देश में आज धनतेरस की धूम… जानिए सोना-चांदी, वाहन व अन्य सामान खरीदने का शुभ मुहूर्त?
नई दिल्ली। धनतेरस (Dhanteras) या धनत्रयोदशी का त्योहार आज 18 अक्टूबर 2025, शनिवार को है। यह पर्व हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी (Kartik month. Krishna Paksha Trayodashi) को मनाया जाता है। धनतेरस का त्योहार आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि (Lord Dhanvantari), धन की देवी मां लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) और धन देवता भगवान कुबेर (Lord Kubera) को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन सोना, चांदी, बर्तन और नई चीजों को खरीदना शुभ होता है, मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है। यूं तो धनतेरस के पूरे दिन खरीदारी की जा सकती है, लेकिन कहा जाता है कि शुभ मुहूर्त (Shopping Muhurat) में की जाने वाली खरीदारी का अक्षय फल मिलता है। जानें आज धनतेरस के शुभ मुहूर्त।
धनतेरस पूजा का मुहूर्त 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर 2025, को दोपहर 12 बजकर 18 मिनट प...









