Tuesday, September 15खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

मौलाना मदनी बोले- गाय को दिया जाए राष्ट्रीय पशु का दर्जा….इससे मॉब लिंचिंग व हिंसा रुकेगी

मौलाना मदनी बोले- गाय को दिया जाए राष्ट्रीय पशु का दर्जा….इससे मॉब लिंचिंग व हिंसा रुकेगी

राज्य, राष्ट्रीय
सहारनपुर। जमीयत उलमा-ए-हिंद (Jamiat Ulama-e-Hind) के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी (Maulana Arshad Madani) ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा, इससे गाय के नाम पर होने वाली मॉब लिंचिंग और हिंसा (Mob lynching and violence) पर रोक लग सकती है। सरकार गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने से क्यों बच रही है, यह बड़ा सवाल है। मदनी ने कहा, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने पर मुसलमानों को कोई आपत्ति नहीं होगी, बल्कि उन्हें खुशी होगी कि समाज में नफरत और तनाव कम होगा। मदनी ने कहा कि गाय के मुद्दे को राजनीतिक और भावनात्मक हथियार बना दिया गया है।...
रोम से स्वदेश रवाना हुए PM मोदी…. अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करेगा 5 देशों का दौरा

रोम से स्वदेश रवाना हुए PM मोदी…. अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करेगा 5 देशों का दौरा

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
रोम (इटली)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने अपने पांच देशों के आधिकारिक दौरे को पूरा करते हुए बुधवार को इटली (Italy) के रोम (Rome) से भारत के लिए प्रस्थान किया। यह दौरा भारत की वैश्विक कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इटली यात्रा में रिश्तों को मिली नई मजबूतीप्रधानमंत्री मोदी ने अपनी इटली यात्रा को बेहद सफल बताते हुए कहा कि उनकी चर्चा इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर केंद्रित रही। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि भारत और इटली ने अपने संबंधों को स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप तक पहुंचाने का निर्णय लिया है, जिससे आने वाले समय में दोनों देशों के सहयोग को नई गति मिलेगी। पीएम मोदी ने इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटेरेला से मुलाकात कर व्यापार, निवेश, संस्कृ...
PM मोदी आज लेंगे कैबिनेट मीटिंग, फेरबदल की अटकलों के बीच लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

PM मोदी आज लेंगे कैबिनेट मीटिंग, फेरबदल की अटकलों के बीच लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। पांच देशों के दौरे से वापस आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) गुरुवार को कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बैठक में विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज, लिए गए प्रमुख निर्णयों और उनके नतीजों तथा भविष्य की योजनाओं सहित अन्य विषयों पर चर्चा होगी। पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और अन्य राज्य मंत्रियों को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच, यह इस वर्ष कैबिनेट की पहली पूर्ण बैठक होगी। सूत्रों ने बताया कि बैठक में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के कामकाज, हाल के दिनों में लिए गए प्रमुख निर्णयों और उनके परिणामों, तथा भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। विभिन्न सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के अलग-अलग पहलुओं, उन्हें अधिकतम ...
MP: कॉल रिकॉर्ड खोलेंगे ट्विशा शर्मा की मौत का राज? 46 मोबाइल नंबर जांच के घेरे में

MP: कॉल रिकॉर्ड खोलेंगे ट्विशा शर्मा की मौत का राज? 46 मोबाइल नंबर जांच के घेरे में

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। भोपाल की ट्विशा शर्मा (Twisha Sharma) की मौत से जुड़े मामले में बुधवार को कई अहम घटनाएं सामने आईं. एक तरफ अदालत ने दोबारा पोस्टमार्टम (Post mortem) कराने की याचिका स्वीकार करने से इनकार कर दिया, वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के लिए औपचारिक पत्र भेजेगी. 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा मॉडलिंग और एक्टिंग से जुड़ी थीं, 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में स्थित अपने ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई थीं. परिजनों ने आरोप लगाया है कि विवाह के बाद से उन्हें दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था और मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था. 46 मोबाइल नंबरों के कॉल डिटेल सुरक्षित रखने की मांगइस बीच परिवार ने 46 मोबाइल नंबरों के क...
राज्य का कर्तव्य केवल अपराधी पर मुकदमा चलाने तक ही सीमित नहीं: हाईकोर्ट

