे उसके पैर में चोट लग गई थी। आरोपी को सड़क पर जुलूस निकालने के दौरान के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। बता दें कि 9 साल की बच्ची नानी के घर छुट्टी मनान...
MP में अस्थायी पद होंगे स्थायी, मोहन कैबिनेट ने सेवा भर्ती नियमों में बदलाव को दी मंजूरी

MP में अस्थायी पद होंगे स्थायी, मोहन कैबिनेट ने सेवा भर्ती नियमों में बदलाव को दी मंजूरी

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) ने विभिन्न परियोजनाओं के डूब प्रभावितों के लिए राहतों का ऐलान करते हुए राज्य की कर्मचारी व्यवस्था में बड़ा सुधार करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक (Cabinet meeting) में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में स्वीकृत स्थाई और अस्थाई पदों में भेदभाव को समाप्त करने से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दी है। कैबिनेट ने अस्थाई पदों को स्थाई में बदलने के लिए सेवा भर्ती नियम में जरूरी प्रावधान करने पर भी मुहर लगाई है। कैबिनेट ने अपर नर्मदा परियोजना, राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना और बसानिया बहुउद्देशीय परियोजना के डूब प्रभावितों के लिए 1,782 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज को मंजूरी दी। डूब प्रभावितों के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) में प्रावधान किए गए 1656 करोड़ रुप...
MP: भारी विरोध के बाद उज्जैन सिंहस्थ लैंड पूलिंग योजना निरस्त, आदेश जारी

MP: भारी विरोध के बाद उज्जैन सिंहस्थ लैंड पूलिंग योजना निरस्त, आदेश जारी

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) ने मंगलवार को उज्जैन में सिंहस्थ (कुंभ मेले) (Ujjain Simhastha (Kumbh Mela) के लिए लाई गई लैंड पूलिंग योजना (Land pooling scheme) को पूरी तरह से निरस्त कर दिया। सरकार की ओर से इस संबंध में एक आदेश जारी किया गया है। मध्य प्रदेश सरकार ने यह फैसला भारतीय किसान संघ (बीकेएस) की लगातार मांग और 26 दिसंबर से फिर से आंदोलन की चेतावनी के बाद लिया। उज्जैन उत्तर से सत्तारूढ़ भाजपा विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा (MLA Anil Jain Kaluheda) ने भी मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) को पत्र लिखकर योजना को किसान हित में निरस्त करने की मांग की थी और किसानों के आंदोलन में शामिल होने की मजबूरी जताई थी। अगला सिंहस्थ मेला 2028 में आयोजित किया जाएगा। इसे देखते हुए मोहन यादव सरकार ने स्थायी निर्माण के लिए किसानों की जमीन हासिल करने की यह नीति शुरू...
जब धर्मेंद्र ने प्यार के चक्‍कर में एक दिन में पी ली थी 12 बोतल बीयर

जब धर्मेंद्र ने प्यार के चक्‍कर में एक दिन में पी ली थी 12 बोतल बीयर

मनोरंजन
मुंबई। हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र (Dharmendra) ने आज 24 नवंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया है. एक्टर आगामी 8 दिसंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ने के चलते उनका निधन हो गया. दिग्गज अभिनेता ने छह दशक तक सिनेमा पर राज किया था. वह अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी मस्ती भरी पर्सनल लाइफ से भी खूब चर्चा में रहते थे. धर्मेंद्र इतने जिंदादिल इंसान थे कि उन्होंने अपनी पहली कमाई से शराब का सेवन किया था. एक्टर ने जवानी के दिनों में भी शराब को अपना दोस्त बना लिया था और उनके पीने की कोई हद नहीं थी. एक दफा तो एक्टर ने एक दिन 12 बीयर की बोतल पी ली थी.जिंदगी पर क्या बोले थे धर्मेंद्रएक दफा एक्टर इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि एक समय में शराब की लत ने उन पर कब्जा कर लिया था. उन्होंने बताया था कि नशे में उन्होंने अपने पिता का कॉलर तक भी पकड़ लिया था, जिसका उन्हें मरते दम तक ...
ममता बनर्जी से VHP की मांग, हुमायूं कबीर के खिलाफ एक्शन लीजिए

ममता बनर्जी से VHP की मांग, हुमायूं कबीर के खिलाफ एक्शन लीजिए

राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर मस्जिद की नींव डाले जाने के बाद विश्व हिंदू परिषद (VHP) की प्रतिक्रिया सामने आई है। VHP ने सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चिट्ठी लिखकर कहा है कि मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर मस्जिद का निर्माण करना भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध है। वहीं संगठन ने पश्चिम बंगाल सरकार से निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश देने की अपील भी की है। विहिप के अध्यक्ष आलोक कुमार ने ममता बनर्जी को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि बाबर के नाम पर मस्जिद का नाम रखने का प्रस्तावित कदम हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने वाला कदम है और इसका सीधा संबंध धार्मिक शत्रुता को बढ़ावा देने से है। विहिप नेता ने कहा, "बाबर का नाम ऐतिहासिक रूप से हिंदू धार्मिक स्थलों के विध्वंस से जुड़ा हुआ है। उसके नाम पर ...