राज्य का कर्तव्य केवल अपराधी पर मुकदमा चलाने तक ही सीमित नहीं: हाईकोर्ट

राज्य, राष्ट्रीय
प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार के अधिकारियों द्वारा एसिड हमले के मामलों को ‘हल्के और लापरवाही से’ निपटाने और एसिड हमले के पीड़ितों के मुआवजे, पुनर्वास और दीर्घकालिक सहायता के लिए एक व्यापक नीति तैयार न करने पर अपनी कड़ी नाराजगी व्यक्त की। न्यायमूर्ति सरल श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद की खंडपीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस मुद्दे को समयबद्ध और प्रभावी तरीके से हल करने के लिए उच्चतम प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस प्रयास न करने पर कड़ी आपत्ति जताई। इस बात को ध्यान में रखते हुए, खंडपीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव (गृह) और प्रमुख सचिव (महिला एवं बाल कल्याण विभाग) को 25 मई को तलब किया, साथ ही उन्हें निर्देश भी दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि राज्य द्वारा एसिड हमले के पीड़ितों के मुआवजे, पुनर्वास और दीर्घकालिक सहायता के लिए प्रस्तावित ठोस नीतिगत ढांचा; चिकित्सा उप...
जदयू के विधायक पप्पू पांडेय को जमीन कब्जा मामले में 27 मई तक मिली राहत

जदयू के विधायक पप्पू पांडेय को जमीन कब्जा मामले में 27 मई तक मिली राहत

राज्य, राष्ट्रीय
गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले में चर्चित 16 एकड़ जमीन कब्जा मामले में मंगलवार को व्यवहार न्यायालय स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे-3) सह एमपी-एमएलए की विशेष अदालत ने कुचायकोट से जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय को राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर लगी रोक को 27 मई तक बरकरार रखा है। वहीं, इस मामले में नामजद अन्य आरोपितों सतीश पांडेय और चार्टर्ड अकाउंटेंट राहुल तिवारी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। यह मामला कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में 16 एकड़ जमीन पर कथित अवैध कब्जे से जुड़ा है, जो पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जमीन पर जबरन कब्जा करने के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। मामले में यह भी आरोप लगाया गया है कि कथित भू-माफियाओं को विधायक पप्पू पांडेय, उनके भाई सतीश पांडेय और सीए राहुल तिवारी का संरक्ष...
कौशल प्रशिक्षण से बढ़ रहा बेटियों का आत्मविश्वास, आत्मनिर्भर जीवन की ओर बढ़ रहे कदम

कौशल प्रशिक्षण से बढ़ रहा बेटियों का आत्मविश्वास, आत्मनिर्भर जीवन की ओर बढ़ रहे कदम

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
भोपाल! प्रदेश की बेटियां अब आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं। कौशल विकास एवं रोजगार विभाग की योजनाएं उन्हें कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार के बेहतर अवसर दे रही हैं। यही कारण है कि बड़ी संख्या में महिलाएं अब तकनीकी और औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़ रही हैं। कौशल प्रशिक्षण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। इससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है। प्रदेश में 934 आईटीआई हैं। इनमें 290 शासकीय और 644 निजी आईटीआई शामिल हैं। इन संस्थानों में युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुसार कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सत्र 2025 में शासकीय आईटीआई में 94.55 प्रतिशत प्रवेश हुआ। यह अब तक का सर्वाधिक प्रवेश प्रतिशत है। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए शासकीय आईटीआई में 35 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। इसका अच्छा परिणाम दिखाई दे रहा है। प्रदेश की आईटीआई में वर्तमान ...
दिल्ली में विदेशों मेहमानों के काफिलों में कारों की संख्या होगी कम…PM मोदी की अपील का असर

दिल्ली में विदेशों मेहमानों के काफिलों में कारों की संख्या होगी कम…PM मोदी की अपील का असर

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की पेट्रोल-डीजल-ऊर्जा बचाने की अपील (Save Petrol, Diesel and Energy) का अगले सप्ताह से राजधानी में शुरू हो रहे दो समिट पर भी असर पड़ेगा। दोनों समिट के दौरान विदेशी मेहमानों (Foreign guests.) के काफिलों में गाड़ियों की कटौती की जाएगी। दिल्ली पुलिस मुख्यालय की ओर से सुरक्षा यूनिट, ट्रैफिक यूनिट व नई दिल्ली जिला पुलिस को काफिलों में गाड़ियां कम करने का आदेश जारी किया गया है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विदेशी मेहमानों व वीआईपी के काफिलों में चलने वाली गाड़ियों में 10 से 15 फीसदी गाड़ियां कम की जा सकती हैं। इसके बावजूद सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। विदेशी वीआईपी व अन्य की सुरक्षा में पुलिसकर्मी उतने ही तैनात किए जाएंगे जितने की जरूरत होती है। एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस क...
समुद्र में फंसा रूसी तेल खरीद सकेगा भारत…. चुकानी होगी ऊंची कीमत

समुद्र में फंसा रूसी तेल खरीद सकेगा भारत…. चुकानी होगी ऊंची कीमत

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दुनियाभर में तेल (Oil) की ऊंची कीमतों (Higher-Prices) से निपटने के लिए अमेरिका (America) ने रूसी तेल (Russian Oil) खरीदने की मंजूरी एक महीने और बढ़ा दी है। अमेरिका के वित्त विभाग के दस्तावेजों के मुताबिक, यह अनुमति उन रूसी पेट्रोलियम उत्पादों (Russian Petroleum Products) पर लागू होगी, जो इस समय जहाजों पर लादे जा चुके हैं। अमेरिका के इस कदम से भारत सहित अन्य देशों को समुद्र में फंसे रूसी तेल खरीदने की अनुमति मिलेगी, लेकिन इसके लिए ऊंची कीमत चुकानी होगी। एक न्यूज के मुताबिक, वर्तमान में दुनियाभर के समुद्रों में करीब 12.4 करोड़ बैरल रूसी तेल मौजूद है। रूसी तेल से आपूर्ति जरूर बढ़ेगी, लेकिन कीमतों पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। समुद्रों में रूस का 12 करोड़ बैरल तेल मौजूद है, लेकिन यह तेल की महज एक दिन की वैश्विक मांग (10.4 करोड़ प्रतिदिन) से कम है। डच बैंक आईएनजी में कमोडिटीज स्ट...
सेवाओं को आसान बना रहा EPFO….. अगले माह से शुरू करेगा व्हाट्सएप का इस्तेमाल

सेवाओं को आसान बना रहा EPFO….. अगले माह से शुरू करेगा व्हाट्सएप का इस्तेमाल

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) (Employees Provident Fund Organisation -EPFO). अपने सदस्यों तक पहुंच बढ़ाने और सेवाओं को अधिक सरल बनाने के लिए व्हाट्सएप (Whatsapp) का उपयोग करने की योजना बना रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो एक माह में इसकी शुरुआत हो जाएगी। इस पहल का उद्देश्य सदस्यों को तेज, सहज और बहुभाषी डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें पीएफ खातों से जुड़ी जानकारी और सुविधाएं आसानी से मिल सकें। इसके अलावा यूपीआई से पैसे निकालने के लिए परीक्षण पूरा हो चुका है। व्हाट्सएप पर मिलेगी क्या-क्या सुविधा?सदस्य अपने पीएफ बैलेंस की जानकारी, पिछले पांच लेन-देन, क्लेम की स्थिति और अन्य सेवाओं के लिए भी व्हाट्सएप के जरिये सूचना प्राप्त कर सकेंगे। पूरी प्रक्रिया में पहले सदस्य का मोबाइल नंबर उनके यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) से सत्यापित किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें उनकी भाषा मे...